जब'रामायण' के लिए 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया को सच में देनी पड़ी थी 'अग्नि परीक्षा'

Ramayan News

जब'रामायण' के लिए 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया को सच में देनी पड़ी थी 'अग्नि परीक्षा'
RamayanaRamanand Sagar RamayanDoordarshan Ramayan
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 63%

आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. चलिए, उनके इस खास दिन पर जानते हैं कि रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा, जिसे करने पर उन्हें असल में 'अग्नि परीक्षा' जैसा महसूस हो रहा था.

मशहूर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का नाम सुनते ही रामानंद सागर की ' रामायण ' में माता सीता का किरदार याद आने लगता है. इस किरदार को उन्होंने इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें सच में मां सीता ही समझने लगे थे.

वह जहां भी उन्हें देखते, पैर छूने लगते थे. आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. चलिए, उनके इस खास दिन पर जानते हैं कि रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा, जिसे करने पर उन्हें असल में 'अग्नि परीक्षा' जैसा महसूस हो रहा था.दीपिका को स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग का बड़ा शौक था. वह स्कूल में नाटकों में हिस्सा भी लेती थीं. बाल कलाकार के तौर पर उन्हें एक बंगाली एक्टर ने फिल्म में लेने का ऑफर भी दिया था, लेकिन उनके माता-पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वह ग्रेजुएशन के लिए मुंबई गईं, तो उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग करने का भी फैसला लिया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});उन्होंने 1983 में रिलीज हुई 'सुन मेरी लैला' समेत कई फिल्मों में काम किया. यही नहीं, उन्होंने कई सीरियल्स में भी रोल किए. उन्होंने सागर आर्ट्स के तहत 'विक्रम और बेताल' जैसे सीरियल्स में भी काम किया, लेकिन लोकप्रियता उन्हें रामानंद सागर के 'रामायण' में निभाए गए सीता के किरदार से हासिल हुई.सीता माता के किरदार के लिए दीपिका को कई स्क्रीन टेस्ट देने पड़े. कई राउंड्स के बाद उनका सेलेक्शन हुआ. शूटिंग के दौरान वह जब भी साड़ी पहनकर, सिंदूर लगाकर, और गहने पहनकर सेट पर आती थीं, तो न सिर्फ सेट के लोग, बल्कि आसपास के गांव वाले भी उन्हें असल में सीता माता समझकर प्रणाम करने लगते थे. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार एक बुजुर्ग महिला शूटिंग देखने आई थीं. उन्होंने जब मुझे साड़ी और श्रृंगार में देखा, तो तुरंत मेरे पैर छू लिए और कहा, "माता, हमें आशीर्वाद दीजिए."उन्होंने और भी मजेदार बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान, जब मैं और अरुण गोविल, जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था, एक साथ बैठते, तो लोग आसपास चुप्पी साध लेते थे. डायरेक्टर भी मजाक में कहते थे, "सीता-राम जी बैठे हैं, अब शोर मत मचाओ!"दीपिका चिखलिया को 'अग्नि परीक्षा' वाले सीन की शूटिंग के दौरान अग्नि परीक्षा जैसा ही महसूस हो रहा था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यह सीन उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. इस सीन को शूट करते समय उनके पसीने छूट जाते थे, क्योंकि उन्हें आग के पास बैठना होता था. इस सीन की शूटिंग करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. सीन में असली आग का इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षा कारणों के चलते शूटिंग धीरे-धीरे हो रही थी.निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो, दीपिका ने 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की. दोनों की पहली मुलाकात 'सुन मेरी लैला' फिल्म के सेट पर हुई थी. इस दौरान हेमंत एक ऐड शूट देखने आए थे. दीपिका दो बेटियों निधि और जूही की मां हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Ramayana Ramanand Sagar Ramayan Doordarshan Ramayan Doordarshan Serial Ramayan Dipika Chikhlia Actress Dipika Chikhlia Dipika Chikhlia Shows Dipika Chikhlia Movies Dipika Chikhlia Hit Movies रामायण रामानंद सागर रामायण दूरदर्शन रामायण दूरदर्शन सीरियल रामायण दीपिका चिखलिया एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया दीपिका चिखलिया शोज दीपिका चिखलिया फिल्में दीपिका चिखलिया हिट फिल्में

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2025: 'कोहली की बैटिंग में यह बड़ा बदलाव बॉलरों के लिए बड़ा चैलेंज,' गावस्कर का 'किंग' के बारे में बड़ा बयानIPL 2025: 'कोहली की बैटिंग में यह बड़ा बदलाव बॉलरों के लिए बड़ा चैलेंज,' गावस्कर का 'किंग' के बारे में बड़ा बयानVirat Kohli: विराट कोहली इन दिनों में बैटिंग में एकदम बदले-बदले दिख रहे हैं. और गावस्कर ने बताया है कि ऐसा क्यों हुआ है
Read more »

चीन-अमेरिका में टैरिफ महायुद्ध: ट्रंप के '104%' के जवाब में अब चीन ने दाग दी '84%' वाली मिसाइलचीन-अमेरिका में टैरिफ महायुद्ध: ट्रंप के '104%' के जवाब में अब चीन ने दाग दी '84%' वाली मिसाइलAmerica-China में छिड़ा Tariff महायुद्ध, Trump के 104% के जवाब में चीन ने दाग दी 84 % वाली मिसाइल
Read more »

सांपों के लिए 'गोवा' से कम नहीं है ये जगह, हर साल 'हनीमून' मनाने के लिए आते हैं 75000 से ज्यादा नाग-नागिनसांपों के लिए 'गोवा' से कम नहीं है ये जगह, हर साल 'हनीमून' मनाने के लिए आते हैं 75000 से ज्यादा नाग-नागिनप्रकृति में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. ऐसे ही कनाडा के मैनिटोबा में मौजूद शहर नार्सिस में सांपों का जमावड़ा लगता है. यहां साल में एक बार करीब 75,000 सांप इकट्ठा होते हैं.
Read more »

शिकंजे में 'डॉक्टर डेथ', 'ऑपरेशन तहव्वुर' के 8 प्रमुख चेहरों को जानिएशिकंजे में 'डॉक्टर डेथ', 'ऑपरेशन तहव्वुर' के 8 प्रमुख चेहरों को जानिए'ऑपरेशन तहव्वुर' सिर्फ एक आतंकी को भारत लाने की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत की उस इच्छाशक्ति का प्रतीक है, जो अपने नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.
Read more »

पहलगाम आतंकी हमले के बाद UP में योगी आदित्यनाथ का 'ऑपरेशन पाकिस्‍तानी'पहलगाम आतंकी हमले के बाद UP में योगी आदित्यनाथ का 'ऑपरेशन पाकिस्‍तानी'Pahalgam Attack के बाद UP से Pakistanis बाहर निकालने के प्रक्रिया शुरु | CM Yogi | Do Dooni Char
Read more »

मणिशंकर अय्यर के बयान पर घमासान, भाजपा बोली- 'आतंकवादी तंत्र को बचा रही कांग्रेस'मणिशंकर अय्यर के बयान पर घमासान, भाजपा बोली- 'आतंकवादी तंत्र को बचा रही कांग्रेस'पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. भजापा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर ‘आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र’ को बचाने का आरोप लगाया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:37:31