Explainer: पाकिस्तान से तकरार, ट्रंप का टैरिफ वॉर, चीन से दोस्ती और बांग्लादेश में बवाल… 2026 में चुनौतियों से कैसे निपटेगा भारत?

India China News News

Explainer: पाकिस्तान से तकरार, ट्रंप का टैरिफ वॉर, चीन से दोस्ती और बांग्लादेश में बवाल… 2026 में चुनौतियों से कैसे निपटेगा भारत?
India US NewsIndia Bangladesh NewsNew Year 2026
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 250 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 141%
  • Publisher: 63%

Indias Foreign Strategy in 2026: भारत के सामने इस वक्त पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश और ट्रंप का टैरिफ वॉर बड़ी चुनौतियां हैं, जिससे उसे 2026 में भी जूझना होगा. इस चुनौतियों से निपटने के लिए भारत ने अपना मास्टरप्लान तैयार कर लिया है. जिसे आपको जानना चाहिए.

How India deal with challenges of Foreign: भारत के लिए साल 2025 कई बड़ी घटनाओं से भरा रहा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 4 दिन के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को जबरदस्त चोट पहुंचाई तो ट्रंप के टैरिफ वॉर से भी उसे जूझना पड़ा.

इस टैरिफ की वजह से देश को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ और सैकड़ों लोगों की जॉब चली गई. चीन के साथ संबंध थोड़े सुधरते जरूर दिखे लेकिन लद्दाख में दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक भारी हथियारों के साथ अब भी आमने-सामने बने हुए हैं. जिसकी वजह से तनाव अब भी लगातार बना हुआ है. वहीं चीन-पाकिस्तान के बाद पूर्व में बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता ने भारत को संकट में डाला. क्या 2026 में भारत इन सब मोर्चों पर फतह पा पाएगा या इन दुष्चक्र में और ज्यादा उलझकर रह जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ अधिकतम दबाव की रणनीति सबसे पहले पाकिस्तान की बात करते हैं. दोनों देशों के संबंध दशकों से तनावपूर्ण रहे हैं और अब भी उनमें सुधार आने की कोई गुंजाइश नहीं है. मजहबी उन्माद पर बना पाकिस्तान जिहादी आतंक के जरिए भारत को कई टुकड़ों में बांट देना चाहता है. इसलिए भारत चाहकर भी उससे दोस्ती नहीं कर सकता. जिन्ना के सपनों का मुल्क इस समय गहरे आर्थिक संकट में है. उसकी राजनीतिक व्यवस्था अस्थिर है और सेना व सरकार के बीच भी खींचतान चल रही है. ऐसे में वह जनता का ध्यान इन परेशानियों से हटाने के लिए फिर से भारत के खिलाफ कोई बड़ा आतंकी हमला करवा सकता है. जिससे देश में एक बार उम्माह के नाम पर लोग एक हो जाएंगे. हालांकि अब भारत पाकिस्तान की इन चालों में आने वाला है. वर्ष 2026 की भारत रणनीति एकदम साफ रहेगी और वह सख्त सुरक्षा नीति के साथ अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करना. भारत सीमाओं पर तकनीकी निगरानी, ड्रोन रोधी सिस्टम और खुफिया नेटवर्क को और मजबूत करेगा. साथ ही FATF, संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को लगातार दबाव में रखेगा. भारत जानता है कि सीधी जंग नहीं, बल्कि कूटनीतिक और आर्थिक घेराबंदी ही पाकिस्तान पर सबसे ज्यादा असर डाल सकती है. हालांकि अगर पाकिस्तान ने हमले जैसे कोई जुर्रत की तो भारत उसे भरपूर जवाब देने में पीछे नहीं होगा. टैरिफ वॉर पर ट्रंप को समझा लेगा भारत, वजह बनेगा ये देश? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद थी कि भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाते ही वह उसकी चापलूसी शुरू कर देगा. हालांकि उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया और भारत ने झुकने से इनकार कर दिया. अगर 2026 में भी ट्रंप का टैरिफ सनकपन जारी रहता है और वह भारत पर आयात शुल्क बढ़ाता है तो भारत के स्टील, फार्मा, टेक्सटाइल और आईटी सेक्टर पर असर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में भारत उससे टकराने के बजाय कूटनीति के जरिए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करेगा. वहीं संभवतया यूएस भी अब टैरिफ वॉर को ज्यादा आगे खींचने की कोशिश न करे. इसकी वजह चीन है, जिससे निपटने के लिए दोनों देशों को एक दूसरे की जरूरत है. चीन की सबसे बड़ी ताकत उसकी इकोनॉमी है. ऐसे में उस पर अटैक करने के लिए ट्रंप प्रशासन चीन के खिलाफ नए टैरिफ लगा सकता है. अगर ऐसा होता है तो उसके विकल्प के रूप में भारत एक मजबूत दावेदार बनकर उभर सकता है. सीमित संबंध, अधिकतम चौकसी रणनीति से चीन से निपटेगा भारत भारत और चीन के रिश्ते 1962 के बाद से आज तक सहज नहीं हो पाए हैं. वर्ष 2020 में हुए गलवान संघर्ष के बाद तो ये एकदम रसातल में पहुंच गए हैं. संबंधों में कड़वाहट के बावजूद दोनों देशों में व्यापार कायम है और द्विपक्षीय संबंध सीमित हैं. एक्सपर्टों के मुताबिक, वर्ष 2026 में भी भारत इसी रणनीति पर आगे बढ़ेगा. भारत यह बात भली-भांति जानता है कि चीन एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है. इस काम में उसे भारत सबसे बड़ा रोड़ा नजर आता है. जिसे वह किसी भी तरह से हटाना चाहता है. इसके लिए वह बिना युद्ध लड़े भारत को कमजोर करने की रणनीति पर चल रहा है. वह दक्षिण चीन सागर में दखल बढ़ाकर और भारत के पड़ोसी देशों को अपने प्रभाव में लेकर इस साजिश को आगे बढ़ रहा है. लेकिन भारत अब पहले से कहीं ज्यादा चौकस है. इस साल की तरह वर्ष 2026 में भारत उत्तर और पश्चिमी सीमा पर सीमा पर सैन्य सतर्कता बनाए रखेगा. व्यापार और सप्लाई चेन में चीन पर पूरी निर्भरता कम करते हुए सीमित सहयोग जारी रहेगा. साथ ही QUAD और यूरोपीय देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगा. जिससे चीन के खिलाफ घेरा और मजबूत हो. भारत अपनी सेनाओं का आधुनिकीकरण भी लगातार जारी रखेगा, जो चीन को स्पष्ट संदेश होगा कि अगर उसने हमले की जुर्रत की तो उसे करारा जवाब मिलते देर नहीं लगेगी. शांत रहकर बांग्लादेश को लाइन पर लाएगा हिंदुस्तान! बांग्लादेश भारत का सबसे करीबी पड़ोसी रहा है. लेकिन शेख हसीना सरकार के बाद से वहां पर लगातार अराजकता का दौर जारी है. सरकार के अभाव में वहां पर कट्टरपंथी ताकतों की सक्रियता बढ़ी है. जिसका उदाहरण हम वहां पर हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों और उदारवादियों पर अटैक के रूप में देख रहे हैं. एक्सपर्टों का मानना है कि अगर 2026 तक वहां हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं तो भारत पर इसके तीन बड़े असर हो सकते हैं. इसकी वजह से भारत में अवैध घुसपैठ बढ़ सकती है.पूर्वोत्तर राज्यों में अस्थिरता फैल सकती है और चीन-पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ कोई साजिश प्लान कर सकते हैं. ऐसे में आर-पार की रणनीति के बजाय भारत शांत रहकर कूटनीति के जरिए बांग्लादेश के हालात से निपटने को प्राथमिकता देता रहेगा. वह बांग्लादेश की सरकार के साथ रिश्ते बनाए रखेगा. वहां पर चल रही अपनी विकास परियोजनाएं जारी रखेगा. साथ ही बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसियों के साथ अपने संबंध और मजबूत करेगा, जिससे उसकी सीमा पर कोई खतरा न पनपे. कुल मिलाकर वर्ष 2026 में भारत का पूरा ध्यान अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, सैन्य रूप से शक्तिशाली बनने, पड़ोसी देशों को साथ लेने और तकनीक के मामले में दुनिया का अगुवा बनने पर होगा. अपने इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वह किसी भी देश के साथ युद्ध में जाने से बचेगा. हालांकि अगर किसी देश ने भारत से जंग छेड़ने की कोशिश की तो वह उसे मिट्टी में मिलाने से भी परहेज नहीं करेगा, जैसे ऑपरेशन सिंदूर में किया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

India US News India Bangladesh News New Year 2026 India's Foreign Strategy In The Year 2026 भारत पाकिस्तान न्यूज भारत चीन न्यूज भारत यूएस न्यूज भारत बांग्लादेश न्यूज न्यू ईयर 2026 वर्ष 2026 में भारत की विदेश रणनीति India Pakistan News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2026 Predictions For Gemini : मिथुन राशि 2026 नए वर्ष के लिए ग्रहों का शुभाशुभ संकेत2026 Predictions For Gemini : मिथुन राशि 2026 नए वर्ष के लिए ग्रहों का शुभाशुभ संकेतआकाश में स्थित ग्रह नक्षत्र का गोचरीय भ्रमण पृथ्वी पर रहने वाले जातक एवं जातिकाओं को प्रभावित करता है, ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति गलत-सही निर्णय लेकर सफलता अथवा असफलता प्राप्त करता है। इस वर्ष 2026 में मिथुन राशि वालों के ग्रह गोचर संकेत इस प्रकार हैं। आइए विस्तार से जानें इस बारे में...
Read more »

शुभ मुहूर्त 2026: जानिए 2026 में कब हैं अबूझ मुहूर्त और शुभ तिथियांशुभ मुहूर्त 2026: जानिए 2026 में कब हैं अबूझ मुहूर्त और शुभ तिथियांसनातन परंपरा में शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का महत्व है. 2026 में बसंत पंचमी, फुलेरा दूज, अक्षय तृतीया और सीता नवमी जैसे अबूझ मुहूर्त कब हैं, जानिए इस लेख में.
Read more »

New Year கொண்டாட்டம்! புதுச்சேரிக்கு போற பிளானா? அரசு முக்கிய அறிவிப்பு!New Year கொண்டாட்டம்! புதுச்சேரிக்கு போற பிளானா? அரசு முக்கிய அறிவிப்பு!Puducherry 2026 New Year Celebration: 2026 புத்தாண்டு கொண்டாட்டத்தை முன்னிட்டு புதுச்சேரியில் கடும் கட்டுப்பாடுகள் விதிக்கப்பட்டுள்ளது.
Read more »

वार्षिक आर्थिक राशिफल 2026 : साल 2026 में शनि-मंगल करेंगे चमत्कार, पैसों के मामले में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें साल 2026 का आर्थिक राशिफलवार्षिक आर्थिक राशिफल 2026 : साल 2026 में शनि-मंगल करेंगे चमत्कार, पैसों के मामले में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें साल 2026 का आर्थिक राशिफलCareer Rashifal 2026 : साल 2026 की शुरुआत में ही कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह एक साथ धनु राशि में नजर आएंगे। इस साल शनि, बृहस्पति, राहु और केतु का भी महत्वपूर्ण गोचर होने वाला है। जो कई राशियों के करियर और धन से जुड़े मामलों में शुभ साबित होगा, तो कुछ को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानते...
Read more »

2026 Rasi Palan: சிம்ம ராசிக்காரர்களுக்கு எப்படி இருக்கும்? இதிலெல்லாம் கவனம் தேவை!2026 Rasi Palan: சிம்ம ராசிக்காரர்களுக்கு எப்படி இருக்கும்? இதிலெல்லாம் கவனம் தேவை!2026 Rasi Palan: 2026 ஆண்டு சிம்ம ராசிக்கு எப்படி இருக்கும் என்பது குறித்து
Read more »

All Zodiac Tarot 2026 Horoscope : मेष से मीन राशि वालों का वार्षिक टैरो राशिफल 2026All Zodiac Tarot 2026 Horoscope : मेष से मीन राशि वालों का वार्षिक टैरो राशिफल 202612 Zodiac 2026 Tarot Rashifal : टैरो राशिफल के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा. टैरो कार्ड रीडर सोनिया चड्डा से बता रही हैं वार्षिक टैरो राशिफल 2026.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:46:28