तमिलनाडु में DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को 2000 रुपये, मुफ्त बिजली का वादा

DMK Manifesto News

तमिलनाडु में DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को 2000 रुपये, मुफ्त बिजली का वादा
Tamil Nadu ElectionMK StalinWomen Assistance
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 129%
  • Publisher: 63%

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके का चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया. इसमें महिलाओं को 2000 रुपये मासिक सहायता, पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये करने और मुफ्त बिजली जारी रखने का वादा किया गया है. इसके अलावा 10 लाख घर बनाने, छात्रों को लैपटॉप देने और स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की गई है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में DMK का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया. स्टालिन ने 'कल्याण और विकास' के समावेशी मॉडल को पेश करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले वादे न सिर्फ पूरे किए हैं, बल्कि उम्मीद से बढ़कर काम किया है.

इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु की जनता शासन की निरंतरता और विकास की रफ्तार को बनाए रखना चाहती है. और पढ़ेंउन्होंने इस घोषणापत्र को राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला रोडमैप बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य की इकोनॉमी को 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है, जिसके लिए 18 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए राज्य भर में आधुनिक 'नियो टाइडल पार्क्स' स्थापित किए जाएंगे. इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने के लिए उन्होंने कनिमोझी करुणानिधि की अध्यक्षता वाली समिति और वरिष्ठ नेताओं का आभार भी व्यक्त किया.महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा के लिएमदद में इजाफा: महिला मुखियाओं को मिलने वाली सहायता 1,000 से बढ़ाकर 2,000 रुपये की जाएगी. इलाथारासु स्कीम: महिलाओं के लिए 8,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा, जिससे वे वॉशिंग मशीन, टीवी, मिक्सी या फ्रिज खरीद सकेंगी या पुराने के बदले नया ले सकेंगी. बुजुर्गों को राहत: बुजुर्गों की पेंशन भी बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी गई है. वर्किंग वुमन: कामकाजी महिलाओं की मदद के लिए राज्य भर में 1,000 क्रेच बनाए जाएंगे. ट्रांसजेंडर सम्मान: समाज में बेहतरीन काम करने वाले ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा.शिक्षा और स्वास्थ्य Advertisement नाश्ता योजना: कक्षा 1 से 5 तक मिलने वाला नाश्ता अब 8वीं कक्षा तक के छात्रों को मिलेगा. छात्रों को लैपटॉप: उच्च शिक्षा पाने वाले 35 लाख छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे. स्वास्थ्य: मुख्यमंत्री बीमा योजना की राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी और सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें दोगुनी होंगी. पत्रकारों को मदद: पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली मदद को दोगुना किया जाएगा.विकास और धार्मिक आस्थामंदिरों के लिए: राज्य के 5,000 मंदिरों में 'कूडामुझक्कू' पूजा का आयोजन कराया जाएगा. नए शहर और बुनियादी ढांचा: त्रिची, मदुरै, कोयंबटूर और सलेम के पास नए शहर विकसित किए जाएंगे. सड़कों की मरम्मत के लिए 10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अर्थव्यवस्था: राज्य की इकोनॉमी को 120 बिलियन डॉलर तक ले जाने के लिए 18 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाया जाएगा और आईटी एक्सपोर्ट को 5 लाख करोड़ तक पहुँचाया जाएगा. आवास: गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें घर और लोन की सुविधा दी जाएगी.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Tamil Nadu Election MK Stalin Women Assistance Free Electricity Pension Hike Laptops For Students Tamil Nadu Schemes Health Insurance Scheme Housing Scheme Investment Plan Job Creation Neo Tidel Parks Welfare Schemes Tamil Nadu Politics डीएमके मेनिफेस्टो तमिलनाडु चुनाव एमके स्टालिन महिला सहायता मुफ्त बिजली पेंशन बढ़ोतरी छात्रों को लैपटॉप स्वास्थ्य योजना आवास योजना रोजगार योजना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' शो बंद नहीं होगा: रिप्लेस होने की खबरों को चैनल ने बताया अफवाह; साल 2000 में शु...'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' शो बंद नहीं होगा: रिप्लेस होने की खबरों को चैनल ने बताया अफवाह; साल 2000 में शु...Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Not Ending, channel clarifies. Follow latest TV show updates.
Read more »

Tamil Nadu Elections: CM एमके स्टालिन ने DMK प्रत्याशियों की सूची जारी की; 234 में 164 सीटों पर लड़ेगी पार्टीTamil Nadu Elections: CM एमके स्टालिन ने DMK प्रत्याशियों की सूची जारी की; 234 में 164 सीटों पर लड़ेगी पार्टीतमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। कुल 234 विधानसभा सीटों में
Read more »

164 सीटों पर डीएमके, 28 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस... 60 से ज्यादा नए चेहरों पर दांव; कहां से लड़ेंगे स्टालिन?164 सीटों पर डीएमके, 28 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस... 60 से ज्यादा नए चेहरों पर दांव; कहां से लड़ेंगे स्टालिन?तमिलनाडु में DMK ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 164 उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एम.के.
Read more »

हापुड़ में मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 62000 नए मतदाता बने, 2000 वोट कटीहापुड़ में मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 62000 नए मतदाता बने, 2000 वोट कटीहापुड़ जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत 62000 नए मतदाता बनाए गए हैं, जबकि 2000 वोट काटे गए हैं। 2.88 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिन पर सुनवाई 26 मार्च तक पूरी हो चुकी है। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब करीब 9.50 लाख है।
Read more »

कांग्रेस की बंगाल के लिए कैंडिडेट्स को लेकर मीटिंग हुई: शाह बोले- असम में NDA 90+ सीटें जीतेगी; खेड़ा बोले-...कांग्रेस की बंगाल के लिए कैंडिडेट्स को लेकर मीटिंग हुई: शाह बोले- असम में NDA 90+ सीटें जीतेगी; खेड़ा बोले-...Assembly Elections (Vidhan Sabha) 2026 Latest Updates; Follow West Bengal Tamil Nadu Kerala Assam Puducherry Election News, BJP Congress DMK TMC Manifesto, Candidates List Information On Dainik Bhaskar.
Read more »

कानपुर की गलियों से दुनिया तक: विजयपत सिंघानिया के दादा-परदादा की वो मेहनत, जिसने खड़ा किया JK Group!कानपुर की गलियों से दुनिया तक: विजयपत सिंघानिया के दादा-परदादा की वो मेहनत, जिसने खड़ा किया JK Group!रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 1980 से 2000 तक रेमंड ग्रुप का नेतृत्व किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:28:32