प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी. आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बेटी और बहनों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो वो पीओके पर होगी. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने के लिए सेनाओं को खुली छूट दी गई.
पीएम मोदी ने कहा कि सशस्त्र सेनाओं और खुफिया एजेंसियों को सेल्यूट के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह पराक्रम हमारी, बेटियों केा समर्पित. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है. 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा.ये भी पढ़ें: न्यूक्लियर धमकी नहीं चलेगी... PM मोदी ने पाकिस्तान के लिए खींच दी 3 लकीरपीएम मोदी ने कहा, "हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी. आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बेटी और बहनों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है."{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});मेरे लिए यह बहुत बड़ी पीड़ा थी: पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा, "22 अप्रैल को आतंकियों ने जो बर्बरता दिखाई थी. छुट्टियां मना रहे निर्दोष नागरिको कों को धर्म पूछकर उनके बच्चों को सामने बेरहमी से मार डालना, यह आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा था. क्रूरता थी. यह देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश थी. मेरे लिए यह पीड़ा बहुत बड़ी थी."पीएम मोदी ने कहा, "मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, खुफिया एजेंसियों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं."उन्होंने कहा, "हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के टारगेट को पूरा करने लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया. मैं उनके साहस और पराक्रम को आज समर्पित करता हूं देश की हर माता को, देश की हर बहन को, देश की बेटी को यह पराक्रम समर्पित करता हूं."ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा: पीएम मोदी उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है. 6 मई के देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा का परिणाम में बदलते देखा है. भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया. आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है, जब देश एकजुट होता है तो नेशन फर्स्ट की भावना से भरा होता है, राष्ट्र सर्वोपरि होता है, फौलादी फैसले लिए जाते हैं. परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं.भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्टर उजाड़ दिए: पीएम मोदीपीएम मोदी ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने को लेकर कहा कि बहालपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने एक प्रकार से ग्लोबल आतंकवाद की यूनिवर्सिटी रही है. दुनिया में जो बड़े आतंकी हुए हैं, चाहे 9/11 हो, या लंदन ट्यूब ब्लास्ट हो सबके तार आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़ते रहे हैं. साथ ही उन्होंने आतंकियेां पर बरसते हुए कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्टर उजाड़ दिए.जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया: पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ गुहार लगाई गई तो पाकिस्तान की तरफ से यह कहा गया कि उसकी ओर से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा, तो भारत ने भी उस पर विचार किया. हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है.
PM Modi Address PM Modi Address To Nation Operationsindoor Operation Sindoor Pahalgam Terrorist Attack Pahalgam Attack PM Modi Address Operation Sindoor पीएम मोदी का संबोधन ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमला पीएम मोदी का संबोधन ऑपरेशन सिंदूर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, ऑपरेशन सिंदूर की दी जाएगी जानकारीमोदी सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान औऱ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दी जाएगी।
Read more »
India Pakistan Tension: Harsha Richaria ने Pakistan को धमकी, बोलीं 'अगर अब ऐसा कुछ करने का सोचा तो'भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हर्षा रिछारिया ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने भविष्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया, तो भारत और कठोर जवाब देगा। ऑपरेशन सिंदूर, जिसके तहत भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, के बाद तनाव चरम पर है। यह कार्रवाई 22...
Read more »
अब आतंक मचाओगे, तो युद्ध की राह पर जाओगे, मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश!Operation Sindoor News: भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी आतंकी हमला युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी और कड़ा जवाब दिया जाएगा. मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमला किया.
Read more »
अब आतंक मचाओगे, तो युद्ध की राह पर जाओगे, मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश!Operation Sindoor News: भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी आतंकी हमला युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी और कड़ा जवाब दिया जाएगा. मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमला किया.
Read more »
'ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ': PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, 'वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा'प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं और सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि &39;वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा&39;। यानी अब भारत रक्षात्मक नहीं रहेगा, बल्कि आक्रामक नीति अपनाएगा। सूत्रों ने यह भी
Read more »
'अब पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद और PoK पर होगी', देशवासियों को PM मोदी ने दिया भरोसाPM Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देर शाम राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान के साथ पूरी दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान के साथ अब कोई भी बात होगी तो वो आतंकवाद और पीओके पर ही होगी। पीएम मोदी ने पहलगाम ऑपरेशन सिंदूर और यहां तक कि परमाणु युद्ध जैसे मुद्दे को भी...
Read more »
