गुल्लक, मिर्जापुर, पंचायत जैसी सभी सीरीज को शानदार रेटिंग मिली है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सबके बीच एक ऐसा पुराना टीवी शो भी है, जो आज भी इन सीरीज पर भारी पड़ता है.
सिनेमा का तीसरा पर्दा ओटीटी का क्रेज अब खूब बढ़ चुका है. यह समझ लीजिए कि ओटीटी को मोबाइल सिनेमा भी कह सकते हैं, जहां नई पुरानी सभी फिल्में और सीरीज देखने को मिलती हैं और इस प्लेटफॉर्म पर हम अपनी सुविधानुसार मनोरंजन कर सकते हैं.
ओटीटी ज्यादातर सीरीज कंटेंट से मशहूर है, इसमें मिर्जापुर, गुल्लक, पंचायत, द फैमिली मैन और सेक्रेड गेम्स जैसी मशहूर सीरीज शामिल हैं. इन सभी सीरीज को शानदार रेटिंग भी मिली है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सबके बीच एक ऐसा पुराना टीवी शो भी है, जो आज भी इन सीरीज पर भारी पड़ता है. ऑनलाइन रेटिंग प्लेटफॉर्म आईएमडीबी ने भी इसे शानदार रेटिंग दी है. क्या आप जानते है इस टीवी के शो के बारे में?जानें इस पॉपुलर शो के बारे मेंदरअसल, बात कर रहे हैं साल 1986 में रिलीज हुए टीवी शो मालगुडी डेज की, जो दूरदर्शन पर देखा गया. इंग्लिश में इसके 13 एपिसोड आए थे और हिंदी में 50 से ज्यादा एपिसोड देखे गए. आरके नारायण की छोटी-छोटी कहानियों पर बेस्ड इस शो को मेकर्स ने उधार के पैसों से बनाया था. इस शो को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि मेकर्स का सारा कर्जा उतर गया. शो की शुरुआत के तीन सीजन शंकर नाग और चौथा सीजन कविता लंकेश ने डायरेक्ट किया था. इसके पहले और दूसरे सीजन में 13-13 एपिसोड थे और चौथे सीजन में 15 एपिसोड. आईएमडीबी ने इस शो को 9.4 रेटिंग दी है. यह रेटिंग आज की सुपरहिट सीरीज पंचायत, गुल्लक, मिर्जापुर और फैमिली मैन से भी ज्यादा है.इसी नाम से बन चुकी है फिल्म{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});80 के दशक में यह शो बहुत पॉपुलर हुआ था और इंडियन रेलवे ने इसे ट्रिब्यूट देते हुए कर्नाटक स्थित अरसालू रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मालगुडी रेलवे स्टेशन कर दिया था. शो की कास्ट में गिरिश कर्नाड और अनंत नाग समेत कई अहम स्टार्स थे. शो का अहम किरदार स्वामी को मास्टर मंजूनाथ ने प्ले किया था, जिनकी एक्टिंग ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था. मालगुडी डेज नाम से ही साल 2020 में फिल्म बनी थी, जिसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. इसे किशोर मूडबिद्री ने लिखा और डायरेक्ट किया था.
Web Series Highest Rated Imdb Rating Panchayat Gullak Malgudi Days Imdb Rating Highest Rated Web Series Comedy Web Series Magudi Days Youtube Malgudi Days Where To Watch Malgudi Days Ott Malgudi Days Cast Malgudi Days Story Highest Rated Web Series In India Malgudi Days Book Malgudi Days All Episodes
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'हम हिंदुओं से अलग, कलमे की बुनियाद पर बना पाकिस्तान'... अपने बच्चों में कैसा जहर घोल रही 'ना'पाक सेनाखुद आतंकवाद का जहर बोने वाला पाकिस्तान आज उसी की आग में खुद झुलस रहा है. लेकिन उनके रहनुमाओं को इससे कोई सीख नहीं मिली है- चाहे वहां की नागरिक सरकार हो या जिसके हाथ में उसका कंट्रोल है, वो सेना.
Read more »
जब'रामायण' के लिए 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया को सच में देनी पड़ी थी 'अग्नि परीक्षा'आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. चलिए, उनके इस खास दिन पर जानते हैं कि रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा, जिसे करने पर उन्हें असल में 'अग्नि परीक्षा' जैसा महसूस हो रहा था.
Read more »
राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद' बना तीन सुपरस्टार्स के लिए 'श्राप', करियर हुआ बर्बाद, लोग कहने लगे 'भूत बंगला'जब हम बॉलीवुड सितारों के फेमस घरों के बारे में सोचते हैं, तो शाहरुख खान का मन्नत, सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट और अमिताभ बच्चन का जलसा जैसी जगहें दिमाग में आती हैं.
Read more »
जिसे कभी कहा था 'ना दिलकश, ना हसीन', इस सुपरस्टार ने उसी एक्ट्रेस से की शादी, बनी नंबर 1 हीरोइनएक सुपरस्टार ने इस हसीना को यह कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि वह उसकी फिल्म के रोल के लिए ना दिलकश है और ना ही आकर्षक. पता है कि फिर क्या हुआ? यही एक्ट्रेस आगे जाकर उनकी बीवी बनी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस.
Read more »
बेरोजगार गोविंदा पर निकली पत्नी सुनीता की भड़ास, तलाक की खबरों के बीच सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- 'ना काम, ना कमाई...'गोविंदा का डांस और उनकी एक्टिंग दर्शकों को दिलों में आज भी बसी हुई है, लेकिन एक्टर का करियर इतनी जल्दी डूब जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था.
Read more »
'ऑपरेशन सिंदूर' का हो रहा राजनीतिकरण, BJP का 'ब्रांड' बनाने की कोशिश... कांग्रेस करेगी 'जयहिंद सभा'कांग्रेस कार्य समिति ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला कई गंभीर और चिंताजनक सवाल खड़े करता है, जो एक संभावित खुफिया विफलता की ओर इशारा करता है. हमला करने वाले आतंकवादियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाए.
Read more »
