मार्केट रेगुलेटर सेबी ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) घोटाले में कड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के प्रमोटर्स कपिल और धीरज वधावन को पांच साल के लिए बैन कर दिया गया है। उन पर फंड्स की हेराफेरी करने और खातों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप...
नई दिल्ली: सेबी ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वधावन परिवार के कपिल और धीरज वधावन समेत चार सदस्यों सहित कुल छह पूर्व शीर्ष अधिकारियों पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें पांच साल तक के लिए बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई एक विस्तृत जांच के बाद की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर धन की हेराफेरी, खातों में हेराफेरी और कंपनी की वित्तीय स्थिति को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करने का खुलासा हुआ है। सेबी की तरफ से प्रतिबंधित लोगों में गैर-कार्यकारी चेयरमैन राकेश वधावन, पूर्व गैर-कार्यकारी निदेशक सारंग वधावन, जॉइंट एमडी एवं सीओओ हर्षिल मेहता और पूर्व सीएफओ संतोष शर्मा भी शामिल हैं।प्रतिबंधित किए गए सभी लोगों पर फंड्स की हेराफेरी करने और खातों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप हैं। सेबी की जांच में पाया गया कि 2006 से 2019 के बीच, DHFL प्रबंधन ने हजारों करोड़ रुपये ‘बांद्रा बुक एंटिटीज’ को दिए, जबकि उन्हें रिटेल हाउसिंग लोन के रूप में दर्ज किया गया था। सेबी के मुताबिक, कपिल और धीरज वधावन इस धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार थे, जबकि राकेश और सारंग भी इसमें शामिल थे। सेबी ने कपिल और धीरज को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया है जबकि राकेश और सारंग पर चार साल और मेहता और शर्मा पर तीन साल की रोक लगाई गई है।HDFC मर्जर में इनसाइडर ट्रेडिंग से बनाया था जमकर पैसा, सेबी ने लगाया तगड़ा जुर्मानाकैसे किया घोटालाजांच में पता चला कि 39 बीबीई कंपनियों को डीएचएफएल ने 5,662.
44 करोड़ रुपये के ऋण दिए थे जिनमें से 40 प्रतिशत रकम प्रमोटर्स से जुड़ी अन्य 48 इकाइयों को भेज दी गई। सेबी ने कपिल एवं धीरज को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया है जबकि राकेश एवं सारंग पर चार साल और मेहता एवं शर्मा पर तीन साल की रोक लगाई गई है।इसके साथ ही बाजार नियामक ने कपिल एवं धीरज पर 27-27 करोड़, राकेश एवं सारंग पर 20.75-20.75 करोड़, मेहता पर 11.75 करोड़ और शर्मा पर 12.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस तरह कुल 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सेबी ने इस मामले में सितंबर, 2020 में अंतरिम आदेश जारी किया था और आरोपियों पर कई तरह की बंदिशें लगाई थीं।
SEBI Action In DHFL Scam DHFL Scam Update DHFL Scam SEBI Probe Wadhawan Brothers On DHFL सेबी लेटेस्ट न्यूज डीएचएफएल स्कैम न्यूज सेबी की खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रंगीन रातें, मजे... बस डिपो के सामने ग्लैमर का अड्डा, पुलिस भी रह गई दंगDausa News: दौसा में रोडवेज डिपो के सामने होटल पर पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त आठ महिलाओं व दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है
Read more »
उत्तराखंड के जमीन घोटाले में ईडी ने स्पेशल कोर्ट में दायर की अभियोजन शिकायतउत्तराखंड के जमीन घोटाले में ईडी ने स्पेशल कोर्ट में दायर की अभियोजन शिकायत
Read more »
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त छापेमारी, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाईछत्तीसगढ़ : दुर्ग में ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त छापेमारी, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई
Read more »
महाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्तमहाराष्ट्र : मीठी नदी सफाई घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 47 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
Read more »
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा? लाइन बाय लाइन जानिए सब कुछसुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस दत्ता और जस्टिस मसीह की पीठ ने राहुल के बयान पर असहमति जताई और सख्त टिप्पणी की।
Read more »
AI का बूम... 107% ज्यादा हुए एडमिशन, कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बन रहा है गेम चेंजर?AI Courses 2025: कोर्सेरा की नई रिपोर्ट के अनुसार एक साल में दुनियाभर में सबसे ज्यादा भारतीयों ने ऑनलाइन एआई कोर्सेज के लिए आवेदन किया है.
Read more »
