Explainer: पेपर लीक से लेकर तेजस्वी कनेक्शन तक, समझें NEET Exam में गड़बड़ियों का पूरा खेल?

Neet Exam Case News

Explainer: पेपर लीक से लेकर तेजस्वी कनेक्शन तक, समझें NEET Exam में गड़बड़ियों का पूरा खेल?
NEET-UG Result 2024Supreme Court On NeetSupreme Court
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 343 sec. here
  • 32 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 228%
  • Publisher: 51%

नीट पेपर विवाद को लेकर देश उबल रहा है. एग्जाम में गड़बड़ियों के खिलाफ कई मोर्चे खोले हुए हैं. वे सड़कों पर प्रदर्शन, सोशल मीडिया में कैंपेन, सुप्रीम कोर्ट में कानून लड़ाई लड़ रहे हैं. बीतते समय के साथ नीट पेपर विवाद विकराल रूप लेता जा रहा है.

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर विवाद को लेकर देश उबल रहा है. एग्जाम में गड़बड़ियों के खिलाफ कई मोर्चे खोले हुए हैं. वे सड़कों पर प्रदर्शन, सोशल मीडिया में कैंपेन, सुप्रीम कोर्ट में कानून लड़ाई लड़ रहे हैं.

वहीं बीतते समय के साथ नीट पेपर विवाद विकराल रूप लेता जा रहा है. उसमें पेपर लीक, 67 टॉपर्स, ग्रेस मार्क्स, सॉल्वर गैंग और राजनीतिक सांठगांठ जैसे पक्ष सामने आ चुके हैं. बिहार और गुजरात में मामले को लेकर कई गिफ्तारियां भी हुई हैं. वहीं एग्जाम में हुई धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी एग्जाम कंडक्ट कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर सख्त है. उधर सरकार भी मान चुकी है कि नीट एग्जाम में गड़बड़ी हुई है. ऐसे में पेपर लीक से लेकर तेजस्वी कनेक्शन तक नीट यूजी एग्जाम 2024 में हुई गड़बड़ियों का पूरा खेल समझते हैं.5 मई 2024, नीट का एग्जाम होना था. स्टूडेंट्स जोरशोर से तैयारियों में जुटे हुए थे. एग्जाम से दो दिन पहले ऐसा कुछ हुआ कि जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स एक्स पर नीट यूजी के पेपर लीक होने का दावा करने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें मास्क लगाए एक शख्स ने दावा किया कि विशाल चौरसिया गैंग पेपर लीक कर सकता है. विशाल चौरसिया BPSC TRE 3.0 पेपर लीक और ओडिशा जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस में जेल में है. देखते ही देखते ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया.5 मई को NTA ने नीट यूजी 2024 एग्जाम देशभर में कंडक्ट कराया. करीब 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए. एग्जाम होने के बाद पेपर लीक होने की खबरों का असर दिखने लगा. कई जगहों पर स्टूडेंट्स ने हंगामा भी किया. मामले पर बढ़ते तूल को देखते हुए 6 मई को एनटीए सामने आया और ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी कर पेपर लीक से इनकार किया. उधर राजस्थान, दिल्ली और बिहार में पुलिस से नीट पेपर में गड़बड़ी को लेकर शिकायतें दर्ज होने लगीं. इसके बाद 8 मई को इन राज्यों में गिफ्तारियां हुईं.अबतक नीट पेपर लीक कांड पर घमासान चरम पर था. देशभर में स्टूडेंट्स सड़कों पर उतर आए. उन्होंने सरकार के खिलाफ पुतले फूंके. कुछ स्टूडेंट्स सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. उन्होंने 17 मई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नीट एग्जाम के रिजल्ट को रोकने की मांग उठाई. हालांकि कोर्ट ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. यह याचिका वैष्णवी यादव ने लगाई थी. इस फैसले के बाद भी स्टूडेंट्स की कोशिशें नहीं रूकीं. उन्होंने फिर 1 जून को नीट यूजी पेपर लीक और एग्जाम में गड़बड़ियों के खिलाफ कोर्ट में फिर याचिका दायर की. Delhi | 'He spoke in our favour. He said he will protest against this in his way and we should focus on continuing our protest,' says another aspirant. pic.twitter.com/bsHl68ZyBPहंगामे के बीच एनटीए ने 4 जून को नीट का रिजल्ट जारी किया. सामने आए नतीजों ने विवाद को और हवा तब दे दी जब 67 छात्रों ने AIR 1 रैंक हासिल की. इन टॉपर्स ने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे. ये पहली बार था जब इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के फुलमार्क्स आए हों. वहीं एक ही सेंटर से 6 टॉपर्स को 719-718 जैसे नंबर मिले. इन खबरों को नीट में गड़बड़ियों की आशंका को कई गुना बढ़ा दिया. लोग सोचने लगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. इस पर स्टूडेंट्स, लोगों और निजी कोचिंग सेंटर्स ने सवाल उठाए.एनटीए ने जांच के लिए पैनल का गठन करने का ऐलान किया. हालांकि स्टूडेंट्स ने नीट मामले में एटीए की जांच के पक्ष में नहीं थे. उन्होंने नीट पेपर लीक कांड की पूर्व जजों या सीबीआई जांच करने की मांग के लिए आवाज बुलंद की. बढ़ते हंगामे के बीच एक बार फिर एनटीए सामने आया. उसने सफाई दी कि टॉपर्स आए 67 छात्रों में 44 को फिजिक्स के एक सवाल में गड़बड़ी होने के चलते उनको 5 मार्क्स ग्रेस के तौर पर दिए गए. इस वजह से 44 छात्रों के अंक 715 से बढ़कर 720 हो गए. ज्यादा टॉपर्स निकलने की अन्य वजह बताते हुए NTA अधिकारी ने कहा था कि इस साल पेपर तुलनात्मक रूप से आसान था और रजिस्ट्रेशन की संख्या में भी इजाफा हुआ है.9 जून को एनटीए की ग्रेस मार्क नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई. काउंसलिंग पर रोक लगाने, री-एग्जाम कराने की मांग की गई. कोर्ट ने 11 जून को सुनवाई करते हुए कहा नीट की काउंसलिंग नहीं रुकेगी. तब कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि नीट यूजी 2024 परीक्षा की 'पवित्रता' प्रभावित हुई है. हमें इसका जवाब चाहिए. कोर्ट ने एनटीए को दो हफ्तों का समय दिया था. कोर्ट ने ये फैसला स्टूडेंट शिवांगी मिश्रा और 9 अन्य स्टूडेंट्स की याचिका पर सुनाया था. इसमें ब‍िहार और राजस्‍थान के एग्‍जाम सेंटर्स पर गलत क्‍वेश्‍चन पेपर्स बंटने के चलते हुई गड़बड़ी की शिकायत की गई थी और परीक्षा रद्द कर एसआईटी जांच की मांग की गई थी.12 जून को नीट यूजी एग्जाम विवाद की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ज जजों के बेंच से कराने की मांग की गई. दिल्ली हाईकोर्ट ने NTA को नोटिस भेजा. इस बीच 13 जून को 2024 को नीट ने 1563 छात्रों के री-एग्जाम का ऐलान किया. एनटीए के लिए री-एग्जाम देने के लिए 23 जून की तारीख तय की गई. एनटीए के एक्स पोस्ट के अनुसार दोबारा एग्जाम दिए जाने का मौका उन स्टूडेंट्स को दिया गया, जिन्होंने 5 मई को एग्जाम के दौरान समय की हानि का सामना करना पड़ा था. साथ ही नीट ने कहा था, जो उम्मीदवार परीक्षा नहीं देना चाहता, उसका स्कोर कार्ड बिना ग्रेस मार्क्स के जारी किया जाएगा. Reconduct of the NEET – 2024 for affected candidates: NTA decided to reconduct the NEET – 2024 on 23 June 2024 for 1563 candidates who had experienced time loss during the originally scheduled examination on 05 May 2024. pic.twitter.com/4jenf9GpCG14 जून को सुप्रीम कोर्ट में नीट मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई. SC ने NTA से 2 हफ्ते में जवाब मांगा. NTA ने 7 हाईकोर्ट के सभी मामलों को SC में ट्रांसफर किए जाने की सिफारिश की. बिहार, दिल्ली और गुजरात में पेपर लीक के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तारियां की. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स से मुलाकात की. उन्होंने उनको हर तरह की कार्रवाई का आश्वासन दिया. छात्रों ने जंतर मंतर पर अपना धरना भी समाप्त कर दिया. हालांकि उन्होंने एग्जाम में गड़बड़ी होने से इनकार किया था. NEET परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि किसी भी बच्चे के कैरियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। इस मामले से जुड़े तथ्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के…15 जून बिहार में EOU ने पेपर लीक केस में 3 जिलों से सॉल्वर गैंग से जुड़े 19 लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि नीट पेपर के आयोजन में गड़बड़ी हुई है. नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रहीं पुलिस को बिहार में बड़ी कामयाबी मिली. 18 जून को मामले में एक मंत्री का कनेक्शन सामने आया. इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लापरवाही के लिए NTA को फटकार लगाई.नीट पेपर कांड में राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है. दरअसल, सिकंदर कुमार के लिए पथ निर्माण विभाग कमरा बुक कराया गया था. बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पीए ने एनएचआई के गेस्ट हाऊस में सिकंदर कुमार के लिए यह कमरा बुक कराया था. कहा तो ये भी जा रहा है कि सिकंदर रांची की जेल में लालू यादव की सेवा किया करता था. Supreme Court issues notice on petition filed by National Testing Agency seeking transfer of pleas relating to NEET-UG, 2024 from High Court to the apex court. Supreme Court stays the proceedings before the High Court in the cases. SC again reiterates that it will not stop… pic.twitter.com/569scAukfOसुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार यानी 20 जून को NEET UG काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार किया है. कोर्ट ने कहा है कि आखिरी सुनवाई के बाद परीक्षा कैंसिल होती है तो काउंसलिंग भी कैंसिल हो जाएगी. साथ ही कोर्ट ने राजस्थान, कलकत्ता और बॉम्बे हाईकोर्ट में नीट यूजी केस में दायर याचिकाओं को क्लब कर दिया है. NTA ने यह मांग की थी. याचिकाकर्ताओं ने एग्जाम में 620 से ज्यादा स्कोर वाले स्टूडेंट्स का बैकग्राउंड चेक करने और फॉरेंसिक जांच करने की मांग की है. वहीं, पेपर लीक के आरोप की CBI जांच की भी मांग की है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

NEET-UG Result 2024 Supreme Court On Neet Supreme Court NEET NEET Exam Result Supreme Court Of India Central Government NEET Exam NEET News NEET Paper Leak Neet Paper Leak Timeline Neet Paper Leak 2024 Neet Paper Leak News Neet Paper Leak Accused Neet Paper Leak News Neet Paper Leak Bihar News Neet Paper Leak Gujarat News Neet Paper Leak Rajasthan News Neet Paper Leak Delhi News Dharemendra Pradhan न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

‘भाजपा केंद्र में रहे या राज्य में, पेपर लीक होना तय’, तेजस्वी ने नीट परीक्षा पर मोदी सरकार कसा तंज‘भाजपा केंद्र में रहे या राज्य में, पेपर लीक होना तय’, तेजस्वी ने नीट परीक्षा पर मोदी सरकार कसा तंजTejashwi yadav: : नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा केंद्र में रहे या राज्य में, पेपर लीक होना तय है.
Read more »

NEET Paper Leak: EOU का बड़ा एक्शन, पटना में 9 स्टूडेंट्स को भेजा नोटिस, अबतक 19 गिरफ्तारNEET Paper Leak: EOU का बड़ा एक्शन, पटना में 9 स्टूडेंट्स को भेजा नोटिस, अबतक 19 गिरफ्तारNEET Paper Leak: नेशन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी नीट एग्जाम में पेपर लीक मामले को लेकर अब तक 19 लोगों को हो चुकी गिरफ्तारी, पटना में स्टूडेंट्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा.
Read more »

NEET UG Exam 2024: NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड कौन है | NEET ControversyNEET UG Exam 2024: NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड कौन है | NEET ControversyNEET Controversy: डॉक्टर बनने की हसरत रखने वाले लाखों छात्रों की उम्मीदों को किसने पेपर लीक से धो डाला। इस सवाल पर हंगामा इतना बरपा कि सुप्रीम कोर्ट तक में जनहित याचिकाओं की बाढ़ लग गई। उधर बिहार में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है लेकिन खबर आ रही है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए से उसको मदद नहीं मिल रही है। इन सबके बीच...
Read more »

NEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, कैसे रटाया गया पेपर, खुद परीक्षार्थी ने खोला राजNEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, कैसे रटाया गया पेपर, खुद परीक्षार्थी ने खोला राजNEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा, पेपर लीक पर परीक्षार्थियों के कबूनामे से मची सनसनी
Read more »

'मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए तेजस्वी के PS ने बुक करवाया था रूम', NEET पेपर लीक पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का दावा'मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए तेजस्वी के PS ने बुक करवाया था रूम', NEET पेपर लीक पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का दावा'मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए तेजस्वी के PS ने बुक करवाया था रूम', NEET पेपर लीक पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का दावा
Read more »

NEET Case: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर राहुल का केंद्र पर वार- PM मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहेNEET Case: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर राहुल का केंद्र पर वार- PM मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहेराहुल गांधी ने पेपर लीक में कथित गड़बड़ियों को लेकर कहा कि कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और इसके लिए किसनी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:48:41