Manipur: उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ जवान बलिदान; इंफाल में बड़ी संख्या में हथियार बरामद

Manipur News

Manipur: उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ जवान बलिदान; इंफाल में बड़ी संख्या में हथियार बरामद
Manipur PoliceCrpfCrpf Jawan Killed In Manipur
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 31 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

मणिपुर पुलिस का एक जवान हमले में घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार सुबह में जिरीबाम जिले के मोंगबंग गांव की है।

पिछले काफी समय से अशांत चल रहे मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ताजा घटना में उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान बलिदान हो गया है। वहीं मणिपुर पुलिस का एक जवान हमले में घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार सुबह में जिरीबाम जिले के मोंगबंग गांव की है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। बिहार का जवान हुआ बलिदान एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के बलिदान जवान के सिर में गोली लगी और जब तक उसे अस्पताल में ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई। हमले में घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। बलिदान हुए जवान की पहचान अजय कुमार झा के रूप में हुई है और वह बिहार के निवासी थे। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने रात में भी गोली की आवाज सुनी थी। हमले में सुरक्षाबलों के एक वाहन को भी नुकसान हुआ है। जवान की बलिदान पर सीएम एन बिरेन सिंह ने दुख जताया और घायल जवान के शीघ्र ठीक होने की कामना की। सीएम ने घटना के पीछे कुकी उग्रवादियों के होने की आशंका जताई। भारी मात्रा में हथियार बरामद मणिपुर पुलिस ने इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों से भारी संख्या में हथियार जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि इंफाल ईस्ट जिले से एक एके-56 राइफल, एक एसएलआर, एक स्थानीय निर्मित एसएलआर, एक .

38 पिस्टल, चार 9एमएम की पिस्टल, एक .32 बोर की पिस्टल, दो हैंड ग्रेनेड और 25 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इंफाल ईस्ट के हेनगेंग चिंग इलाके में तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें ये हथियार बरामद हुए। वहीं एक अन्य ऑपरेशन में पुलिस ने इंफाल वेस्ट के खुयातोंग और नागामपल इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने एक एक्सकैलिबर राइफल, 7.62 एमएम एआर घातक, एक एमए-3, एमके-2 राइफल और कारतूस जब्त किए गए। इंफाल वेस्ट जिले में ही पुलिस ने वाहन चुराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक वाहन जब्त किया है। पुलिस ने इनके पास से भी एक .45 पिस्टल और एक 9 एमएम पिस्टल के साथ ही कारतूस भी बरामद किए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Manipur Police Crpf Crpf Jawan Killed In Manipur Imphal East Imphal West India News In Hindi Latest India News Updates मणिपुर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं दे रहा था जवान, CRPF ने कर दिया बर्खास्त, अब हाईकोर्ट ने उसी के हक में सुनाया फैसलापत्नी को गुजारा भत्ता नहीं दे रहा था जवान, CRPF ने कर दिया बर्खास्त, अब हाईकोर्ट ने उसी के हक में सुनाया फैसलापंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में सीआरपीएप जवान के हक में फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने जवान को नौकरी से बर्खास्त करने के सीआरपीएफ के आदेश को रद्द कर दिया है
Read more »

सुकमा नक्सली हमला: कानपुर के जवान ने पत्नी से किया था ये वादा, मां बोली- पता होता को छुड़वा देती नौकरीसुकमा नक्सली हमला: कानपुर के जवान ने पत्नी से किया था ये वादा, मां बोली- पता होता को छुड़वा देती नौकरीछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले के बलिदानी सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र की शादी तीन महीने पहले सात मार्च को सचेंडी के किसान नगर की रहने वाली कोमल के साथ हुई थी।
Read more »

हाथरस हादसा: बाबा के आश्रम में इन नलों की है खास मान्यता, पानी नहीं निकलता है प्रसाद; दूर-दूर से आते हैं लोगहाथरस हादसा: बाबा के आश्रम में इन नलों की है खास मान्यता, पानी नहीं निकलता है प्रसाद; दूर-दूर से आते हैं लोगउत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पटियाली तहसील क्षेत्र के बहादुर नगर गांव में बना भोले बाबा का आश्रम काफी प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में देश के लोग यहां पहुंचते हैं।
Read more »

Jammu Kashmir : कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान बलिदानJammu Kashmir : कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया।
Read more »

Terrorist Attack: उत्तराखंड पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरेंTerrorist Attack: उत्तराखंड पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरेंजम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। जवानों के बलिदान से देवभूमि में शोक की लहर है।
Read more »

Manipur के Jiribam में ज़बरदस्त फ़ायरिंग उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमलाManipur के Jiribam में ज़बरदस्त फ़ायरिंग उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमलाManipur Violence: मणिपुर के जिरीभाम में ज़बरदस्त फ़ायरिंग उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला, CRPF का एक जवान शहीद इलाक़े में बड़ा तलाशी अभियान जारी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:57:57