DNA Analysis: ब्रह्मोस से पाकिस्तान का डरना वाजिब है क्योंकि भारतीय सेना ने इसी मिसाइल की मदद से पाकिस्तान के 11 मिलिट्री अड्डों को धूल में मिला दिया. हम इस रिपोर्ट में जानेंगे कि पाकिस्तान जिस मिसाइल का माहौल बना रहा है उसकी हकीकत क्या है?
DNA : ब्रह्मोस के आगे 'गंगू तेली' निकली पाकिस्तान की फतह, एक वार में धूल चाटती आई नजर; नहीं है कोई मुकाबलाब्रह्मोस से पाकिस्तान का डरना वाजिब है क्योंकि भारतीय सेना ने इसी मिसाइल की मदद से पाकिस्तान के 11 मिलिट्री अड्डों को धूल में मिला दिया.
हम इस रिपोर्ट में जानेंगे कि पाकिस्तान जिस मिसाइल का माहौल बना रहा है उसकी हकीकत क्या है?'लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम...' वाली हीरोइन याद है ना? 50 साल में दिखने लगी है ऐसी, रातों रात छोड़ी थी फिल्म इंडस्ट्रीवो फिल्म, जिसमें माधुरी दीक्षित ने अमिताभ बच्चन संग बोल्ड सीन देने से कर दिया था मना, रातोंरात डायरेक्टर ने किया था बाहरहायर एजुकेशन के लिए अमेरिका और कनाडा में पढ़ने का बना रहें प्लान? जानें कौन से शहर हैं पढ़ाई के लिए बेस्ट ब्रह्मोस से पाकिस्तान का डरना वाजिब है क्योंकि भारतीय सेना ने इसी मिसाइल की मदद से पाकिस्तान के 11 मिलिट्री अड्डों को धूल में मिला दिया. आज का अपडेट ये है कि पाकिस्तान ने एक म्यूजिक वीडियो तैयार किया है जिसमें वो अपनी सेना और मिसाइलों की तारीफ कर रहा है. इसमें पाकिस्तान ने अपनी फतह-2 मिसाइल की तस्वीरें भी लगाई हैं और ये वही मिसाइल है जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया था. पाकिस्तान की फतह-टू मिसाइल को सबसे करारा जवाब भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से दिया. ब्रह्मोस ने आसानी से मुनीर के चाइनीज एयर डिफेंस सिस्टम को धोखा देकर मिलिट्री बेस में घुसकर हमला किया. इसलिये आज हम पाकिस्तान पर ब्रह्मोस की फतह का एक तुलनात्मक विश्लेषण करेंगे. 10 मई को भारत ने पाकिस्तानी सेना के अलग-अलग बेस को निशाना बनाकर 15 ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया और पाकिस्तान उस हमले को रोक नहीं पाया. हालांकि 9 मई को जब पाकिस्तान ने फतह-2 मिसाइल से अटैक किया तो हरियाणा के सिरसा में उस मिसाइल को मार गिराया गया. ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना यानी लगभग 3 हजार 500 किलोमीटर प्रति घंटा होती है जबकि पाकिस्तान ने फतह-2 के हाइपरसोनिक होने का दावा किया. यानी इसकी रफ्तार करीब 6 हजार किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इसके बावजूद भारत ने इस मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया. ये भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की एडवांस क्षमता को दिखाता है. एक ब्रह्मोस मिसाइल की कीमत करीब 40 से लेकर 80 करोड़ रुपये तक होती है. जबकि फतह-2 के बारे में पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि उसे सिर्फ साढ़े 8 करोड़ रुपये में बनाया गया है. हालांकि संभव है कि पाकिस्तान ने डींगें मारने के लिये ऐसा दावा किया हो क्योंकि इतने कम खर्च में हाइपरसोनिक मिसाइल बनाना संभव नहीं है. हालांकि ब्रह्मोस की स्ट्राइक रेट बहुत ज्यादा है. सिर्फ 40 करोड़ की ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के 1400 करोड़ रुपये के अवॉक्स विमान को ध्वस्त कर दिया.जिसे पाकिस्तान खुद कबूल चुका है जबकि फतह-2 का हमला भारत ने लक्ष्य तक पहुंचने ही नहीं दिया. इसके बावजूद पाकिस्तान अपने पराजित हथियारों का चित्रहार बनाकर अपनी जनता का एंटरटेनमेंट कर रहा है.जबकि ब्रह्मोस का पराक्रम पूरी दुनिया सबूतों के साथ देख रही है. ब्रह्मोस का इस्तेमाल करके भारत ने ये दिखा दिया कि वो पाकिस्तान के किसी भी इलाके में कभी भी हमला कर सकता है और पाकिस्तान पूरी तैयारी के बावजूद भारतीय अड्डों का कुछ भी बिगाड़ नहीं पाया. ब्रह्मोस में कई और खासियतें हैं जिसकी वजह से अमेरिकी डिफेंस एक्सपर्ट्स भी इसके हमले की तारीफ कर रहे हैं.ब्रह्मोस की लक्ष्य पर निशाना लगाने की क्षमता अर्जुन जैसी है. सैकड़ों किलोमीटर दूर से हमले के बावजूद वो लक्ष्य के सिर्फ 3 फीट के दायरे में हिट करती है. जबकि इसी क्लास की अमेरिकन मिसाइलें अक्सर 30 फीट के दायरे में अटैक करती हैं.ब्रह्मोस मिसाइल को दुश्मन अपने इलाके में भी जाम नहीं कर सकता. यानी इसकी तकनीक इतनी आधुनिक है कि ये जैम-प्रूफ है और एक बार लॉन्च होने के बाद लक्ष्य की बर्बादी तय है. हमला करने से पहले के आखिरी सेकेंड में ब्रह्मोस अपने रास्ते में थोड़ा सा बदलाव करती है ताकि ये दुश्मन के हमले से बच जाये हाई स्पीड पर ऐसा कारनामा दुनिया की बहुत कम मिसाइलें कर पाती हैं. ब्रह्मोस की उड़ान जमीन या समंदर के इतने करीब होती है कि कोई रडार इसका पता नहीं लगा पाता और दुश्मन को भी इसकी खबर हमले से कुछ सेकेंड पहले ही मिलती है. भारत के वैज्ञानिकों ने 800 किलोमीटर तक हमला करनेवाली ब्रह्मोस मिसाइल तैयार कर ली है और जल्द ही 1500 किलोमीटर तक अटैक करनेवाली ब्रह्मोस की एंट्री हो सकती है. ब्रह्मोस ने पाकिस्तान में पहली बार हमला किया और वो अटैक हंड्रेड परसेंट सफल रहा है. इसलिये भारत सरकार चाहे तो ब्रह्मोस पर Made in India के साथ Tested In Pakistan की मुहर भी लगा सकती है.18 मई को खत्म हो जाएगा भारत-पाकिस्तान का सीजफायर? ऐसा हुआ तो किसका महाविनाश होगा?जॉर्ज फर्नांडिस की पत्नी लैला कबीर का निधन, समाजसेवा के एक युग का अंतSCसोना तो दूर ब्रश तक न करने दिया... लेकिन BSF जवान पूर्णम का हौसला न तोड़ सका PAKoperation sindooroperation sindoor×
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान ने अब्दाली मिसाइल का किया परीक्षण, भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस के आगे कहीं नहीं टिकतीIndian Army vs Pakistan Army: पाकिस्तान ने अपनी कम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सफल परीक्षण किया है. पहलगाम आतंकी को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच ये टेस्ट किया गया है.
Read more »
कैसे घुटनों पर आया पाकिस्तान, 4 दिन क्या चला, 10 मई को कैसे हुआ प्रचंड वार? सेना ने हर बात बताईIndia-Pakistan Tension: Indian Army ने बताया- 'पाकिस्तान के हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ'
Read more »
नैरेटिव, सफेद झूठ और आतंकवाद… भारतीय सेना के दिए बेइंतहा दर्द में भी 'मुस्कुरा' रहा पाकिस्तानIndia Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान से कोई सच की उम्मीद नहीं करता, खासकर उस समय जब भारत ने आतंकवाद की कब्र खोदने के लिए पाकिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की हो.
Read more »
ग्‍लोबल आतंकी को पाक सेना ने बताया मौलवी, दुनिया के सामने फिर बेनकाब हुआ पाकिस्‍तानपाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता (DG ISPR) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि वायरल तस्वीर में दिख रहा शख्स कोई आतंकी नहीं, बल्कि एक धर्मगुरु है.
Read more »
भारतीय सेना के दिए बेइंतहा दर्द में भी 'मुस्कुरा' रहा पाकिस्तान, 'नापाक' माइंडगेम समझिएIndia Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान से कोई सच की उम्मीद नहीं करता, खासकर उस समय जब भारत ने आतंकवाद की कब्र खोदने के लिए पाकिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की हो.
Read more »
एक दूसरे पर गोली नहीं चलाएंगे, बॉर्डर पर कम होगी सैनिकों की संख्या... भारत-पाक DGMO में बनी सहमतिभारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच इस बात की सहमति बनी है कि दोनों देशों की ओर से सीजफायर का पालन किया जाएगा और एक-दूसरे पर गोली नहीं चलाई जाएगी.
Read more »
