मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था जिसे लेकर उन्होंने कुछ बातें शेयर की है.
Fatima Sana Sheikh Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में हैं जिन्होनें इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर जगह बनाई है. फातिमा अब तक ऐसी कई फिल्म्स का हिस्सा बन चुकी है जिन्होंने उनको एक एस्टाब्लिशड एक्टर के रूप में पहचान दिलाई है, इसी पर चर्चा करते हुए फातिमा ने कुछ बातें रिवील की हैं.
चलिए जानते हैं. Advertisment सोलो प्रोजेक्ट्स को किया अवॉयड हाल में एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने बताया कि कैसे उन्होंने दंगल फिल्म से डेब्यू के बाद एक दबाव महसूस किया और डर के साथ आगे काम किया, फातिमा ने कहा 'मैंने खुद से जो अपनी पहचान बनाई थी उस पर खरा न उतरने का दबाव महसूस किया था जिसकी वजह से मेरे अंदर सेल्फ-डाउट पैदा हो गया था.' फातिमा ने आगे कहा कि 'मैं जानती हूं कि मैं ऑडियंस के लिए एक अच्छी एक्ट्रेस हूं पर क्या मैं खुद कि नजरों में एक अच्छी एक्ट्रेस बन पायी हूं क्योंकि मैं सोलो प्रोजेक्ट्स लेने से कतराती थी क्योंकि मुझे डर था कि कहीं उसकी पूरी जिम्मेदारी मेरे ही ऊपर ना आ जाए.' लूडो ने बदल दिया नजरिया फातिमा आगे कहती है 'मैंने कई प्रोजेक्ट्स को एक डर के साथ ही साइन किया था क्योंकि मुझे ये समझने में समय लग गया कि ये एक नार्मल प्रोसेस है जो सभी के करियर में आते-जाते रहता है और इसका पूरा क्रेडिट मैं अपनी फिल्म लूडो को देना चाहूंगी जिसने मेरे माइंडसेट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था.' फातिमा ने आगे बताया कि आज वो जिस स्पीड से इंडस्ट्री में काम कर रहीं हैं वो उससे संतुष्ट महसूस करती हैं. फातिमा ने कहा 'जो मैं कर रही हूं और जहाँ तक पहुंची हूं, उसमें मैं आरामदायक महसूस करती हूं, मैंने यह भी समझ लिया है कि सक्सेस और हार एक सर्किल की तरह होती है जिसमें लोग आते-जाते हैं, सफलता कभी भी परमानेंट नहीं होती और हर अनुभव एक डगमगाती हुई जर्नी का हिस्सा है.' फातिमा सना शेख ने अपना डेब्यू आमिर खान की फिल्म दंगल से किया था जिसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी शामिल थी. इस फिल्म ने ना केवल ऑडियंस पर गहरा प्रभाव छोड़ा बल्कि यह भी सिखाया कि, लगातार मेहनत और आत्म-विश्वास के साथ हर चैलेंज को टैकल किया जा सकता है. ये भी पढ़ें: कौन है IPS अफसर की एक्ट्रेस बेटी Ranya Rao? जिसके पास से जब्त किया गया 14.80 किलो सोना
Fatima Sana Sheikh Aamir Khan Dangal Fatima Sana Sheikh Movie Aamir Khan Fatima Sana Sheikh Dangal Girl Fatima Sana Shaikh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू, कुछ ही फिल्मों के बाद छोड़ा बॉलीवुड, 3 साल छोटे सुपरस्टार से रचाई शादी, अब...इन बहनों ने बॉलीवुड के साथ साथ साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया. एक बहन ने तो मिस इंडिया का खिताब जीता और बॉलीवुड में कई बड़े स्टारों के साथ जोड़ी जमाई.
Read more »
15 साल में सुपरस्टर बन गई ये एक्ट्रेस, दोगुने उम्र के मर्द से की शादी, मौत से पहले पति ने जायदाद से किया था बेदखलबॉलीवुड में पहली ही फिल्म से सुपरहिट होने वाली एक्ट्रेस ने जब दोगुने उम्र के सुपरस्टार से शादी की, तो करियर छोड़ दिया। बाद में उन्होंने ही बुरे दिन दिखाए।
Read more »
सनी देओल की फिल्म से डेब्यू, ऋतिक की बनी हीरोइन, 10 साल से नहीं मिली एक भी हिट, फिर भी कर रही 1 मिनट का 1 करोड़ चार्ज इस एक्ट्रेस ने 19 साल की उम्र में सनी देओल की फिल्म से डेब्यू किया था और आज इसे इंस्टाग्राम पर 73 मिलियन फैंस फॉलो कर रहे हैं.
Read more »
खेती-किसानी में भी AI का बेहतरीन इस्तेमाल, सत्या नडेला ने शेयर किया भारत का वीडियो, एलन मस्क भी हुए कायलImpact of AI On Agriculture: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ द्वारा शेयर 56 सेकेंड के वीडियो पोस्ट को एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल से दोबारा शेयर किया है.
Read more »
टेनिस खिलाड़ी पर इस एक्ट्रेस ने लगाए थे धोखा देने के आरोप, बताया- संजय दत्त की पत्नी के साथ था रिश्तासुभाई घई द्वारा निर्देशित परदेस से सुपरहिट डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी अपनी एक्टिंग के कारण ही नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहीं.
Read more »
अरबपति की बीवी बनना है तो मानने होंगे ये नियम, दुबई के इस शख्स का वीडियो हुआ वायरल!सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए बनाए गए सख्त नियमों को लोगों के साथ शेयर किया है.
Read more »
