Election 2019: बंगाल हिंसा पर TMC ने कहा- छात्रों ने सिर्फ काले झंडे दिखाए थे, अमित शाह ने बंगाल के बाहर से बुलाए थे गुंडे

United States News News

Election 2019: बंगाल हिंसा पर TMC ने कहा- छात्रों ने सिर्फ काले झंडे दिखाए थे, अमित शाह ने बंगाल के बाहर से बुलाए थे गुंडे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

Election 2019: बंगाल हिंसा पर TMC ने कहा- छात्रों ने सिर्फ काले झंडे दिखाए थे, अमित शाह ने बंगाल के बाहर से बुलाए थे गुंडे Election2019 Electionswithndtv TMC BengalPollViolence

कोलकाता: कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान बुधवार को हुई हिंसा पर टीएमसी और भाजपा में वार-पलटवार जारी हैं. पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हिंसा भाजपा ने नहीं, बल्कि टीएमसी के लोगों ने हिंसा की थी.

इसके बाद टीएमसी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि छात्रों ने अमित शाह को सिर्फ काले झंडे दिखाए थे, लेकिन अमित शाह ने बंगाल के बाहर से गुंडे बुला रखे थे. टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने कहा, 'मैनें बहुत सारी प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं, लेकिन यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मेरे लिए सबसे दुख भरी है. अमित शाह ने कल हमें बहुत आहत किया. कल उन्होंने पूरे बंगाल को आहत किया.' एनडीटीवी इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता. इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'कल छात्रों ने अमित शाह को सिर्फ काले झंडे दिखाए थे. छात्र लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन कर रहे थे. अमित शाह ने बंगाल के बाहर से गुंडे बुलाए थे. अमित शाह ने कहा कि ताला लगा था तो इनके गुंडे अंदर कैसे आए? इस वीडियो में साफ हो गया कि अमित शाह धोखेबाज हैं. पहले आपने बोला बंगाल को कंगाल और अब आपने ये किया. हम बेहद दुखी है, क्षुब्ध हैं.' #WATCH Derek O Brien,TMC: Anybody can come and do a procession, but what were the outsiders.....Who is this fellow Tejinder Bagga? Who is he? He was arrested, is he not the same guy who slapped somebody in Delhi? You have taken in your outsider goons pic.twitter.com/0JDca4y6G1बंगाल हिंसा पर गरमाई राजनीति: कोलकाता में TMC और CPI तो दिल्ली में BJP का विरोध प्रदर्शन प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अन्य वीडियो दिखाते हुए टीएमसी नेता ने कहा, केंद्रीय पुलिस बल बंगाल में बीजेपी के साथ काम कर रहे हैं . केंद्रीय पुलिस बल बीजेपी के उम्मीदवारों के साथ बूथ में जा रहे हैं. ये लोगों से बीजेपी को वोट डालने के लिए कह रहे हैं.'इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेस करके अमित शाह ने कहा कि हिंसा की खबर सुबह से थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोगों ने ही झूठ फैलाने के लिए मूर्ती तोड़ी. प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा, 'छह चरणों में बंगाल के सिवा कहीं हिंसा नहीं हुई. ममता जी की कह रही हैं कि बीजेपी हिंसा कर रही है. ममता जी 42 सीटों पर लड़ रही हैं, हम तो देश भर में चुनाव लड़ रहे हैं. कहीं और तो हिंसा नहीं हुई. यानि साफ है टीएमसी के लोग हिंसा कर रहे हैं. लोकतंत्र की हत्या की गई.' एक पत्रकार के जवाब में अमित शाह ने कहा कि कल वहां सीआरपीएफ नहीं होता तो मेरा वहां से बचकर निकलना मुश्किल था.साथ ही शाह ने कहा, हमारे पोस्टर बैनर फाड़े गए. हमारे कार्यकर्ताओं को उकसाया गया. हमारे कार्यकर्ता चुप रहे. दो से ढाई लाख लोग रोड शो के लिए पहुंचे थे. हमला तीन बार हुआ, पत्थर, कैरोसीन ऑयल सबका प्रयोग किया. सुबह से खबर थी की कॉलेज से लड़के हिंसा कर सकते हैं. लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया. टीएमसी के लोग कह रहे हैं कि बीजेपी के लोगों ने ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतीमा तोड़ी. पर हम तो कॉलेज के बाहर थे. अंदर तो टीएमसी के लोग थे. ये टीएमसी के लोगों ने ही झूठ फैलाने के लिए मूर्ती तोड़ी. बहुत सारे फुटेज हैं. कॉलेज का गेट भी नहीं टूटा है. Video: कोलकाता रोड शो हिंसा को लेकर बंगाल से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमित शाह की रैली में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, मंच पर थे CM; देखें VIDEOअमित शाह की रैली में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, मंच पर थे CM; देखें VIDEOLoksabha Elections 2019: भाजपा अध्यक्ष की इस सभा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस वक्त अमित शाह भाषण दे रहे थे उस वक्त सभा का एक कोना लगभग खाली था।
Read more »

Lok Sabha Election 2019 LIVE: ममता दीदी ने बंगाल को सत्ता के नशे में बर्बाद किया: पीएम मोदी– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019 LIVE: ममता दीदी ने बंगाल को सत्ता के नशे में बर्बाद किया: पीएम मोदी– News18 हिंदीसपा-बसपा के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ और जौनपुर में प्रधानमंत्री अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे.
Read more »

सिख दंगों पर पित्रोदा ने कहा- 1984 हुआ तो हुआ, अमित शाह ने साधा निशानासिख दंगों पर पित्रोदा ने कहा- 1984 हुआ तो हुआ, अमित शाह ने साधा निशानापित्रोदा ने ट्वीट कर कहा कि 'मैंने नोटिस किया है कि भाजपा ने एक बार फिर हमें बांटने के लिए और अपनी नाकामी छिपाने के लिए, उनके इंटरव्यू के तीन शब्दों को तोड़-मरोड़कर गलत तथ्य पेश किया है।
Read more »

VIDEO: 'जिन्ना विद्वान थे, एडवोकेट थे, वो बनते पीएम तो देश के दो टुकड़े नहीं होते'VIDEO: 'जिन्ना विद्वान थे, एडवोकेट थे, वो बनते पीएम तो देश के दो टुकड़े नहीं होते'Lok Sabha Election 2019: बीजेपी उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने एक चुनावी सभा के दौरान मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर वह पीएम बनते तो देश का बंटवारा नहीं होता।
Read more »

ममता बोलीं- डगमगा रहा नरेंद्र मोदी का आत्मविश्वास, हार तय हैममता बोलीं- डगमगा रहा नरेंद्र मोदी का आत्मविश्वास, हार तय हैममता ने कहा कि बीजेपी को बहुमत कहां से मिलेगा. यूपी में उसकी सीटें 73 से घटकर 13 या 17 पहुंच जाएंगी. ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल और आंध्र प्रदेश में उसे एक भी सीट नहीं मिलेगी. मध्य प्रदेश में भी बीजेपी की सीट घटेंगी.
Read more »

पश्चिम बंगाल में मर्डर, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमलापश्चिम बंगाल में मर्डर, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमलाहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इसके तहत दिल्ली समेत 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। छठे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और वरुण गांधी की किस्मत का फैसला होगा।
Read more »

तृणमूल ने बंगाल को गुंडातंत्र की प्रयोगशाला बना दिया है : नकवीतृणमूल ने बंगाल को गुंडातंत्र की प्रयोगशाला बना दिया है : नकवीकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को तृणमूल और उसकी नेता ने गुंडातंत्र की प्रयोगशाला बना रखा है... TMC WestBengal LokSabhaEelctions2019 BJP4India
Read more »

PM मोदी के भाई प्रहलाद मोदी पुलिस एस्कार्ट नहीं मिलने पर हुए नाराज, पुलिस थाने के बाहर ही बैठे धरने पर, फिर ऐसे मानेPM मोदी के भाई प्रहलाद मोदी पुलिस एस्कार्ट नहीं मिलने पर हुए नाराज, पुलिस थाने के बाहर ही बैठे धरने पर, फिर ऐसे मानेजयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया, ‘मोदी सड़क मार्ग से जयपुर आ रहे थे. वे एस्कार्ट की मांग कर रहे थे जिसके लिए वह पात्र नहीं हैं. हमारे पास उनको दो पीएसओ उपलब्ध कराने के आदेश थे जो पहले से ही बगरू थाने में मौजूद थे ताकि उनके साथ आगे जा सकें. लेकिन मोदी उन्हें अपने वाहन में ले जाने को तैयार नहीं थे और अलग पुलिस वाहन की मांग कर रहे थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:35:35