जब इजरायल ने दुश्मन के 452 जेट्स को रनवे पर ही तबाह कर दिया था, इतिहास की सबसे तबाही मचाने वाली एयरस्ट्राइक...

Israel News News

जब इजरायल ने दुश्मन के 452 जेट्स को रनवे पर ही तबाह कर दिया था, इतिहास की सबसे तबाही मचाने वाली एयरस्ट्राइक...
इजरायल समाचारUkraine Drone Attackयूक्रेन ड्रोन हमला
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

इजरायल ने 1967 में ऑपरेशन फोकस के तहत मिस्र, सीरिया और जॉर्डन के 452 फाइटर जेट्स तबाह किए, जो इतिहास की सबसे सफल एयरस्ट्राइक मानी जाती है.

Israel News : 1 जून को यूक्रेन ने रूस के चार एयरबेस पर ड्रोन हमले किए. यूक्रेनी दावों के मुताबिक इन हमलों में रूस के भारी बमवर्षक विमानों का करीब 34 प्रतिशत बेड़ा नष्ट हो गया. खास बात यह रही कि ये हमला बेहद कम खर्च वाले सस्ते ड्रोन से किया गया, लेकिन इसका असर चौंकाने वाला था.

इस हमले ने एक और हमले की याद को ताजा कर दिया. जून 5, 1967 सिर्फ एक दिन और पूरी लड़ाई की तस्वीर बदल गई. सुबह सात बजे जब इजरायल ने अपने 200 से कम फाइटर जेट्स को हवा में भेजा तो शाम तक मिस्र, सीरिया और जॉर्डन जैसे ताकतवर दुश्मन देशों की एयर फोर्स लगभग खाक हो चुकी थी. इस पूरे ऑपरेशन का नाम था ऑपरेशन फोकस. इस ऑपरेशन को आज भी दुनिया की सबसे सफल प्री-एम्पटिव एयरस्ट्राइक माना जाता है. 1967 में वेस्ट एशिया की फिजा में जंग के बादल मंडरा रहे थे. मिस्र ने इजरायल की सीमा पर करीब 1.3 लाख सैनिक तैनात कर दिए थे. जॉर्डन और सीरिया भी हमले की तैयारी में थे. ऐसे में इजरायल के पास सिर्फ दो ही विकल्प थे या तो इंतजार करे और जंग झेले या पहले वार करे. इजरायल ने दूसरा रास्ता चुना. पढ़ें- ईरान पर नहीं करेंगे हमला… इजरायल ने पीछे किए कदम, तो शिया देश ने चीन से मंगाया मिसाइल का बारूद दुश्मन ताकत में भारी, फिर भी… इजरायल की एयर फोर्स में उस वक्त करीब 250 फाइटर जेट्स थे. वहीं मिस्र, सीरिया और जॉर्डन की कुल ताकत 600 से ज्यादा लड़ाकू विमानों की थी. मिस्र के पास अकेले 400 के करीब एयरक्राफ्ट थे. इसमें सोवियत यूनियन के बनाए MiG-21, MiG-19 और बमवर्षक Tu-16 जैसे आधुनिक जहाज शामिल थे. पहला हमला इतना असरदार था कि मिस्र के 197 फाइटर प्लेन्स वहीं खाक हो गए. हमला कैसे हुआ? 5 जून की सुबह इजरायल के 183 फाइटर जेट्स ने एकसाथ उड़ान भरी. ये जेट्स बेहद नीचे उड़ते हुए भूमध्यसागर के ऊपर से मिस्र की ओर पहुंचे ताकि रडार उन्हें पकड़ न सकें. इजरायली वायुसेना ने 7:45 बजे 11 मिस्री एयरबेस पर पहला हमला बोला. हर लहर में खास तरह के बम इस्तेमाल किए गए जो रनवे को ही जाम कर देते थे. इससे दुश्मन के जहाज टेक-ऑफ ही न कर सकें. पहला हमला इतना असरदार था कि मिस्र के 197 फाइटर प्लेन्स वहीं खाक हो गए. दूसरा हमला 9:30 बजे हुआ. इसमें 14 एयरबेस और तबाह हुए और 107 जेट्स खत्म कर दिए गए. क्या बाकी देश चुप थे? हमले की खबर सुनकर जॉर्डन और सीरिया ने भी इजरायल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए. लेकिन इजरायल तैयार था. उसी दिन उसके पायलट्स ने तीन मोर्चों पर लड़ते हुए जॉर्डन, सीरिया और इराक के भी एयरबेस पर हमला कर दिया. कितना नुकसान हुआ? दिन खत्म होते-होते इजरायल ने करीब 452 दुश्मन एयरक्राफ्ट तबाह कर दिए. वहीं इजरायल ने सिर्फ 19 जेट्स खोए और 5 पायलट मारे गए. मिस्र को सबसे बड़ा झटका लगा. उसके 311 एयरक्राफ्ट्स ध्वस्त हो गए. इसमें उसकी पूरी बॉम्बर फ्लीट शामिल थी. यानी 75% लड़ाकू और 100% बमवर्षक खत्म हो गए. असर क्या हुआ? इस एयरस्ट्राइक की वजह से इजरायल को छह दिन की जंग में हवाई बढ़त मिल गई. जमीनी लड़ाई भी इजरायल के पक्ष में झुक गई और सिर्फ छह दिन में उसने गाज़ा, वेस्ट बैंक, ईस्ट यरूशलम और गोलन हाइट्स पर कब्जा कर लिया. दिन खत्म होते-होते इजरायल ने करीब 452 दुश्मन एयरक्राफ्ट तबाह कर दिए. क्यों याद किया जाता है ये हमला? ऑपरेशन फोकस को आज भी सैन्य रणनीति की सबसे साहसी और कारगर योजनाओं में गिना जाता है. जब दुनिया में ड्रोन स्ट्राइक्स और मिसाइल वॉर की बात होती है तो 1967 की इस “रनवे पर तबाही” को मिसाल के तौर पर याद किया जाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

इजरायल समाचार Ukraine Drone Attack यूक्रेन ड्रोन हमला Russia Airbase Attack रूस एयरबेस हमला Operation Focus ऑपरेशन फोकस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इन देशों की झुलसाती गर्मी ने तोड़ा पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड, Top 10 में पहले नंबर पर है यह देशइन देशों की झुलसाती गर्मी ने तोड़ा पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड, Top 10 में पहले नंबर पर है यह देशWMO Climate Report: WMO की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 ने अब तक के सभी गर्म सालों को पीछे छोड़ दिया है और यह इतिहास में सबसे गर्म साल बन गया है.
Read more »

जब गुस्से में अक्षय कुमार ने इस फिल्म को छोड़ दिया था अधूरा, रिलीज के बाद 3 करोड़ की फिल्म ने कमा डाले थे इतने करोड़जब गुस्से में अक्षय कुमार ने इस फिल्म को छोड़ दिया था अधूरा, रिलीज के बाद 3 करोड़ की फिल्म ने कमा डाले थे इतने करोड़ऐसा ही एक मामला 31 साल पहले 1994 में रिलीज हुई फिल्म सुहाग के साथ हुआ था, जब अक्षय कुमार ने फिल्म की डबिंग को अधूरा छोड़ दिया था.
Read more »

22 मई को उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला22 मई को उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिलाआज का इतिहास : आज ही के दिन 1984 में उत्तराखंड की बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं.
Read more »

रूसी बॉर्डर के इतने अंदर घुसकर यूक्रेन ने कैसे किए ड्रोन अटैक, 5 Videos में देखेंरूसी बॉर्डर के इतने अंदर घुसकर यूक्रेन ने कैसे किए ड्रोन अटैक, 5 Videos में देखें1 जून 2025 को दुनिया हैरान हो गई, जब यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के अंदर 5 एयरबेस पर हमला कर 40 से ज्यादा बॉम्बर विमान तबाह कर दिए.
Read more »

पाकिस्तान के नूर खान बेस पर बैठकर क्या गुल खिला रहा अमेरिका, भारत ने किया तबाह, इजरायल-देहरादून से है कनेक्शनपाकिस्तान के नूर खान बेस पर बैठकर क्या गुल खिला रहा अमेरिका, भारत ने किया तबाह, इजरायल-देहरादून से है कनेक्शनऑपरशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने नूर खान एयरबेस भी तबाह कर दिया था। अब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया है कि इस एयरबेस पर अमेरिका का कब्जा था।
Read more »

दिल्ली वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद की जगह गुरुद्वारे का माना अधिकारदिल्ली वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद की जगह गुरुद्वारे का माना अधिकारसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें शाहदरा इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे वाली जमीन पर दावा किया गया था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:29:52