एक दूसरे पर गोली नहीं चलाएंगे, बॉर्डर पर कम होगी सैनिकों की संख्या... भारत-पाक DGMO में बनी सहमति

India-Pakistan Tension News

एक दूसरे पर गोली नहीं चलाएंगे, बॉर्डर पर कम होगी सैनिकों की संख्या... भारत-पाक DGMO में बनी सहमति
DGMO TalksIndia-Pakistan DGMO TalksIndia-Pakistan Ceasefire
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 63%

भारत और पाकिस्‍तान के डीजीएमओ के बीच इस बात की सहमति बनी है कि दोनों देशों की ओर से सीजफायर का पालन किया जाएगा और एक-दूसरे पर गोली नहीं चलाई जाएगी.

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों ने सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने के लिए दोनों पक्षों के बीच 10 मई को बनी सहमति के विभिन्न पहलुओं पर सोमवार को विचार-विमर्श किया. दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच इस बात की सहमति बनी है कि भारत और पाकिस्‍तान की ओर से एक-दूसरे पर गोली नहीं चलाई जाएगी.

 हॉटलाइन पर यह बातचीत पहले दोपहर 12 बजे होनी थी. हालांकि यह बातचीत शाम करीब पांच बजे शुरू हुई.ये भी पढ़ें: अगर पाकिस्‍तान से बात होगी तो वो पीओके पर होगी: पीएम मोदीईस्‍टर्न कमांड के सीपीआरओ ने बताया कि शाम पांच बजे भारत और पाकिस्‍तान के डीजीएओ के बीच बैठक हुई. उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गोली नहीं चलाने या एक दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करने की प्रतिबद्धता के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई पाकिस्तान के साथ सैन्य स्तर की इस वार्ता में शामिल हुए. पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व वहां के डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्लाह ने किया. ये भी पढ़ें: न्यूक्लियर धमकी नहीं चलेगी...  PM मोदी ने पाकिस्तान के लिए खींच दी 3 लकीरपाकिस्‍तान ने रखा था संघर्ष विराम का प्रस्‍ताव'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत की सफल जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान के हौसले पस्त हो गए थे. इस लड़ाई में बुरी तरह पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने भारत के समक्ष 10 मई को संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा था, जिसे भारत ने अपनी शर्तों पर स्वीकार कर लिया. इसी विषय पर भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण चर्चा की. इसमें नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को लेकर चर्चा की गई. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने कहा है कि अब वह इस टकराव को आगे नहीं बढ़ाएगा. पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन न करने की भी बात कही है. नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए वर्ष 2021 में नए सिरे से हुए संघर्ष विराम समझौते पर भी भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हस्ताक्षर किए थे. नियंत्रण रेखा पर शांति बहाली और संबंधित मुद्दों पर दोनों देशों के डीजीएमओ हॉट-लाइन पर बात करते हैं.PAK-POK में आतंकी ठिकानों पर हमलाबता दें कि गत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी. इस आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए. भारतीय सेना का कहना है कि उसने केवल आतंकवादी ठिकानों को अपना निशाना बनाया. सैन्य और नागरिक ठिकाने उनके निशाने पर नहीं थे, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करते हुए जवाबी हमला किया, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया.भारत की रक्षा प्रणाली का दिखा था दमइससे पहले, भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने नई दिल्ली में बताया कि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम किया, 'ऑपरेशन सिंदूर' में तीनों सेनाओं का तालमेल दर्शनीय रहा.डीजीएमओ ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा 9 और 10 मई की रात को किए गए हवाई हमलों को भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह विफल कर दिया. ये हमले हमारी एयर डिफेंस और वायुसेना के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, लेकिन हमारी पहले से तैयार बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली के सामने पाकिस्तान की सारी कोशिशें नाकाम रहीं. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

DGMO Talks India-Pakistan DGMO Talks India-Pakistan Ceasefire Operation Sindoor Pahalgam Terrorist Attack भारत-पाकिस्&Zwj तान टेंशन डीजीएमओ के बीच बातचीत भारत-पाकिस्&Zwj तान डीजीएमओ बातचीत भारत-पाकिस्&Zwj तान सीजफायर ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-पाक सीमा पर एक और घुसपैठ की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में पाक नागरिक गिरफ्तारभारत-पाक सीमा पर एक और घुसपैठ की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में पाक नागरिक गिरफ्तारपहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. गुरदासपुर में बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है, जिसे पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं, दो दिन पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा गया था.
Read more »

भारत-पाक बॉर्डर पर राजस्थान में जैसलमेर में गरजने लगे लड़ाकू विमानभारत-पाक बॉर्डर पर राजस्थान में जैसलमेर में गरजने लगे लड़ाकू विमानIndia Pakistan Tension: भारत-पाक बॉर्डर पर राजस्थान में जैसलमेर में गरजने लगे लड़ाकू विमान,थर्राया इलाका
Read more »

भारत-पाक जंग के बीच हैदराबाद में 'कराची बेकरी' के नाम पर बवाल, मालिक बोले- ये पाकिस्तानी ब्रांड नहीं है...भारत-पाक जंग के बीच हैदराबाद में 'कराची बेकरी' के नाम पर बवाल, मालिक बोले- ये पाकिस्तानी ब्रांड नहीं है...एक तरफ भारत-पाक के बीच बॉर्डर पर जंग छिड़ी हुई है और दूसरी तरफ हैदराबाद में कराची बेकरी के नाम पर बवाल हो गया है.
Read more »

1971 की जंग में लोंगेवाला की लड़ाई में जब भारतीय वायुसेना ने निभाई थी बड़ी भूमिका1971 की जंग में लोंगेवाला की लड़ाई में जब भारतीय वायुसेना ने निभाई थी बड़ी भूमिकाभारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में लोंगेवाला में हुई लड़ाई पर 'बॉर्डर' फ़िल्म बनी है लेकिन उसकी वास्तविक कहानी कुछ और ही है.
Read more »

पाकिस्तान पर बिल्कुल भरोसा नहीं, बॉर्डर से फिलहाल जवानों की तैनाती नहीं होगी कमपाकिस्तान पर बिल्कुल भरोसा नहीं, बॉर्डर से फिलहाल जवानों की तैनाती नहीं होगी कमPakistan Ceasefire Violation: सीजफायर के बाद भी पाकिस्तानी बॉर्डर पर तैनात जवान अभी नहीं हटेंगे। 12 मई को डीजीएमओ की मीटिंग में तैनाती पर फैसला होगा। बीएसएफ के जवान पहले की तरह मुस्तैद रहेंगे क्योंकि पाकिस्तान का भरोसा नहीं है। जम्मू सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलाबारी की जिसका बीएसएफ ने करारा जवाब...
Read more »

भारत-पाक के बीच सीजफायर और IMF से मिली फंड के चलते पाकिस्तानी मार्केट में 9% की तेजी, 1 घंटे के लिए रोकी गई ट्रेडिंगभारत-पाक के बीच सीजफायर और IMF से मिली फंड के चलते पाकिस्तानी मार्केट में 9% की तेजी, 1 घंटे के लिए रोकी गई ट्रेडिंगभारत-पाक के बीच बॉर्डर पर शांति, अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ में कटौती, और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों की वजह से निवेशकों का भरोसा लौटा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:40