Ekdant Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी का मतलब होता है संकट को हरने वाली चतुर्थी. संकष्टी चतुर्थी हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्योहार है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. भगवान गणेश को अन्य सभी देवी-देवतों में प्रथम पूजनीय माना गया है.
Ekdant Sankashti Chaturthi 2024 : ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है. इस बार एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत 26 मई यानी आज रखा जा रहा है. कहते हैं कि इस दिन भगवान गणेश की उपासना करने से जीवन से सभी विघ्न और कष्ट दूर हो जाते हैं इसलिए भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है.
सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है. एकदंत संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 मई यानी आज शाम 6 बजकर 06 मिनट पर होगी और चतुर्थी तिथि का समापन 27 मई को शाम 4 बजकर 53 मिनट पर होगा. संकष्टी चतुर्थी पर आज चंद्रोदय का समय रात 10 बजकर 12 मिनट होगा. एकदंत संकष्टी चतुर्थी शुभ योग संकष्टी चतुर्थी आज बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी होने जा रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग आज सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो चुका है और समापन 10 बजकर 36 मिनट पर हो जाएगा.एकदंत संकष्टी चतुर्थी पूजन विधि भगवान गणपति में आस्था रखने वाले लोग संकष्टी चतुर्थी पर व्रत रखकर उन्हें प्रसन्न करके मनचाहे फल की कामना करते हैं. स्नान करके साफ हल्के लाल या पीले रंग के कपड़े पहनें. भगवान गणपति के चित्र को लाल रंग का कपड़ा बिछाकर रखें. भगवान गणेश की पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करें. भगवान गणपति के सामने दीया जलाएं और लाल गुलाब के फूलों से भगवान गणपति को सजाएं. पूजा में तिल के लड्डू गुड़ रोली, मोली, चावल, फूल तांबे के लौटे में जल, धूप, प्रसाद के तौर पर केला और मोदक रखें. भगवान गणपति के सामने धूप दीप जलाकर उनको मंत्रों का जाप करें.Advertisementएकदंत संकष्टी चतुर्थी उपाय 1. संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करने के बाद आप उन्हें 11 जोड़े दूर्वा जरूर अर्पित करें. दूर्वा चढ़ाते समय ''इदं दूर्वादलं ऊं गं गणपतये नम:'' मंत्र का जाप करते रहना है. इस उपाय से भगवान गणेश शीघ्र ही प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना को पूर्ण करेंगे.2. संकष्टी चतुर्थी पर पूजन करते समय भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है. इस दौरान "ऊं गं गणपतये नम:’ का जाप करें. यह उपाय करने से आपके आर्थिक कष्ट दूर होंगे और आपको धन लाभ होगा. Live TV
Ekdant Sankashti Chaturthi 2024 Shubh Muhurat Ekdant Sankashti Chaturthi 2024 Shubh Yog Ekdant Sankashti Chaturthi Pujan Vidhi Ekdant Sankashti Chaturthi Upay एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2024 श्रीगणेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
27 या 28 अप्रैल कब है संकष्टी चतुर्थी, डेट को लेकर हैं कंफ्यूज तो यह है सही तारीख, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्तVikat Sankashti Chaturthi : ये है संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि.
Read more »
Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपायPradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष के दिन भगवान सूर्य और भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, जिससे हमें उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलता है. रवि प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम को सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक की जाती है है.
Read more »
Sita Navami 2024: सीता नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और दिव्य उपायSita Navami 2024: वैशाख शुक्ल नवमी तिथि को मध्याह्न काल और पुष्य नक्षत्र में देवी सीता का जन्म हुआ था. इस दिन माता सीता की पूजा-अर्चना कर मुश्किलों को आसानी से दूर किया जा सकता है.
Read more »
Ekdant Sankashti Chaturthi 2024: मई में कब है एकदंत संकष्टी चतुर्थी? नोट कर लें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधिSankashti Chaturthi 2024 May: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है. इस दिन श्रद्धाभाव से विघ्नहर्ता की पूजा करने से सुख-शांति बनी रहती है और जीवन के संकट कम हो जाते हैं.
Read more »
Ekdant Sankashti Chaturthi 2024: कल रखा जाएगा एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत, गणेश जी की कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त में करें ये चमत्कारी उपायEkdant Sankashti Chaturthi 2024 Shubh Muhurat: वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. इस दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है.
Read more »
Ekdant Sankashti Chaturthi 2024: संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये आरती, सभी बाधाएं होंगी दूरसनातन धर्म में चतुर्थी तिथि गणपति बप्पा को समर्पित है। ज्येष्ठ माह में एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत 26 मई को किया जाएगा। इस अवसर पर गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे इंसान का जीवन सुखमय होता है। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त दुख और संताप से मुक्ति पाना चाहते हैं तो एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर गणपति बप्पा की विधिपूर्वक पूजा...
Read more »
