समंदर से तबाही लेकर बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'रेमल'! 21 घंटे के लिए बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट, अलर्ट जारी

Cyclone Remal News

समंदर से तबाही लेकर बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'रेमल'! 21 घंटे के लिए बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट, अलर्ट जारी
Cyclone Remal NewsCyclone Remal Latest UpdateWest Bengal
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

Cyclone Remal: मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 'रेमल' आज एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. मौसम विभाग के कहा है कि 'रेमल' आधी रात तक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के नजदीकी तटों के बीच गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराएगा.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में तब्दील हो गया है. इसके आज आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकराने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

इस मानसून प्री सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवाती तूफान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार शाम 7:50 बजे जारी ताजा जानकारी के मुताबिक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में तब्दील हो गया और खेपुपारा से लगभग 360 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 350 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है.चक्रवात की चेतावनी के कारण सियालदह और दक्षिण 24 परगना के नामखाना, काकद्वीप, सियालदह-उत्तर 24 परगना के हसनाबाद के बीच कई स्थानीय उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रविवार आधी रात से सोमवार की सुबह के बीच रद्द कर दी गई हैं.यहां हो सकती है भारी बारिशमौसम कार्यालय ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी 27-28 मई को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. तूफान के तट से टकराते समय 1.5 मीटर तक की तूफानी लहर उठ सकती है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में पानी भर जाने की आशंका है.Advertisementयह भी पढ़ें: Jalpaiguri storm: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान से 4 की मौत, PM मोदी ने जताया दुखकोलकाता हवाईअड्डे के अधिकारियों ने चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित करने का फैसला किया है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई’ को बताया कि उड़ान निलंबन अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों क्षेत्रों में आगमन और प्रस्थान वाली कुल 394 उड़ानें हवाईअड्डे से आने-जाने के लिए संचालित नहीं होंगी.26-27 मई के लिए रेड अलर्टमौसम कार्यालय ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी है. पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जैसे तटीय जिलों में 26-27 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में 26-27 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.उत्तरी ओडिशा में, बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा के तटीय जिलों में 26-27 मई को भारी बारिश होगी, जबकि 27 मई को मयूरभंज में भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों में कमजोर भवनों, बिजली और संचार लाइनों, कच्ची सड़कों, फसलों और बगीचों को महत्वपूर्ण नुकसान की चेतावनी दी है. प्रभावित इलाकों में लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है. ये भी देखें Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Cyclone Remal News Cyclone Remal Latest Update West Bengal Odisha Cyclone Remal Landfall Today Kolkata Airport साइक्लोन रेमल पश्चिम बंगाल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मतदान के दौरान कई राज्यों में लू चलने का अनुमानमौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल व ओड़ीशा के लिए रेड अलर्ट और बिहार व कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 1 घंटे का ब्लॉक, जानें कब से कब तक बंद रहेगा हाइवेमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 1 घंटे का ब्लॉक, जानें कब से कब तक बंद रहेगा हाइवेMumbai-Pune Expressway Traffic Block: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-एक्सप्रेसवे आज एक घंटे के ल‍िए बंद रहेगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) ने एक घंटे का ट्रैफ‍िक ब्‍लॉक ल‍िया है।
Read more »

UP Weather Update: बरसेंगे बादल, चलेगी आंधी... यूपी के मौसम होगा सुहाना, अलर्ट जारीUP Weather Update: बरसेंगे बादल, चलेगी आंधी... यूपी के मौसम होगा सुहाना, अलर्ट जारीUP Rain: पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 मई से लेकर अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »

Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान के चलते कोलकाता बंदरगाह पर कामकाज रहेगा बंद, अलर्ट पर एनडीआरएफCyclone Remal: चक्रवाती तूफान के चलते कोलकाता बंदरगाह पर कामकाज रहेगा बंद, अलर्ट पर एनडीआरएफबंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात को बंगाल के तट से टकरा सकता है। इसी दौरान यह बांग्लादेश के तट से भी टकराएगा। तूफान के चलते 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Read more »

Cyclone Remal को लेकर पश्चिम बंगाल अलर्ट पर, कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन कल दोपहर से बंदCyclone Remal को लेकर पश्चिम बंगाल अलर्ट पर, कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन कल दोपहर से बंदचक्रवाती तूफ़ान रेमल को लेकर पश्चिम बंगाल अलर्ट पर है. प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है.तूफ़ान सोमवार रात को तट से टकराएगा इसके चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर फ़्लाइट ऑपरेशन कल दोपहर से बंद कर दिया जाएगा. तूफ़ान के चलते उत्तर-पूर्व भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
Read more »

Cyclone Remal: 21 घंटे बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट, चक्रवात को लेकर ऑरेंज अलर्टCyclone Remal: 21 घंटे बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट, चक्रवात को लेकर ऑरेंज अलर्टचक्रवात रेमल के प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक 21 घंटे के लिए कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन निलंबित रहेगा. कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने स्केट होल्डर्स के साथ बैठक के बाद संचालन को निलंबित करने की घोषणा की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:58:36