सिख दंगों पर पित्रोदा ने कहा- 1984 हुआ तो हुआ, अमित शाह बोले- देश माफ नहीं करेगा
सिख दंगों पर पित्रोदा ने कहा- 1984 हुआ तो हुआ, अमित शाह बोले- देश माफ नहीं करेगा जनसत्ता ऑनलाइन May 10, 2019 12:08 PM कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के सिख दंगों पर एक बयान दिया है, जिस पर भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। दरअसल सैम पित्रोदा ने हाल ही में अपने एक बयान में सिख दंगों को लेकर कहा कि 1984 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया पांच साल? पित्रोदा के इसी बयान पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनकी आलोचना की और ट्वीट कर कहा कि ‘देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।’ दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 1984 में सिखों की हत्याएं राजीव गांधी के कहने पर की गई थीं। जब इस बारे में ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा से सवाल किया गया तो उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि “यह एक और झूठ है, और 1984 के बारे में क्या? 1984 हुआ तो हुआ। आपने क्या किया पांच साल में, उसकी बात करिए। 84 हुआ तो हुआ।” पित्रोदा के इस बयान पर भाजपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने लिखा कि “पूरे सिख समुदाय के लिए पीड़ादायक। जिन सिख परिवारों ने 1984 में कांग्रेस नेताओं द्वारा मारे गए अपनों को खोया, उन्हें पीड़ा हुई है। यह दिल्ली की सेक्यूलर परंपरा पर हमला है। सैम पित्रोदा ने 3 शब्दों में ही बात खत्म कर दी।” अपने इस ट्वीट के साथ अमित शाह ने सैम पित्रोदा के बयान की वीडियो भी शेयर की है। वहीं सैम पित्रोदा ने भी भाजपा पर पलटवार किया है और भाजपा पर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। पित्रोदा ने ट्वीट कर कहा कि ‘मैंने नोटिस किया है कि भाजपा ने एक बार फिर हमें बांटने के लिए और अपनी नाकामी छिपाने के लिए, उनके इंटरव्यू के तीन शब्दों को तोड़-मरोड़कर गलत तथ्य पेश किया है। दुख है कि उनके पास देने के लिए कोई सकारात्मकता नहीं है।’Suffering of all those Sikh families killed by Congress leaders in 1984.
India will never forgive #MurdererCongress for its sins. pic.twitter.com/ouYXeHJHlfइंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ पित्रोदा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि “हमें हमारे सिख भाईयों और बहनों के दर्द का एहसास है, जो उन्होंने 1984 के मुश्किल दौर में सहा। उन पर जो अत्याचार हुआ हम वह समझते हैं। लेकिन ये चीजें अब बीते समय की हैं और आज के दौर के चुनाव में अहम नहीं हैं, मोदी सरकार ने बीते 5 सालों में क्या किया, यह उसका चुनाव है।” बता दें कि लोकसभा चुनावों के तहत अब दिल्ली और पंजाब में मतदान होना है, यही वजह है कि भाजपा राजीव गांधी का जिक्र कर कांग्रेस को घेरना चाहती है। जिसके चलते आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। I have noticed how BJP is again twisting three words from my interview to distort facts, divide us and hide their failures. Sad that they have nothing positive to offer.Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी ने राहुल से कहा आपके पिताजी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी के रूप में समाप्त हुआजेटली ने भी साधा राहुल पर निशाना, चुनाव आयोग ने मोदी को दी एक और क्लीनचिट, पढ़िए आज की बड़ी ख़बरें.
Read more »
राजीव गांधी पर पीएम मोदी की टिप्पणी, सैम पित्रोदा ने कहा- आपके झूठ से निराश हुआउत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल के पिता राजीव गांधी का जीवन एक नंबर वन भ्रष्ट नेता के
Read more »
सुखोई सुपरजेट हादसा: पायलट ने कहा- उड़ान भरते ही बिजली कड़की, सब बहुत तेजी से हुआरविवार को सुखोई सुपरजेट-100 विमान में हवा में ही आग लग गई थी जलते विमान ने मॉस्को एयरपोर्ट पर की थी इमरजेंसी लैंडिंग, 41 की मौत रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान में 78 यात्री सवार थे | Russian passenger plane that erupted in a ball of fire on the runway of Moscow\'s busiest airport, killing 41 people
Read more »
सीजेआई को क्लीनचिट मिलने पर महिला शिकायतकर्ता ने कहा- सबसे बुरा डर सच साबित हुआसीजेआई को क्लीनचिट मिलने पर महिला शिकायतकर्ता ने कहा- सबसे बुरा डर सच साबित हुआ SupremeCourt CJI SexualHarrasment JusticeSABobde ProbePanel सुप्रीमकोर्ट सीजेआई यौनउत्पीड़न जस्टिसबोबडे जांचसमिति
Read more »
अनुपम बोले- PM से सीखा सच बोलना, कमेंट्स आए- वह सच भी बोलते हैं!Loksabha Elections 2019: खेर की इन्हीं बातों के साथ न्यूज अपडेट के तौर पर ट्वीट किया, जिस पर लोगों ने भी प्रतिक्रियाएं दी। देेखें सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स।
Read more »
Election 2019: रवीश के रोड शो में अखिलेश यादव ने PM मोदी को बताया '180 डिग्री प्रधानमंत्री', कारण भी गिनाएअखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले चुनाव में जितने भी वादे किए थे उसे उन्होंने पूरा नहीं किया. अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी जो कहते हैं वह ठीक उसका उल्टा करते हैं. अखिलेश यादव ने इसका उदाहरण भी दिया. अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा अच्छे दिन आएंगे, अच्छे दिन नहीं आए, इन्होंने कहा करोड़ो नौकरी हर साल देंगे, लेकिन नौकरियां छीन ली. इन्होंने कहा कि कालाधन वापस आ जाएगा, लेकिन कालाधन लेकर भाग गए लोग.
Read more »
राहुल ने कहा- शिवराज सिंह के चाचा और भाई का भी कर्ज माफ हुआराहुल ने कहा- 'चौकीदार चोर है' नारा कांग्रेस का नहीं, देश के युवाओं का है कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- मैं मरते दम तक अनिल अंबानी के गले नहीं लगूंगा | Elections 2019 Rahul Gandhi rally gwalior bhind morena
Read more »
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का सिख दंगे पर विवादित बयान, कहा- अब क्या है 84 का, जो हुआ वो हुआ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। एक सवाल के जवाब में पीएम पर टिप्पणी करते हुए पित्रोदा ने कहा- अब क्या है 84 का? आपने क्या किया पांच साल में उसकी बात करिए। 84 में जो हुआ वो हुआ, आपने क्या किया।
Read more »
सैम पित्रोदा ने PM नरेंद्र मोदी को दी चुनौती- मैं भी गुजराती, मुझसे बहस करिएसैम पित्रोदा ने कहा कि मोदी ने सार्वजनिक राशि का दुरुपयोग खुद को बढ़ावा देने और विज्ञापन पर किया. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आधा बजट विज्ञापन पर खर्च किया गया.
Read more »
84 दंगों पर पित्रोदा बोले- हुआ तो हुआ..., भड़की बीजेपी ने की माफी की मांग
Read more »
