डोडा जिले के देसा के जंगलों में सोमवार रात भारी हथियारों से लैस आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन, नायक समेत चार जवान बलिदान हो गए।
डोडा जिले के देसा के जंगलों में सोमवार रात भारी हथियारों से लैस आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन, नायक समेत चार जवान बलिदान हो गए। जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ग्रुप का एक जवान घायल है। सुरक्षाबल इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। दहशतगर्दों को खोजने के लिए पैरा कमांडो, डॉग स्क्वायड के साथ हेलिकॉप्टर व ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से डोडा घटना की जानकारी ली। डोडा जिले के देसा के जंगलों में सोमवार रात भारी हथियारों से लैस आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन, नायक समेत चार जवान बलिदान हो गए। जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ग्रुप का एक जवान घायल है। सुरक्षाबल इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। दहशतगर्दों को खोजने के लिए पैरा कमांडो, डॉग स्क्वायड के साथ हेलिकॉप्टर व ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से डोडा घटना की जानकारी ली। बलिदानियों की पहचान कैप्टन बृजेश थापा , नायक डी राजेश , सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय के रूप में हुई है। मंगलवार को जम्मू में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा व सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी बलिदानियों के पार्थिव शरीर उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया। पिछले तीन हफ्तों में डोडा जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सहयोगी संगठन कश्मीर टाइगर्स ग्रुप ने ली है। कश्मीर टाइगर्स ने ही 9 जुलाई को कठुआ में सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। अधिकारियों ने बताया, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद सोमवार देर शाम डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। शाम 7.
45 बजे सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। करीब 20 मिनट की गोलीबारी के बाद आतंकियों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन चुनौतीपूर्ण इलाके और घने जंगल के बावजूद कैप्टन के नेतृत्व में जवानों ने उनका पीछा किया। सुरक्षा बलों को अपनी ओर आते देख घने जंगल व धुंध की आड़ लेते हुए आतंकी सुरक्षित ठिकानों पर घात लगाकर बैठ गए और तब तक गोलीबारी नहीं की जब तक सुरक्षा बल के जवान उनके नजदीक नहीं पहुंचे। रात करीब 9 बजे जैसे ही सुरक्षा बल थोड़ा आगे बढ़ा तो घात लगाए बैठे आतंकियों ने कायराना ढंग से फायरिंग कर दी। हालांकि सुरक्षा बलों ने भी दूसरी ओर कड़ा जवाब दिया लेकिन तब तक पांच सैनिक गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में कैप्टन समेत चार बलिदान हो गए। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ। माना जा रहा है कि आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर आए हैं और पिछले कुछ महीनों से जंगल क्षेत्र में छिपे हुए हैं। यह हमला कठुआ जिले के सुदूर माचेडी वन क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले के एक हफ्ते बाद हुआ है। बदनोता में हुए हमले में पांच सैनिक बलिदान और कई घायल हुए थे। हाल ही में प्रोन्नत हुए थे थापा दार्जलिंग के रहने वाले 10 राष्ट्रीय राइफल्स के बृजेश थापा हाल ही में पदोन्नत हुए थे। इनके पिता भुवनेश थापा सेना से कर्नल के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। आतंकवाद का गढ़ रहा है डोडा डोडा जिला करीब 15 साल पहले सामूहिक रूप से विशेष समुदाय के लोगों को बंधक बनाकर कई नरसंहार और कान व नाक काटने जैसी नृशंस आतंकी वारदातों का गवाह रहा है। इस जिले में पिछले दो माह में पांच से अधिक आतंकी वारदातें हो चुकीं हैं। संदिग्धों के देखे जाने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। दशकों पुराने आतंकवाद का सफाया करने के बाद 2005 से 2021 के बीच अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे जम्मू क्षेत्र में पिछले एक महीने में आतंकी हमलों में तेजी देखी जा रही है। सेना बलिदानियों के साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सेना के सभी रैंक के जवानों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। जम्मू संभाग में बड़े आतंकी हमले 11 अक्तूबर 2021, चमरेल पुंछ, 5 जवान बलिदान 14 अक्तूबर 2021, भाटादूड़ियां, 4 जवान बलिदान 20 अप्रैल 2023, भाटादूड़ियां, 5 जवान बलिदान 5 मई 2023, केसरी पर्वत राजोरी, 5 जवान बलिदान 22 नवंबर 2023, कालाकोट राजोरी, दो अफसर सहित 4 शहीद 8 जुलाई 2024, कठुआ, 5 जवान बलिदान 15 जुलाई 2024, डोडा, 4 जवान बलिदान
Doda Encounter News Jammu Encounter News Jammu And Kashmir News Jammu And Kashmir Encounter News Four Dead In Doda Encounter Jammu And Kashmir Encounter Indian Army
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बारामूला में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, पीएम के दौरे से पहले ऑपरेशन तेजजम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में कई आतंकी घटनाएं हुई है. सुरक्षा बलों और आतंकियों के मुठभेड़ में कई आतंकी मारे गए हैं.
Read more »
बारामूला में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 हमलावर ढेरजम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में कई आतंकी घटनाएं हुई है. सुरक्षा बलों और आतंकियों के मुठभेड़ में कई आतंकी मारे गए हैं.
Read more »
Doda Encounter: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, घने जंगल में ऑपरेशन जारीडोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जिले के गंडोह के सिनु इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।
Read more »
Terrorist Attack: उत्तराखंड पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरेंजम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। जवानों के बलिदान से देवभूमि में शोक की लहर है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर के डोडा में एनकाउंटरJammu-Kashmir Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में एनकाउंटर हुआ है। सेना और आतंकियों के बीच Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Manipur: उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ जवान बलिदान; इंफाल में बड़ी संख्या में हथियार बरामदमणिपुर पुलिस का एक जवान हमले में घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार सुबह में जिरीबाम जिले के मोंगबंग गांव की है।
Read more »
