Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके ने देश की राजधानी को हिला दिया है. शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान और उसके आतंकी नेटवर्क की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं.
DNA : पाकिस्तान ने टेरर अटैक का पैटर्न तो बदल दिया लेकिन पाकिस्तान इस धमाके से पल्ला नहीं झाड़ सकता है क्योंकि अब हम इस धमाके से पहले पाकिस्तान में चल रहे आर्मी और आतंकियों के मूवमेंट के पैटर्न को डीकोड करने वाले हैं.
जिस वक्त ये धमाका हुआ. जी न्यूज संवाददाता घटनास्थल के पास ही रिपोर्टिंग कर रहे थे. धमाके की आवाज से सुनते ही वो जब स्पॉट पर पहुंचे तो उनके सामने कई धमाके हुए. इस धमाके के कुछ बातें नोट करने वाली हैं... 1. विस्फोट स्थल पर कोई गड्ढा नहीं बना, जो आमतौर पर बड़े धमाकों में बनता है.2. धमाके का असर हॉरिजॉन्टली था यानी विस्फोट की शक्ति जमीन के समानांतर फैली, ऊपर की दिशा में नहीं.3. विस्फोट के बाद भयंकर आग लगी.4. विस्फोट में इस्तेमाल गाड़ी पूरी तरह नहीं उड़ी, बल्कि जली हुई अवस्था में मिली. #DNAWithRahulSinha | नए तरह के आतंकी, नए तरह का धमाका, भारत में मुनीर के कितने आतंकी डॉक्टर तैनात? PoK में मीटिंग का दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन जानिए #DNA #RedFortBlast #RedFort #DelhiRedFortBlast #Pulwama #Delhi #DelhiNews@RahulSinhaTV pic.twitter.comj1wWHKrxpX — Zee News November 11, 2025 इन तथ्यों से यह संकेत मिलते हैं कि धमाके में लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव, यानी अमोनियम नाइट्रेट-फ्यूल ऑयल का इस्तेमाल किया गया था. यह विस्फोटक तकनीकी रूप से साधारण होते हुए भी डिटोनेट करने में जटिल होता है और इसे चलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है. 3 प्रमुख आतंकी संगठनों ने ANFO का उपयोग विश्व इतिहास में अब तक सिर्फ 3 प्रमुख आतंकी संगठनों ने ANFO का उपयोग किया है. श्रीलंका का LTTE, अफगान तालिबान और पाकिस्तान में सक्रिय इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत . चूंकि LTTE अब अस्तित्व में नहीं है और अफगान तालिबान भारत में हमले नहीं करता इसलिए जांच एजेंसियों का ध्यान अब ISKP की ओर केंद्रित है. खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की ISKP के साथ गहरी सांठगांठ है. ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और ISKP के नेटवर्क को एक साथ मिलाकर इस हमले की साजिश रची. दिल्ली धमाके के संदिग्धों की प्रोफाइल ने भी इस थ्योरी को और मजबूत किया है. सभी आरोपी पढ़े-लिखे, पेशेवर डॉक्टर बताए जा रहे हैं. ठीक वैसे ही जैसे 2019 के श्रीलंका बम धमाके में हुआ था. दोनों घटनाओं में हमलावर शिक्षित परिवारों से थे और फर्टिलाइजर-बेस्ड विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. यह पैटर्न दिखाता है कि ISKP शिक्षित युवाओं को रैडिकलाइज करने और ब्रेनवॉश करने की रणनीति पर काम कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों से आतंकी गतिविधियां तेज हुई हैं. 9 नवंबर को पाकिस्तान में जैश-उल-मुमिनात नामक नए संगठन की बैठक हुई थी और इसके बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दो बड़ी मीटिंग्स हुईं थी. इन बैठकों में पाकिस्तानी सेना और ISI के वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही लश्कर, जैश, हिजबुल और ISKP के कमांडर शामिल थे. माना जा रहा है कि इन्हीं कैंप्स में लाल किला ब्लास्ट की योजना तैयार की गई थी. सूत्रों का यह भी कहना है कि जैसे-जैसे भारतीय एजेंसियों ने फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर में आतंक के मॉड्यूल्स पर नकेल कसनी शुरू की, संदिग्ध डॉक्टर उमर नबी और उसके साथियों पर दबाव बढ़ने लगा. पकड़े जाने के डर से उन्होंने कथित तौर पर जल्दबाजी में यह हमला कर दिया.
Red Fort Blast Red Fort Delhi Red Fort Blast Pulwama Delhi Delhi News Trending News Breaking News Latest News India News Delhi Blast
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ISI का गढ़ बनाने की कोशिश, एजेंट गिरफ्तारआइएसआइ कमांडर इकबाल काना और दिलशाद मिर्जा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एजेंट तैयार कर रहे हैं। शामली, सहारनपुर और मेरठ में आइएसआइ एजेंट पकड़े जा चुके हैं। हाल ही में गुजरात एटीएस ने भी शामली के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। वे भारत में शरीयत कानून स्थापित करने और दंगे कराने की साजिश रच रहे थे। दिलशाद मिर्जा 1996 में पाकिस्तान भाग गया था और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ गया था।
Read more »
चीन से MBBS, भारत में आतंकी साजिश... जानें ISKP मॉड्यूल के बारे में, जिसका 'डॉक्टर' बना रहा था 'राइसिन जहर'गुजरात ATS ने ISKP मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो देश में जहर से आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था. गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सैयद चीन से MBBS करने के बाद भारत लौटा और राइसिन नामक घातक जहर तैयार करने में जुटा हुआ था.
Read more »
रूस में पाकिस्तान का मिशन नाकाम, S-400 की सीक्रेट फाइल चोरी कर रही थी ISI, पुतिन के जासूसों ने धर दबोचाPakistan ISI Russia Mission: रूस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. यह नेटवर्क रूस से एयर डिफेंस सिस्टम और हेलिकॉप्टर तकनीक चुराने की कोशिश में था. विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान का यह प्रयास भारत की सुरक्षा बढ़त को कमजोर करने की नाकाम कोशिश थी.
Read more »
New ISIS Terror Plot: How Telangana-Based Doctor, Two Aides Were Plotting Deadly Massacre In India With Bio WeaponISIS Terror Plot Foiled: The terror accused, linked to the Islamic State Khorasan Province (ISKP), had conducted reconnaissance in Delhi, Ahmedabad, and Lucknow, targeting crowded public places.
Read more »
आतंकियों का यूपी कनेक्शन… लखनऊ और लखीमपुर से ऐसे जुड़ रहे तार, सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त आदेशदिल्ली धमाके की जांच में यूपी कनेक्शन सामने आया है. लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से हथियार बरामद हुए, जबकि गुजरात एटीएस ने लखीमपुर के मोहम्मद सोहेल को ISKP मॉड्यूल से जुड़ाव के आरोप में पकड़ा. दोनों मामलों से आतंकी नेटवर्क के यूपी से तार जुड़ने के संकेत मिले हैं.
Read more »
बांग्लादेश में सक्रिय हुई ISI, भारतीय एजेंसियां चौकन्नी; क्या फिर कोई साजिश रच रहा पाक?भारतीय खुफिया एजेंसियां बांग्लादेश में आईएसआई की बढ़ती गतिविधियों को लेकर सतर्क हैं। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद आईएसआई की सक्रियता बढ़ी है। भारत को चिंता है कि आईएसआई बांग्लादेश के जरिए आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे सकता है, इसलिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आईएसआई और डीजीएफआई के बीच सहयोग भी बढ़ रहा है, जिससे भारत की चिंता और बढ़ गई...
Read more »
