- wtc points rules for win and draw how are calculated percentage points in world test championship explainer
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त दो टेस्ट मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है. कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट हारने वाली टीम इंडिया पर दूसरे मुकाबले में भी हार का खतरा मंडरा रहा है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रहे मैच में मिलने वाले अंक पर भारत की नजर है. साउथ अफ्रीका मौजूदा टेस्ट चैंपियन है और उसने अपने खेल से बता दिया कि उसने ट्रॉफी यूं ही नहीं जीती थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए हर एक और अंक जरूरी है. हम आपको बताते हैं कि प्वाइंट सिस्टम काम कैसे करता है. हर टेस्ट मैच में जीत, ड्रॉ और टाई के लिए पॉइंट्स दिए जाते हैं, जिससे हर मुकाबला WTC फाइनल की दौड़ में बेहद अहम हो जाता है, जो 2027 में खेला जाएगा. 2025-27 का चक्र श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में हुए मैच से शुरू हुआ है. इस दो साल के लंबे चक्र में भारत का इंग्लैंड दौरा और ऑस्ट्रेलिया में एशेज समेत कई रोमांचक सीरीज देखने को मिलेंगी. नीचे WTC के पॉइंट्स कैसे दिए जाते हैं, साथ ही पेनल्टी और प्रतिशत पॉइंट्स की जानकारी दी गई है. साई सुदर्शन को गंभीर ने तीसरे नंबर पर फिर से दिया मौका जीत और ड्रॉ के लिए WTC पॉइंट्स कैसे दिए जाते हैं? वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हर टेस्ट मैच से टीम की स्थिति में बदलाव होता है. सीरीज के दौरान होने वाले मुकाबले में मिलने वाली जीत और यहां तक के ड्रॉ होने वाले मैच के लिए भी पॉइंट्स दिए जाते हैं. चलिए जान लेते हैं कि आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मैच जीतने और ड्रॉ करने वाली टीमों के लिए कितने अंक तय किए हैं. जीत के लिए 12 पॉइंट्स: हर टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 पॉइंट्स मिलते हैं. ड्रॉ के लिए 4 पॉइंट्स: अगर मैच ड्रॉ होता है तो दोनों टीमों को 4-4 पॉइंट्स मिलते हैं. टाई के लिए 6 पॉइंट्स: अगर मैच टाई होता है तो दोनों टीमों को 6-6 पॉइंट्स दिए जाते हैं. धीमी ओवर रेट होने पर क्या होता है? टीमों को टेस्ट मैच के दौरान एक निश्चित ओवर रेट बनाए रखना होता है. अगर कोई टीम ओवर रेट में पीछे रह जाती है तो हर ओवर कम होने पर उनकी कुल पॉइंट्स में से 1 पॉइंट काट लिया जाता है. WTC में प्रतिशत पॉइंट्स कैसे काम करते हैं? टीमें मैच के नतीजों के जरिए पॉइंट्स जुटाती हैं, लेकिन WTC स्टैंडिंग्स में रैंकिंग प्रतिशत पॉइंट्स के आधार पर तय होती है. POP का हिसाब लगाने के लिए टीम ने जितने पॉइंट्स हासिल किए हैं, उसे सभी मैचों में मिलने वाले कुल पॉइंट्स से भाग देकर निकाला जाता है. इससे रैंकिंग में टीम के प्रदर्शन का सही आकलन होता है, चाहे उन्होंने कितने भी मैच खेले हों.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WTC Points Table: भारत को तगड़ा नुकसान, दक्षिण अफ्रीका ने लगाई 3 पायदान की छलांग, देखिए WTC पॉइंट्स टेबल का हालWTC Points Table: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को नुकसान हुआ है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
भारत पहला टेस्ट हारकर तीसरे से चौथे नंबर पर खिसका: साउथ अफ्रीका पांचवे से नंबर-2 पर आया, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर...वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन (WTC) साउथ अफ्रीका ने 2 बार की रनर-अप भारत को पहले टेस्ट में 30 रन से हरा दिया। इस हार के बाद टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गई। वहीं, साउथ अफ्रीका पांचवे से दूसरे नंबरICC World Test Championship Points Table Standings Scenario Update; Follow India Vs South Africa, IND Vs SA Latest News, Details And...
Read more »
कोलकाता टेस्ट पराभवानंतर WTC Points Table मध्ये भारत कोणत्या क्रमांकावर? WTC Final मध्ये पोहोचण्यासाठी किती विजय आवश्यक?WTC Points Table : WTC फायनलमध्ये खेळणाऱ्या दोन संघामध्ये सामील होण्यासाठी टीम इंडियाकडे आता फक्त 10 टेस्ट सामने खेळणं बाकी आहे. त्यामुळे यापुढील सामन्यात चुका करणं त्यांना महागात पडू शकतं.
Read more »
WTC Sixes Record:सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के तूफानी बल्लेबाज, लिस्ट में भारतीयों का वर्चस्ववर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं.
Read more »
WTC Points Table: गुवाहाटी टेस्ट हारी टीम इंडिया तो WTC फाइनल का रास्ता हो जाएगा मुश्किल, ऐसा बन रहा समीकरणWTC Points Table: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है. भारत यह मैच हारा तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो सकता है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
