रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा के चांदीपुर तट से तीन 'वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम' का सफल उड़ान परीक्षण किया गया है। बता दें कि, ये परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा के चांदीपुर तट से तीन 'वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम' का सफल उड़ान परीक्षण किया गया है। बता दें कि, ये परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से किए गए हैं। यह भी पढ़ें - Justice BV Nagarathna: 'जटिल नियम सेंसरशिप से ज्यादा घातक', जस्टिस नागरत्ना ने प्रेस की स्वतंत्रता पर दिया जोर क्या है वीएसएचओआरएडीएस ? वीएसएचओआरएडीएस एक ऐसी मिसाइल है जिसे सैनिक अपने कंधे पर रखकर दाग सकते हैं। इसे खासतौर पर दुश्मन के हेलीकॉप्टर, ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ रहे फाइटर जेट जैसे हवाई खतरों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। इसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है। इसका विकास रिसर्च सेंटर इमारत ने अन्य डीआरडीओ लैब और भारतीय उद्योगों के साथ मिलकर किया है। परीक्षण में क्या हुआ? रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीनों परीक्षण लगातार और सफल रहे। मिसाइल ने तेज रफ्तार से उड़ रहे नकली दुश्मन विमानों को हवा में ही मार गिराया। इस दौरान अलग-अलग गति, दूरी और ऊंचाई पर उड़ रहे लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। सैनिकों ने फील्ड में खुद लक्ष्य को पहचाना और मिसाइल दागी। इस दौरान टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम से डेटा रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह साबित हुआ कि मिसाइल हर तरह के हवाई खतरे से निपटने में सक्षम है। रक्षा मंत्री ने क्या कहा? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ , सेना और उद्योगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बड़ी सफलता है और अब इस सिस्टम को जल्द ही भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सकता है। Raksha Mantri Shri @rajnathsingh has congratulated @ DRDO _India, Armed Forces and the industries for the successful flight tests of the system and stated that three consecutive successive flight trails of VSHORADS is a great success and thus system can soon be inducted into armed… https://t.
co/uarDq3BP0V— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India February 27, 2026 क्यों अहम है यह परीक्षण? आज के समय में ड्रोन और लो-फ्लाइंग मिसाइलों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में वीएसएचओआरएडीएस जैसी मिसाइलें सीमा पर तैनात सैनिकों को तुरंत जवाब देने की ताकत देती हैं। इस सफलता से भारत की रक्षा ताकत और आत्मनिर्भरता दोनों मजबूत होंगी। अन्य वीडियो
Vshorads Missile Systems Flight Trials Odisha Air Defence System Vshorads Missile Systems Chandipur Very Short-Range Air Defence System High-Speed Threats Rci India News In Hindi Latest India News Updates डीआरडीओ वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल प्रणाली उड़ान परीक्षण ओडिशा वायु रक्षा प्रणाली वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल प्रणाली चांदीपुर बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली उच्च गति के खतरे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Crazxy Movie Review: सोहम शाह की हिम्मत की नई लकीर खींचती फिल्म, ओटीटी पर जब भी आए मिस मत करनासिनेमा इन दिनों सरप्राइज का दूसरा नाम है। &39;जवान&39;, &39;पठान&39;, &39;गदर 2&39;, &39;एनिमल&39;, &39;पुष्पा 2&39; और &39;छावा&39; क्या हैं? सब अपनी अपनी श्रेणी के दर्शकों को अपने कौतूहल से भरमाती हैं, उन्हें अचरज में डालती हैं
Read more »
ना 'मिर्जापुर', ना 'पंचायत', ना 'गुल्लक', 39 साल पुराना ये टीवी शो आज भी है टॉप, IMDb रेटिंग 9.4गुल्लक, मिर्जापुर, पंचायत जैसी सभी सीरीज को शानदार रेटिंग मिली है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सबके बीच एक ऐसा पुराना टीवी शो भी है, जो आज भी इन सीरीज पर भारी पड़ता है.
Read more »
कौन थे पंकज धीर? इनके नाम पर बने हैं मंदिर, फैंस करते हैं पूजा; इन फिल्मों-सीरियल में किया कामधारावाहिक &39;महाभारत&39; में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। वह 68 साल के थे। उन्हें &39;महाभारत&39; के अलावा धारावाहिक &39;चंद्रकांता&39;, &39;द ग्रेट मराठा&39;, &39;युग&39; और &39;बढ़ो बहू&39;
Read more »
पलक झपकते ही ढेर होंगे दुश्मन के विमान-ड्रोन! DRDO की नई मिसाइल VSHORADS के बैक-टू-बैक तीन टेस्ट सफलDRDO ने ओडिशा के चांदीपुर में स्वदेशी VSHORADS मिसाइल सिस्टम के तीन सफल टेस्ट किए हैं. यह मैन पोर्टेबल सिस्टम दुश्मन के हाई-स्पीड विमानों और ड्रोन को पलक झपकते ही तबाह करने में सक्षम है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कामयाबी पर टीम को बधाई दी है. जल्द ही इसे सेना में शामिल किया जाएगा.
Read more »
डीआरडीओ के स्वदेशी VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने टीम को दी बधाईडीआरडीओ ने चांदीपुर में स्वदेशी मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम VSHORADS का सफल परीक्षण किया।
Read more »
ओडिशा के आसमान में DRDO का पराक्रम, दुश्मन के विमानों का काल बनेगी यह स्वदेशी मिसाइलओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से डीआरडीओ ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। 27 फरवरी, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने VSHORADS वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम के तीन सफल परीक्षण पूरे किए।
Read more »
