एग्ज़िट पोल में बीजेपी को बढ़त, पर विपक्ष की उम्मीद क़ायम: प्रेस रिव्यू
एग्ज़िट पोल में एनडीए की जीत के तमाम दावों के बीच विपक्ष अब भी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटा है. एक ओर जहां एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही जा रही है, वहीं विपक्ष योजना बना रहा है कि अगर खंडित जनादेश यानी किसी को बहुमत ना मिलने की स्थिति बनती है तो वो कैसे अपनी सरकार बना सकता है.
के मुताबिक़ विपक्ष का एक धड़ा ग़ैर-एनडीए दलों की एक लिस्ट तैयार कर रहा है, जिसे 23 मई के नतीजे आने के बाद वो राष्ट्रपति के सामने वैकल्पिक सरकार बनाने के दावे के तौर पर पेश करेगा. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस लिस्ट को राष्ट्रपति को सौंपने का बीड़ा उठाया है.इस बीच चंद्रबाबू नायडू रविवार को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एनसीपी नेता शरद पवार से मिलने पहुंचे. रविवार शाम को उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भी मुलाक़ात की.के मुताबिक़ उन्होंने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से भी मिलकर तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा की. शनिवार को नायडू के साथ बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ सोनिया गांधी से मिलकर पार्टी की स्थिति पर आंतरिक बैठक की.लोक सभा के अंतिम चरण के चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा पर काफ़ी विवाद हुआ. रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन की इस यात्रा की अनुमति देने के लिए चुनाव आयोग का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जाकर प्राचीन तीर्थस्थल के नज़दीक गुफ़ा में ध्यान लगाने की अनुमति देने के लिए शुक्रिया.केदारनाथ मंदिर में प्राथना करने के बाद मोदी ने तीर्थस्थल के नज़दीक एक गुफ़ा में 17 घंटे बिताए. उन्होंने कहा,"मैंने कुछ नहीं मांगा. मैं कुछ मांगने में विश्वास नहीं करता. मैं सिर्फ़ चाहता हूं कि बाबा केदारनाथ ना सिर्फ़ भारत बल्कि पूरी मानवता को अपना आशिर्वाद दे." नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो पूरी दुनिया से कट गए थे, क्योंकि जिस गुफ़ा में वो रुके थे वहां संचार का कोई साधन नहीं था. और वो एक छोटी खिड़की से लगातार केदारनाथ मंदिर को देख रहे थे.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर बवाल थमा नहीं है कि अब इस मामले में बीजेपी ने पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है.अख़बार के मुताबिक़ इस पत्र में बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा घेरे की समीक्षा करने की मांग की है. हाल में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके सुरक्षा घेरे में शामिल सुरक्षाकर्मी ही उनकी हत्या कर सकते हैं.उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का बयान उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी के समूचे पुलिस बल के मनोबल को नुक़सान पहुंचाने वाला है.कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने रविवार को बताया कि उनकी सरकार एक नया क़ानून लाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत 'मीडिया', ख़ासकर 'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया' पर नियंत्रण किया जा सके और ग़ैर-ज़िम्मेदाराना रिपोर्टिंग को रोका जा सके.की ख़बर के मुताबिक़ एक बुक लॉन्च के अवसर पर उन्होंने कहा, 'ग़ैर-ज़िम्मेदाराना रिपोर्टिंग' के कारण उन्होंने पिछले एक महीने से मीडिया से बात करना बंद कर दिया है. कुमारास्वामी ने कहा,"पूर्व मंत्री और जेडी नेता एएच विश्वनाथ ने अपने भाषण में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मीडिया से बात करने में डरते हैं, हालांकि मेरे साथ ऐसा नहीं है." उन्होंने कहा,"मीडिया से हमेशा मेरे अच्छे रिश्ते रहे हैं. लेकिन ग़ैर-ज़िम्मेदाराना रिपोर्टिंग की वजह से, ख़ासकर नेताओं के बारे में, जिन्हें वो जोकर समझते हैं, मैंने अब मीडिया से बात करना बंद कर दिया है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की बैठक को ममता की ना, माया-अखिलेश की चुप्पीमतगणना से पहले विपक्ष को एकजुट रखने और राष्ट्रपति से मिलने की रणनीति सिरे चढ़ती नहीं दिख रही है। MamataOfficial yadavakhilesh Mayawati INCIndia samajwadiparty TMC Opposition Election2019 Loksabhaelections2019
Read more »
मोदी की काशी में बीजेपी के दिग्गजों का डेरा, विपक्ष भी घेरेबंदी में जुटालोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार को धार देने के बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने काशी पहुंचना और कैंप करना शुरू कर दिया है. वहीं, विपक्ष ने पीएम मोदी के खिलाफ पूरी तरह से घेराबंदी करने की तैयारी कर रखी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले विपक्ष में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी, जानिए पूरा सियासी गणितलोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही नई सरकार बनाने को लेकर सियासी दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है. मुताबिक 21 मई को सभी विपक्षी दल एक बैठक करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें नेतृत्व को लेकर औपचारिक चर्चा नहीं होगी. पूरा सियासी गणित समझने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »
कोलकाता में बीजेपी ने रद्द की योगी आदित्य नाथ की आज की रैलीबीजेपी ने आरोप लगाया कि रैली को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वहां पर मंच को कुछ लोगों ने तोड़ दिया था।
Read more »
दिलचस्प है गोरखपुर की चुनावी लड़ाई, योगी के गढ़ में आसान नहीं बीजेपी की राहलोकसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है. 19 मई को सातवें और आखिरी चरण में देश की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट पर भी इसी दिन जनता अपने वोट का इस्तेमाल करेगी.
Read more »
बीजेपी नेता रूपा गांगुली बोलीं, 'लोकतंत्र में विरोध की अनुमति है, पत्थरबाजी की नहीं'रूपा गांगुली ने कहा कि कोई भी विरोध कर सकता है लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि रैलियों के सारे पोस्टर फाड़ दिए जाएं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हिंसा से लेकर EC के सख्त कदम उठाने तक की 11 बड़ी बातेंपश्चिम बंगाल में हिंसा होना नई बात नहीं है बल्कि ये राज्य पहले भी चुनावी हिंसा का शिकार हो चुका है. मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जो हिंसा हुई, उसके लिए बीजेपी और तृणमूल ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तृणमूल का कहना है कि बीजेपी ने बाहर से भीड़ लाकर हिंसा फैलाई. वहीं बीजेपी इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है. शाह के रोड शो में दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी और प्रसिद्ध दार्शनिक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई. जिसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और बीजेपी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास गई. जिसके बाद पश्चिम बंगाल में रैली और सभाओं पर चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से रोक लगा दी गई. चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि रोक का फैसला 16 मई की रात 10 बजे से प्रभावी होगा. बंगाल की सभी 9 लोकसभा क्षेत्र में आज रात 10 बजे के बाद से चुनाव प्रचार (Election Campaigning) पर रोक लग जाएगी.
Read more »
