US Elon Musk VS Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी 'द अमेरिका पार्टी' बनाने के संकेत दिए हैं. ट्रंप ने मस्क को धमकी दी है.
वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के बीच चल रहे विवाद पर पूरी दुनिया की नजर है. दोनों एक दूसरे पर लगातार हमले बोल रहे हैं. अरबपति और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नई राजनीतिक पार्टी को लेकर कई ट्वीट किए हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि वह एक नया दल बना सकते हैं.
उन्होंने अपने पोस्ट में इसे ‘द अमेरिका पार्टी’ नाम दिया है. हालांकि मस्क ने यह नहीं कहा है कि वह नई पार्टी बनाएंगे. लेकिन उन्होंने कई ऐसे पोस्ट किए हैं, जो इन अटकलों को हवा दे रहे हैं. इस तरह के ऐलान का समय भी बेहद खास है. दरअसल एलन मस्क ने अपने ही पुराने राजनैतिक साथी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला. इस सोशल मीडिया संग्राम ने अमेरिकी राजनीति को एक नया मोड़ दे दिया है, जो आने वाले चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकता है. एलन मस्क ने X पर एक पोल कर पूछा था कि क्या अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है? मस्क का कहना है कि इस पोल में 80% यूज़र्स ने ‘हां’ में जवाब दिया. The people have spoken. A new political party is needed in America to represent the 80% in the middle! And exactly 80% of people agree 😂 This is fate. https://t.co/JkeOlG7Kl4 — Elon Musk June 6, 2025 पार्टी का दिया नाम? मस्क ने पोल के बारे में बताते हुए लिखा, ‘जनता ने बोल दिया है. अमेरिका को अब ऐसी पार्टी की जरूरत है जो बीच के 80% लोगों का प्रतिनिधित्व करे और 80% लोग भी यही चाहते हैं. यह तो तकदीर है.’ इसके जवाब में एक यूजर ने तस्वीर पोस्ट किया, जिस पर लिखा था अमेरिका पार्टी. इस पर ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका पार्टी नाम बहुत अच्छा लगता है. वह पार्टी जो वास्तव में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करती है!’ इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें केवल लिखा था- ‘द अमेरिका पार्टी.’ The America Party https://t.co/hO5S8Kjb5O — Elon Musk June 6, 2025 ट्रंप-मस्क भिड़े एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप का रिश्ता एक समय काफी घनिष्ठ था. ट्रंप के राष्ट्रपति रहते मस्क ने उनकी कैबिनेट बैठकों में हिस्सा लिया, यहां तक कि वह ट्रंप के उद्घाटन समारोह में उनके पीछे खड़े दिखे. DOGE विभाग के प्रमुख भी बने. ट्रंप के लिए मस्क ने घूम-घूमकर प्रचार किया. लेकिन अब ये दोस्ती जंग में बदल चुकी है. मस्क तो यह तक कह चुके हैं कि अगर उन्होंने ट्रंप को सपोर्ट न किया होता तो वह चुनाव हार जाते. वहीं डोनाल्ड ट्रंप धमकी दे चुके हैं कि वह मस्क की सब्सिडी और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर देंगे.
Donald Trump And Elon Musk Fight Elon Musk New Party Elon Musk America Party Elon Musk Against Donald Trump US News Hindi अमेरिका की खबर एलन मस्क नई पार्टी एलन मस्क की खबर एलन मस्क ट्रंप विवाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत से जंग लड़ने के लिए पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवालापाकिस्तान की सरकार ने एक ट्वीट करते हुए भारत से जंग के बीच इंटरनेशनल पार्टनर्स से ऋण की मांग की है। ट्वीट में भारत से जंग का हवाला दिया गया है।
Read more »
38 साल की उम्र में घटाया वजन, खुद बताया किन 2 चीजों से किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन38 साल की उम्र में घटाया वजन, खुद बताया किन 2 चीजों से किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन
Read more »
कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप की टिप्पणी से भड़के शशि थरूर, 4 प्वॉइंट में समझा दी गणितIndia Pakistan Conflict: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीरप मुद्दे पर की गई टिप्पणी का विरोध जताया है.
Read more »
Apple CEO टिम कुक को ट्रंप ने दी नसीहत, भारत में प्रोडक्शन को लेकर डाल रहे रोड़ाiPhone Production: डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक से भारत में फैक्टरी न लगाने की बात कही। ट्रंप ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि ऐपल भारत में आईफोन का प्रोडक्शन करे.
Read more »
'Taylor Swift अब हॉट नहीं रहीं', डॉनल्ड ट्रंप ने पॉप स्टार को कही ऐसी बात, यूजर्स ने पूछी वजहमनोरंजन | हॉलीवुड:Donald Trump-Taylor Swift: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि अब यूजर्स ट्रंप से सवाल करने लगे हैं.
Read more »
कभी थे जिगरी दोस्त, अब बन गए जानी दुश्मन... मस्क और ट्रंप के रिश्तों में आई कड़वाहट की असली वजह क्या है?Musk vs Trump राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है। मस्क द्वारा टैक्स बिल की आलोचना के बाद ट्रंप ने उन्हें ट्रंप डेरेंजमेंट सिंड्रोम से पीड़ित बताया। मस्क ने पलटवार करते हुए कहा कि ट्रंप उनकी वजह से चुनाव हार गए। मस्क ने नई पार्टी बनाने की बात कही...
Read more »
