Eryx johnii snake smuggling: दुर्लभ प्रजाति व करोड़ों रुपए कीमत वाले दुर्लभ प्रजाति के सांप एरिक्स जॉनी (Eryx johnii) की राजस्थान से मप्र में तस्करी की जा रही है। अशोकनगर पुलिस ने ऐसे दो लोगों को जीवित सांप के साथ गिरफ्तार किया है, जो इसे जयपुर से बेचने के लिए लाए थे...
अशोकनगर: बेहद सीधा-साधा और गैर जहरीला सांप एरिक्स जॉनी या Red Sand Boa सांप की करोड़ों रुपए में तस्करी की जाती है। इसके तार सीधे राजस्थान से जुड़े हैं। MP के अशोकनगर में ऐसे ही दो आदिवासी युवकों को सांप की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से जीवित सांप को बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार अशोकनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी व सप्लाई के लिए सांप लेकर जेबीएस कॉलोनी अशोकनगर की ओर जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने सूचना के बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम बनाकर संदिग्ध आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जेबीएस कॉलोनी क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेर लिया था। पकड़कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से बैग में बंद 1 जीवित रेड सैंड बोआ सांप जिनका वैज्ञानिक नाम एरिक्स जॉनी बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।राजस्थान के जयपुर से लाना बता रहे आरोपीएसपी मिश्रा के अनुसार तस्करी में पकड़े गए युवक बाबू आदिवासी पुत्र करन सिंह आदिवासी , निवासी ग्राम टीटौर, थाना बहादुरपुर और शिवा आदिवासी पुत्र कैलाश आदिवासी , निवासी ग्राम टीटौर, थाना बहादुरपुर हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे इस सांप को जयपुर, राजस्थान से अपने रिश्तेदार के यहां से लाए थे। वे इसे अशोकनगर में बेचने के लिए जा रहे थे। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम केतहत मामला दर्जदोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली अशोकनगर में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 और 39 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद सांप को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।अंधविश्वास और तस्करी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में बिकता हैपुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि 'रेड सैंड बोआ' एक गैर-जहरीला और सीधा-सादा सांप है। इसका पूंछ मुंह जैसा दिखता है, जिससे यह दोमुंहा प्रतीत होता है। हालांकि, यह सांप अंधविश्वासों और अवैध तस्करी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में बिकता है। उन्होंने कहा कि इसे मारना या तस्करी करना कानूनन अपराध है, क्योंकि यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक संरक्षित प्रजाति है।.
अशोकनगर: बेहद सीधा-साधा और गैर जहरीला सांप एरिक्स जॉनी या Red Sand Boa सांप की करोड़ों रुपए में तस्करी की जाती है। इसके तार सीधे राजस्थान से जुड़े हैं। MP के अशोकनगर में ऐसे ही दो आदिवासी युवकों को सांप की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से जीवित सांप को बरामद किया गया है। जानकारी अनुसार अशोकनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी व सप्लाई के लिए सांप लेकर जेबीएस कॉलोनी अशोकनगर की ओर जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने सूचना के बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम बनाकर संदिग्ध आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया था। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जेबीएस कॉलोनी क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेर लिया था। पकड़कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से बैग में बंद 1 जीवित रेड सैंड बोआ सांप जिनका वैज्ञानिक नाम एरिक्स जॉनी बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।राजस्थान के जयपुर से लाना बता रहे आरोपीएसपी मिश्रा के अनुसार तस्करी में पकड़े गए युवक बाबू आदिवासी पुत्र करन सिंह आदिवासी , निवासी ग्राम टीटौर, थाना बहादुरपुर और शिवा आदिवासी पुत्र कैलाश आदिवासी , निवासी ग्राम टीटौर, थाना बहादुरपुर हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे इस सांप को जयपुर, राजस्थान से अपने रिश्तेदार के यहां से लाए थे। वे इसे अशोकनगर में बेचने के लिए जा रहे थे। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम केतहत मामला दर्जदोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली अशोकनगर में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 और 39 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद सांप को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।अंधविश्वास और तस्करी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में बिकता हैपुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि 'रेड सैंड बोआ' एक गैर-जहरीला और सीधा-सादा सांप है। इसका पूंछ मुंह जैसा दिखता है, जिससे यह दोमुंहा प्रतीत होता है। हालांकि, यह सांप अंधविश्वासों और अवैध तस्करी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में बिकता है। उन्होंने कहा कि इसे मारना या तस्करी करना कानूनन अपराध है, क्योंकि यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक संरक्षित प्रजाति है।
'Dumou Snake' Red Sand Boa Rare Species Of Snake Snake Smuggling Snake Smuggling From Rajasthan Rare Snake Caught In Ashoknagar 'दुमऊ सांप' रेड सैंड बोआ दुर्लभ प्रजाति का सांप राजस्थान से सांप की तस्करी अशोकनगर में पकड़ा दुर्लभ सांप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांका: मछली पकड़ने के जाल में फंसा विशाल नाग, मानवीय पहल से सांप को मिला जीवनदान; सुरक्षित जंगल में छोड़ाGiant snake trapped in net- बिहार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के दिग्घी गांव स्थित पैन बांध पर सोमवार की सुबह एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। ग्रामीणों की ओर से मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में, मछलियों के साथ-साथ एक विशाल नाग सांप और एक अन्य सांप फंसा हुआ पाया...
Read more »
Snake Repellent: ఈ చెట్టు కొమ్మని ఇంటికి కడితే పాములు పారిపోతాయి..పాముల పాలిట యమరాజు ఈ మొక్కలు!Snake Repellent Plants: పాము పేరు వింటేనే చాలా మంది భయపడతారు. భారీ వర్షాల నేపథ్యంలో అనేక రకాల పాములు ఇళ్లలోకి చేరుతున్నాయి. అలాంటి సందర్భాలలో వాటిని తరిమికొట్టడానికి ప్రజలు వివిధ ప్రయత్నాలు చేస్తారు. కానీ మీరు మీ ఇంటి నుండి పాములను దూరంగా ఉంచడానికి సహజ మార్గాన్ని అనుసరించవచ్చు.
Read more »
शिव मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे भक्त, अचानक गर्भ गृह का नजारा देखकर उल्टे पांव भागे, जानें पूरी घटनाSnake in Shiva Temple: बिहार के बांका से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां मंदिर में पूजा करने गए श्रद्धालु उस वक्त चौंक गए जब उन्हें मंदिर के अंदर कुछ और दिखा। श्रद्धालु वहां से भागने लगे। उसके बाद लोगों ने किसी तरह अजगर को मंदिर से बाहर निकाला।
Read more »
Swetha Naagu Video: విశాఖ నేవల్ కాంటీన్లో శ్వేత నాగు.. పాముకి 8 కుట్లను వేసిన వైద్యుడు.. వీడియో ఇదే..Swetha Naagu Snake Latest Video: నేవల్ కాంటీన్లో దూరిన అరుదైన శ్వేతనాగును పట్టుకొని వైద్యం చేసిన సిబ్బందిని అందరూ ప్రశంసిస్తున్నారు. పాముకు గాయాలు కావడంతో వైద్యులు ఎనిమిదికి పైగా కుట్లను వేసినట్లు తెలుస్తోంది. దీనికి సంబంధించిన పూర్తి వివరాలు కూడా తెలుసుకుందాం.
Read more »
ठंड में दिखने लगेगा ये सांप, इसका हमला बेहद खतरनाक, मिनटों में खेल हो जाएगा खत्म!Python Snake: मौसम बदलते ही जैसे इंसान अपने रहन-सहन को बदलता है, वैसे ही सांप और अजगर भी अपनी गतिविधियां बदलते हैं. ठंड के दिनों में जहां जहरीले सांप कम दिखाई देते हैं, वहीं अजगरों की मौजूदगी बढ़ जाती है. ऐसे में सजग रहना, अनावश्यक डर से बचना और समय पर वन विभाग को सूचना देना ही सबसे सही तरीका है.
Read more »
Giant Anaconda Video: అనకొండను పిల్లోడిలాగా ఎత్తుకున్న అంకుల్.. వీడియో చూస్తే ఆశ్చర్యపోతారు!Giant Anaconda Snake Video: ప్రస్తుతం గోధుమ రంగులో కూడిన ఓ అనకొండ పాములు పరిశోధకుడు భుజాలపై ఎత్తుకొని బయటికి తీసుకొస్తున్న దృశ్యాలు వైరల్ గా మారాయి. ఈ వీడియోలో అత్యంత ప్రమాదకరమైన 50 కేజీలకు పైగా అనకొండ పామును చూడొచ్చు.
Read more »
