DMK का घोषणापत्र: महिलाओं के लिए 8000 रुपये की इल्लैरसी कूपन स्कीम, बुजुर्गों-युवाओं से किया किया वादा

DMK Manifesto News

DMK का घोषणापत्र: महिलाओं के लिए 8000 रुपये की इल्लैरसी कूपन स्कीम, बुजुर्गों-युवाओं से किया किया वादा
एम के स्टालिनTamil Nadu Newsतमिलनाडु न्यूज़
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 41 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डीएमके ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसमें मुख्यमंत्री एमकेस्टालिन ने महिलाओं को आकर्षित करने के मकसद से एक साहसिक पहल की घोषणा की है। जो कि महिलाओं को घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने और बदलने के लिए 8000 रुपये मूल्य की इल्लैरसी कूपन योजना...

चेन्नै: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रविवार को 23 अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें महिलाओं को घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने और बदलने के लिए 8000 रुपये मूल्य की इल्लैरसी कूपन योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। स्टालिन ने डीएमके के सत्ता में लौटने पर शिक्षा, उद्योग और कृषि सहित अलग-अलग क्षेत्रों में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का वादा किया। उन्होंने डीएमके के चुनावी वादों को ‘सुपरस्टार’ करार दिया।नई इल्लैरसी योजना लागूडीएमके अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के लिए जारी किए गए कूपन का इस्तेमाल टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव जैसे घरेलू उपकरण खरीदने या उन्हें बदलने के लिए किया जा सकता है। स्टालिन ने कहा कि यह नई इल्लैरसी योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत, उन परिवारों की महिलाओं को, जो आयकर के दायरे में नहीं आती हैं, उनके निवास स्थान के आस-पास की दुकानों से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए 8000 रुपये का एकमुश्त कूपन प्रदान किया जाएगा।डीएमके का चुनावी घोषणापत्र ‘हीरो’तमिल में इल्लैरसी का शाब्दिक अर्थ घर की रानी होता है और वास्तव में यह परिवार की महिला मुखिया को संदर्भित करता है। उन्होंने महिलाओं, छात्राओं, किसानों और मछुआरों को लक्षित करते हुए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि मैंने कुछ मुख्य बिंदुओं का जिक्र किया है। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु चुनावों में आमतौर पर डीएमके का चुनावी घोषणापत्र ‘हीरो’ होता है, लेकिन अब द्रविड़ मॉडल 2.

0 का चुनावी घोषणापत्र ‘सुपरस्टार’ बन गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में पार्टी नीत गठबंधन 234 में से 200 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करेगा।मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सत्तारूढ़ डीएमके ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उपचार की सीमा को 10 लाख रुपये करना , 50 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्गों, विधवाओं और अविवाहित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह करने, कलैनार मगलीर उरुमई थोगई योजना के तहत मासिक अनुदान को दोगुना करके 2,000 रुपये करना और इस योजना के तहत नई पात्र महिलाओं को शामिल करने का वादा किया है।छात्रों-किसानों को तोहफाडीएमके ने मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का विस्तार आठवीं कक्षा तक के छात्रों तक करने और मुफ्त बिजली प्राप्त करने वाले 20 लाख से अधिक किसानों को बिना मीटर के आधुनिक इलेक्ट्रिक पंप सेट निशुल्क उपलब्ध कराने सहित कई घोषणाएं की हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

एम के स्टालिन Tamil Nadu News तमिलनाडु न्यूज़ Tamil Nadu Politics Tamil Nadu Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election तमिलनाडु विधानसभा चुनाव तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 Tamil Nadu Polls 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Tamil Nadu Elections: CM एमके स्टालिन ने DMK प्रत्याशियों की सूची जारी की; 234 में 164 सीटों पर लड़ेगी पार्टीTamil Nadu Elections: CM एमके स्टालिन ने DMK प्रत्याशियों की सूची जारी की; 234 में 164 सीटों पर लड़ेगी पार्टीतमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। कुल 234 विधानसभा सीटों में
Read more »

164 सीटों पर डीएमके, 28 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस... 60 से ज्यादा नए चेहरों पर दांव; कहां से लड़ेंगे स्टालिन?164 सीटों पर डीएमके, 28 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस... 60 से ज्यादा नए चेहरों पर दांव; कहां से लड़ेंगे स्टालिन?तमिलनाडु में DMK ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 164 उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एम.के.
Read more »

कांग्रेस की बंगाल के लिए कैंडिडेट्स को लेकर मीटिंग हुई: शाह बोले- असम में NDA 90+ सीटें जीतेगी; खेड़ा बोले-...कांग्रेस की बंगाल के लिए कैंडिडेट्स को लेकर मीटिंग हुई: शाह बोले- असम में NDA 90+ सीटें जीतेगी; खेड़ा बोले-...Assembly Elections (Vidhan Sabha) 2026 Latest Updates; Follow West Bengal Tamil Nadu Kerala Assam Puducherry Election News, BJP Congress DMK TMC Manifesto, Candidates List Information On Dainik Bhaskar.
Read more »

तमिलनाडु में DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को 2000 रुपये, मुफ्त बिजली का वादातमिलनाडु में DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को 2000 रुपये, मुफ्त बिजली का वादातमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके का चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया. इसमें महिलाओं को 2000 रुपये मासिक सहायता, पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये करने और मुफ्त बिजली जारी रखने का वादा किया गया है. इसके अलावा 10 लाख घर बनाने, छात्रों को लैपटॉप देने और स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की गई है.
Read more »

तमिलनाडु चुनाव: DMK ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को ₹2000 से लेकर लैपटॉप बांटने तक के किए वादेतमिलनाडु में चुनावी बिगुल बज चुका है और इसी के साथ शुरू हो गया है वादों और दावों का सबसे बड़ा मुकाबला। सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं को
Read more »

तमिलनाडु चुनाव: DMK ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को ₹2000 से लेकर लैपटॉप बांटने तक के किए वादेतमिलनाडु चुनाव: DMK ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को ₹2000 से लेकर लैपटॉप बांटने तक के किए वादेतमिलनाडु में चुनावी बिगुल बज चुका है और इसी के साथ शुरू हो गया है वादों और दावों का सबसे बड़ा मुकाबला। सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं को
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:28:55