Explainer: आखिर जेल में कैसे पहुंचे बॉलीवुड के भूतिया फिल्मों के मास्टर माइंड? बीवी को भी जाना पड़ा साथ

Vikram Bhatt Shwetambari Soni Fraud Case News

Explainer: आखिर जेल में कैसे पहुंचे बॉलीवुड के भूतिया फिल्मों के मास्टर माइंड? बीवी को भी जाना पड़ा साथ
Vikram BhattShwetambari SoniWhat Are The Allegations Against Filmmaker Vikram
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 125%
  • Publisher: 63%

30 करोड़ के धोखाधड़ी केस को लेकर इन दिनों विक्रम भट्ट का नाम काफी उछला है. 7 दिन की पुलिस रिमांड के बाद निर्देशक और वाइफ श्वेतांबरी सोनी दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं. लेकिन, सवाल ये उठता है कि आखिर इन पर ये आरोप लगे कैसे और क्या है पूरा मामला. चलिए आपको डिटेल में बताते हैं.

Vikram Bhatt Shwetambari Soni Fraud Case : जब भी हिंदी सिनेमाजगत में हॉरर फिल्मों की बात आती है तो विक्रम भट्ट का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है. इन्होंने अपने 32 साल के लंबे करियर में ज्यादातर भूतिया और डरावनी फिल्में ही बनाई हैं.

जिनकी कहानी भले ही हिट ना हो लेकिन, सारी फिल्मों के गाने आज भी सुपरहिट हैं. एक समय था जब विक्रम भट्ट की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत होती थी. लेकिन, समय का पहिला ऐसा घूमा की सब कुछ धूमिल होता चला गया. अब इनकी फिल्में भी कम आती है और कई बार आके कहां चली जाती है किसी को कानों कान खबर नहीं होती. हालांकि, आजकल 56 साल के डायरेक्टर जेल की सलाखों की हवा खा रहे हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या कांड हो गया जिसकी वजह से विक्रम भट्ट और उनकी वाइफ को जेल का मुंह देखना पड़ गया. तो चलिए आपको विक्रम भट्ट और वाइफ श्वेतांबरी सोनी के 30 करोड़ के धोखाधड़ी मामले की पूरी कहानी बताते हैं. View this post on Instagram A post shared by Vikram Bhatt 1993 में शुरू किया करियर विक्रम भट्ट ने जानम नाम की 1993 में पहली फिल्म लेकर आए. इसके बाद कई और मूवीज जैसे महदोश, गुनहगार, फरेब, बंबई का बाबू, गुलाम और कसूर आई. इनमें से कई फिल्मों के गाने तो काफी हिट हुए लेकिन विक्रम को असली पहचान 2002 में आई राज फिल्म ने दिलाई. इस भूतिया फिल्म की कहानी और गाने इतने ज्यादा पॉपुलर हुए कि विक्रम को रातोंरात हिट डायरेक्टर का तख्त दिलवा दिया. भूतिया फिल्मों के मास्टर इसके बाद विक्रम ने तो जैसे हॉरर फिल्मों की झड़ी लगा दी. 1920, श्रापित, हॉन्टेड- 3डी, राज 3 डी, क्रिएचर 3 डी,घोस्ट और राज रिबूट शामिल हैं. इन सभी फिल्मों में से कोई चली और किसी का बॉक्स ऑफिस पर डब्बा गुल हो गया. निर्देशक के अलावा विक्रम भट्ट लेखक और प्रोड्यूर भी हैं. इन्होंने कई फिल्मों की कहानी और मूवीज को बनाने में अपना पैसा लगाया है. View this post on Instagram A post shared by Vikram Bhatt 52 की उम्र में की दूसरी शादी निजी लाइफ की बात करें तो विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी संग 52 साल की उम्र में दूसरी शादी की. ये शादी लॉकडाउन के वक्त की थी. इनकी पहली पहली पत्नी का नाम अदिति भट्ट है. इनकी पहली शादी से एक बेटी है. वहीं, श्वेतांबरी सोनी भी दो बच्चों की मां हैं. इनके दो बच्चों के नाम आदिराज और अरहावीर है. जहां एक ओर विक्रम भट्ट बॉलीवुड का बड़ा नाम है तो वहीं उनकी दूसरी वाइफ श्वेतांबरी स्टोरी बोर्ड राइटर हैं. साथ ही मुंबई की ट्रीनिटी आर्ट गैलरी से जुड़ी हुई हैं. श्नेतांबरी की बहन का नाम नम्रता सोनी हैं जो सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं. विक्रम और श्वेतांबरी की पहली मुलाकात एक एग्जिबीशन के दौरान हुई थी. क्यों लगा विक्रम और श्वेतांबरी पर 30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप? दरअसल, उदयपुर बेस्ड इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीद के फाउंडर डॉ अजय मुर्डिया अपनी वाइफ पर बायोपिक बनाना चाहते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुर्डिया विक्रम और उनकी वाइफ से अप्रैल 2024 में मिले. मई में विक्रम और डॉक्टर अजय के बीच 47 करोड़ की डील हुई. ये डील चार फिल्में बनाने की थी जिसमें बायोपिक भी शामिल थी. विक्रम ने केवल दो फिल्में बनाई बाकी दो फिल्में नहीं बनीं. पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी वेंडर्स, बढ़ा चढ़ाकर सैलरी वाउचर्स जैसे कई अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार करके डॉक्टर से लगभग 30 करोड़ की हेराफेरी की. 7 दिन की पुलिस रिमांड के बाद भेजा गया जेल इस पूरे मामले में डॉक्टर अजय ने 17 नवंबर को उदयपुर में विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसके बाद 7 दिसंबर को राजस्थान पुलिस ने इस कपल को मुंबई में अरेस्ट किया. इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेशी के लिए उदयपुर लाया गया. जहां पर 7 दिन की रिमांड में भेजा गया. 7 दिन की रिमांड जैसे ही पूरी हुई तो एसीजेएम कोर्ट-4 में दोनों को पेश किया गया. जहां उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया. हालांकि, इस दौरान विक्रम भट्ट के वकील ने इन दोनों के सेहत खराब होने का हवाला देते हुए जमानत की अर्जी दाखिल की. लेकिन, कोर्ट ने उसे रिजेक्ट कर दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Vikram Bhatt Shwetambari Soni What Are The Allegations Against Filmmaker Vikram Explainer On Vikram Bhatt Fraud Case Vikram Bhatt Fraud Case In Detail Vikram Bhatt Fake Bills Promise Of 4 Films Vikram Bhatt 30 Crore Fraud Case Bollywood Filmmaker Vikram Bhatt Why Was Vikram Bhatt His Wife Arrested Dr Ajay Murdia क्या है विक्रम भट्ट धोखाधड़ी केस 30 करोड़ धोखाधड़ी केस में जेल पहुंचे विक्रम भट्ट श्वेतांबरी सोनी विक्रम भट्ट श्वेतांबरी सोनी 30 करोड़ फ्रॉड केस विक्रम भट्ट की खबरें मनोरंजन की खबरें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Explainer: Balochistan को लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने की मांग हुई तेज़, पाकिस्तान की परेशानी बढ़ीExplainer: Balochistan को लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने की मांग हुई तेज़, पाकिस्तान की परेशानी बढ़ीBalochistan को लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने की मांग हुई तेज़ | NDTV Explainer | Pakistan
Read more »

छह दशक बाद फीका होता 'लाल रंग', क्यों कमजोर पड़ रहा है माओवादी आंदोलन?छह दशक बाद फीका होता 'लाल रंग', क्यों कमजोर पड़ रहा है माओवादी आंदोलन?Explainer: छह दशक बाद फीका होता 'लाल रंग', क्यों कमजोर पड़ रहा है माओवादी आंदोलन?
Read more »

भारतीय सेटेलाइट्स क्यों हैं इतने भारी, क्या वजन का कार्यक्षमता से है कोई नाताभारतीय सेटेलाइट्स क्यों हैं इतने भारी, क्या वजन का कार्यक्षमता से है कोई नाताExplainer: भारतीय सेटेलाइट्स क्यों हैं इतने भारी, क्या वजन का इनकी कार्यक्षमता से है कोई रिश्ता
Read more »

राजभवन का नाम क्यों हुआ लोकभवन, ब्रिटिश राज में कहे जाते थे गर्वनर हाउसराजभवन का नाम क्यों हुआ लोकभवन, ब्रिटिश राज में कहे जाते थे गर्वनर हाउसExplainer: राजभवन का नाम क्यों कर दिया लोकभवन, ब्रिटिश राज में कहे जाते थे गर्वनर हाउस
Read more »

Explainer: पहली बार राज्यों की एंट्री… हायर एजुकेशन रेगुलेटर बिल पर प्रधान का बचाव, जानें क्या है ये?Explainer: पहली बार राज्यों की एंट्री… हायर एजुकेशन रेगुलेटर बिल पर प्रधान का बचाव, जानें क्या है ये?Higher Education Regulator Bill: लोकसभा में विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बनाने का विधेयक पेश किया गया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से हायर एजुकेशन रेगुलेटर बिल का बचाव करते हुए देखा गया है. आखिर ये बिल क्या है और क्यों विरोधों के बीच घिरा है, आइए जान लेते हैं.
Read more »

Explainer: पॉलिसी खरीदते समय जो दिया जाएगा वचन, कंपनी को निभाना ही होगा; खामी निकालकर बच निकलने का रास्‍ता बंद!Explainer: पॉलिसी खरीदते समय जो दिया जाएगा वचन, कंपनी को निभाना ही होगा; खामी निकालकर बच निकलने का रास्‍ता बंद!New Insurance Bill: सरकार की तरफ से इंश्‍योरेंस पॉल‍िसी लेने वालों की जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए नया इंश्‍योरेंस ब‍िल पास क‍िया गया है. इस इंश्‍योरेंस ब‍िल के जर‍िये सरकार ने IRDAI को मजबूती देने के साथ ही पॉल‍िसी लेने वालों के ह‍ितों को भी ध्‍यान में रखा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:03:17