Explainer: सेंसेक्‍स 800 और न‍िफ्टी 300 अंक चढ़ा, शेयर बाजार में जबदस्‍त तेजी आने के 5 कारण

Share Market News

Explainer: सेंसेक्‍स 800 और न‍िफ्टी 300 अंक चढ़ा, शेयर बाजार में जबदस्‍त तेजी आने के 5 कारण
Sensex And NiftyIndian Stock Marketशेयर बाजार में क्‍यों आ रही तेजी
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

Sensex and Nifty: भारी उठा-पटक के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्‍त तेजी देखी गई. इस तेजी से न‍िवेशकों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई. आइए जानते हैं बाजार में तेजी आने के 5 कारण-

Indian Stock Market : प‍िछले कुछ द‍िन से उठा-पटक से गुजर रहे भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को म‍िल रही है. स्‍टॉक मार्केट में आई तेजी का कारण ग्‍लोबल मार्केट में आई तेजी को बताया जा रहा है. ग्‍लोबल मार्केट से म‍िल रहे पॉज‍िट‍िव संकेतों से सेंसेक्स करीब 800 अंक उछलकर 85,376.

98 अंक के इंट्रा डे हाई लेवल पर पहुंच गया. इसके अलावा, न‍िफ्टी सूचकांक निफ्टी 50 भी एक प्रत‍िशत की तेजी के साथ 26,130.90 अंक के हाई लेवल पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी यह तेजी केवल बड़े शेयर तक सीम‍ित नहीं रही. बल्कि मार्केट में चौतरफा बढ़त देखी गई, क्योंकि बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी सत्र के दौरान 1% से ज्‍यादा उछल गए. बाजार में तेजी आने से निवेशकों की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है. बीएसई में ल‍िस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के 469 लाख करोड़ से बढ़कर करीब 474 लाख करोड़ रुपये हो गया. इस तरह न‍िवेशकों की संपत्ति में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं शेयर बाजार में तेजी के 5 कारण- शॉर्ट कवर‍िंग हाल‍िया गिरावट के बाद मार्केट में अब शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है. दरअसल, मार्केट के फंडामेंटल आगे टिकाऊ तेजी की संभावना बता रहे हैं. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्‍टमेंट स्‍ट्रेटज‍िक वीके विजयकुमार ने कहा क‍ि मार्केट के फंडामेंटल यह इशारा कर रहे हैं क‍ि बाजार नए हायर लेवल की तरफ बढ़ रहा है. निवेशकों की प्रतिक्रिया भी इसी समझ पर बेस्‍ड होनी चाह‍िए. ग्‍लोबली पॉज‍िट‍िव संकेत भारतीय बाजार के सेंटीमेंट को पॉज‍िट‍िव ग्‍लोबल संकेतों से सहारा म‍िल रहा है. दुनियाभर के मार्केट में र‍िस्‍क लेने का माहौल मजबूत हो रहा है. इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. पहला रूस-यूक्रेन जंग के खत्‍म होने की की संभावना है. दूसरा दिसंबर के महीने में अमेर‍िकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में कटौती की उम्‍मीद. तीसरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ पर नरम रुख अपनाने से भी बाजार को सपोर्ट म‍िल रहा है. एश‍ियाई मार्केट में जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी दोनों 2-2% उछल गए. रूस-यूक्रेन जंग होगा बंद! ग्‍लोबल लेवल पर मार्केट रूस-यूक्रेन जंग के खत्‍म होने की संभावना से उत्साहित हैं. रूस-यूक्रेन जंग चार साल पहले 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था. दोनों देशों के बीच जंग का अंत ग्‍लोबल इकोनॉमी के लिए बड़ी राहत देने वाला होगा, क्योंकि इससे युद्ध के कारण बाधित हुई ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन नॉर्मल हो सकेगी. इसका नतीजा यह होगा क्रूड ऑयल , एग्रीकल्‍चर कमोड‍िटी , मेटल और अन्य अहम सामग्रियों की कीमत में गिरावट आ सकती है. कीमत में आने वाली ग‍िरावट से ग्‍लोबल इकोनॉमी को नीचे लाने में मदद म‍िल सकती है. FII के न‍िवेश से आएगी तेजी 25 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 785 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदें हैं. जानकारों को उम्‍मीद है क‍ि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में अपनी खरीदारी बढ़ाएंगे. इसका मुख्‍य कारण क्रूड ऑयल की कीमत में कमी, अमेरिकी डॉलर और 10 साल का ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आना है. ब्‍याज दर में कटौती की उम्‍मीद यूएस फेड और RBI की तरफ से द‍िसंबर के महीने में ब्‍याज दर में कटौती की उम्‍मीद की जा रही है. यूएस फेड की तरफ से कटौती क‍िये जाने से अमेरिकी डॉलर कमजोर हो सकता है. भारत जैसे उभरते मार्केट में कैप‍िटल इनफ्लो बढ़ सकता है. दूसरी तरफ आरबीआई की दर कटौती से सिस्टम में नकदी बढ़ेगी. इससे ग्रोथ और बाजार को रफ्तार म‍िलेगी. बाजार पहले से ही मजबूत स्थिति में है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Sensex And Nifty Indian Stock Market शेयर बाजार में क्‍यों आ रही तेजी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भिवाड़ी में 6 दिन से 'दमघोंटू' हवा, आंखों में जलन और सांस लेने में हो रही तकलीफ; AQI लगातार 300 के पारभिवाड़ी में 6 दिन से 'दमघोंटू' हवा, आंखों में जलन और सांस लेने में हो रही तकलीफ; AQI लगातार 300 के पाररेवाड़ी के भिवाड़ी में वायु प्रदूषण गंभीर समस्या बनी हुई है, जहां हवा की गुणवत्ता पिछले छह दिनों से बेहद खराब है। निवासियों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। प्रदूषण के मुख्य कारण कचरा जलाना, धूल और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं हैं। प्रशासन की विफलता के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई...
Read more »

JIO Recharge plan: বাম্পার অফার দিচ্ছে Jio, মাসে মাত্র 300 টাকায় 2.5 GB ডেটা-আনলিমিটেড কল! অ্যানুয়াল রিচার্জ...JIO Recharge plan: বাম্পার অফার দিচ্ছে Jio, মাসে মাত্র 300 টাকায় 2.5 GB ডেটা-আনলিমিটেড কল! অ্যানুয়াল রিচার্জ...Jio Rs 3599 annual plan offers 912GB data free 5G and OTT benefits for 365 days
Read more »

Dharmendra Death: 6 दशकों का स्टारडम...300 से अधिक फिल्में, पंजाब के धरम ऐसे बने बॉलीवुड के 'ही-मैन'Dharmendra Death: 6 दशकों का स्टारडम...300 से अधिक फिल्में, पंजाब के धरम ऐसे बने बॉलीवुड के 'ही-मैन'Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र Dharmendra Death का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हुआ है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में जो लोकप्रियता धर्मेंद्र को हासिल हुई है, वो कम ही लोगों को होती है। धर्मेंद्र ने अपने करियर Dharmendra Films में कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको धर्मेंद्र 6...
Read more »

WTC में कैसे दिए जाते हैं अंक, जीतने वाली टीम को मिलते हैं कितने प्वाइंट, टेस्ट ड्रॉ होने पर क्या होता है?WTC में कैसे दिए जाते हैं अंक, जीतने वाली टीम को मिलते हैं कितने प्वाइंट, टेस्ट ड्रॉ होने पर क्या होता है?- wtc points rules for win and draw how are calculated percentage points in world test championship explainer
Read more »

गिरावट के साथ Nifty की नवंबर एक्सपायरी का अंत, Sensex 300 प्वाइंट्स लुढ़का, सिर्फ सरकारी बैंकों ने दिखाई तेजीगिरावट के साथ Nifty की नवंबर एक्सपायरी का अंत, Sensex 300 प्वाइंट्स लुढ़का, सिर्फ सरकारी बैंकों ने दिखाई तेजी25 नवंबर को निफ्टी की मंथली FO एक्सपायरी हो गई, लेकिन निफ्टी और सेंसेक्स दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबारी सत्र में फिर से सरकारी बैंकों का जलवा रहा और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.
Read more »

OICL Recruitment 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सराकरी नौकरी! ओरिएंटल इंश्योरेंस में 300 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदनOICL Recruitment 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सराकरी नौकरी! ओरिएंटल इंश्योरेंस में 300 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदनOICL AO Recruitment 2025 Vacancy: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के 300 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाएंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:43:23