Digital Life Certificate: घर बैठे बनवाएं डिजिटल जीवन प्रमाण, यह है तरीका

जीवन प्रमाण News

Digital Life Certificate: घर बैठे बनवाएं डिजिटल जीवन प्रमाण, यह है तरीका
जीवन प्रमाण पत्रपेंशनर्स जीवन प्रमाणलाइफ सर्टिफिकेट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

अक्टूबर और नवंबर का महीना त्योहारों का महीना होता है। इसके साथ ही यह महीना महत्वपूर्ण होता है पेंशनर्स के लिए भी। इस समय उन्हें अपने बैंक या डाकघर में जीवन प्रमाण जमा करना होता है। सरकार ने अब पेंशनर्स की सुविधा के लिए घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की भी व्यवस्था कर दी है। हम बता रहे हैं इसे बनवाने का...

नई दिल्ली: देश में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के करोड़ों पेंशनर्स हैं। इन पेंशनर्स के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। इन दिनों में उन्हें अपने बैंक में जा कर जीवित होने का प्रमाण जमा करना होता है। हालांकि अब सरकार ने कुछ ऐसी व्यवस्था कर दी है कि पेंशनर्स घर बैठे भी जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल तरीके से बनवा और जमा कर सकते हैं। हम बता रहे हैं इसका तरीका।क्या है डिजिटल जीवन प्रमाण ?डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक-सक्षम डिजिटल सेवा है। केंद्र या राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के पेंशनभोगी जिनकी पेंशन वितरण एजेंसी डीएलसी के लिए सक्रिय है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।कौन जारी कर रहा है?इस समय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक India Post Payments Bank डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी कर रहा है। इसके लिए बैंक ने भारत सरकार के नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर या एनआईसी से हाथ मिलाया है। दरअसल, DLC एनआईसी के अप्लिकेशन पर जारी किया जा रहा है। कैसे बनवाएं डिजिटल जीवन प्रमाण ?यदि पेंशनर के पास वक्त हो या वे सक्षम हों तो किसी भी डाकघर में पहुंचें। ऐसा नहीं कर सकते हैं तो अपने पोस्टमैन/ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से दरवाजे पर इन सेवाओं का लाभ उठाएं। डाक सेवक को अपने पेंशन खाते से संबंधित बेसिक जानकारी प्रदान करें, वह आपका डिजिटल जीवन प्रमाण जनरेट करने में मदद करेगा। डीएलसी जारी करने के लिए कौन से कागजात हैं जरूरी?यदि आपको डिजिटल जीवन प्रमाण चाहिए तो आपके पास पेंशन भुगतान आदेश या पेंशन पेमेंट आर्डर की मूल कॉपी होनी चाहिए। साथ ही बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, आधार संख्या भी होना चाहिए। डीएलसी बनवाने के लिए क्या जानकारी देनी होगी?पेंशनभोगी को आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और स्व-घोषित पेंशन संबंधी जानकारी जैसे पीपीओ नंबर, पेंशन खाता संख्या, बैंक विवरण, पीएसए, पीडीए का नाम आदि देना होगा। पेंशनभोगी को अपनी बायोमेट्रिक्स, या तो आईरिस या फिंगरप्रिंट भी देना होगा। वर्तमान में, केवल फिंगरप्रिंट विकल्प आईपीपीबी के माध्यम से लाइव है।क्या कोई शुल्क भी देना होगा?घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको महज 70 रुपये का छोटा सा शुल्क चुकाना होगा। इसमें सर्विस टैक्स भी शामिल है। डीएलसी बन जाने के बाद इसे बैंक या डाकघर जा कर जमा करना होगा‌?अक्सर पेंशनभोगी सवाल करते हैं कि डीएलसी बनवाने के बाद अपने बैंक/डाकघर आदि में जीवन प्रमाण पत्र या डीएलसी जमा करने की आवश्यकता है? इसका उत्तर है नहीं। पेंशनभोगी को बैंक/डाकघर/पीडीए में डीएलसी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। डीएलसी स्वचालित रूप से उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से मिल जाएगा।.

नई दिल्ली: देश में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के करोड़ों पेंशनर्स हैं। इन पेंशनर्स के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। इन दिनों में उन्हें अपने बैंक में जा कर जीवित होने का प्रमाण जमा करना होता है। हालांकि अब सरकार ने कुछ ऐसी व्यवस्था कर दी है कि पेंशनर्स घर बैठे भी जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल तरीके से बनवा और जमा कर सकते हैं। हम बता रहे हैं इसका तरीका।क्या है डिजिटल जीवन प्रमाण?डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक-सक्षम डिजिटल सेवा है। केंद्र या राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के पेंशनभोगी जिनकी पेंशन वितरण एजेंसी डीएलसी के लिए सक्रिय है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।कौन जारी कर रहा है?इस समय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक India Post Payments Bank डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी कर रहा है। इसके लिए बैंक ने भारत सरकार के नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर या एनआईसी से हाथ मिलाया है। दरअसल, DLC एनआईसी के अप्लिकेशन पर जारी किया जा रहा है। कैसे बनवाएं डिजिटल जीवन प्रमाण ?यदि पेंशनर के पास वक्त हो या वे सक्षम हों तो किसी भी डाकघर में पहुंचें। ऐसा नहीं कर सकते हैं तो अपने पोस्टमैन/ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से दरवाजे पर इन सेवाओं का लाभ उठाएं। डाक सेवक को अपने पेंशन खाते से संबंधित बेसिक जानकारी प्रदान करें, वह आपका डिजिटल जीवन प्रमाण जनरेट करने में मदद करेगा। डीएलसी जारी करने के लिए कौन से कागजात हैं जरूरी?यदि आपको डिजिटल जीवन प्रमाण चाहिए तो आपके पास पेंशन भुगतान आदेश या पेंशन पेमेंट आर्डर की मूल कॉपी होनी चाहिए। साथ ही बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, आधार संख्या भी होना चाहिए। डीएलसी बनवाने के लिए क्या जानकारी देनी होगी?पेंशनभोगी को आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और स्व-घोषित पेंशन संबंधी जानकारी जैसे पीपीओ नंबर, पेंशन खाता संख्या, बैंक विवरण, पीएसए, पीडीए का नाम आदि देना होगा। पेंशनभोगी को अपनी बायोमेट्रिक्स, या तो आईरिस या फिंगरप्रिंट भी देना होगा। वर्तमान में, केवल फिंगरप्रिंट विकल्प आईपीपीबी के माध्यम से लाइव है।क्या कोई शुल्क भी देना होगा?घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको महज 70 रुपये का छोटा सा शुल्क चुकाना होगा। इसमें सर्विस टैक्स भी शामिल है। डीएलसी बन जाने के बाद इसे बैंक या डाकघर जा कर जमा करना होगा‌?अक्सर पेंशनभोगी सवाल करते हैं कि डीएलसी बनवाने के बाद अपने बैंक/डाकघर आदि में जीवन प्रमाण पत्र या डीएलसी जमा करने की आवश्यकता है? इसका उत्तर है नहीं। पेंशनभोगी को बैंक/डाकघर/पीडीए में डीएलसी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। डीएलसी स्वचालित रूप से उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से मिल जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

जीवन प्रमाण पत्र पेंशनर्स जीवन प्रमाण लाइफ सर्टिफिकेट डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट लाइफ सर्टिफिकेट फॉर पेंशनर्स पेंशन जीवन प्रमाण पत्र पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र Jeevan Praman

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बड़े काम का होता है Domicile Certificate, देता है इतने सारे फायदे, जानें बनवाने का तरीकाबड़े काम का होता है Domicile Certificate, देता है इतने सारे फायदे, जानें बनवाने का तरीकाWhat is Domicile Certificate: डोमिसाइल सर्टिफिकेट यानि कि मूल निवास प्रमाण पत्र एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट होता है जो यह साबित करता है कि आप किसी विशेष राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के स्थायी निवासी हैं. आइए आपको इसके फायदे और बनवाने का तरीका बताते हैं.
Read more »

रणबीर की लाइफ कैसे बदल गई?रणबीर की लाइफ कैसे बदल गई?यह लेख अभिनेता ऋषभ पांडे के जीवन में आए अद्भुत बदलावों पर प्रकाश डालता है।
Read more »

हरिवंशराय बच्चन की कविता: 'मैंने उषा के गाल चूमे'हरिवंशराय बच्चन की कविता: 'मैंने उषा के गाल चूमे'यह लेख हरिवंशराय बच्चन की एक प्रसिद्ध कविता का हिंदी अनुवाद प्रस्तुत करता है। कविता जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है और मानव भावनाओं की गहराई को उजागर करती है।
Read more »

घर बैठे-बिठाए करोड़पति बना देता है यह चमत्कारी खेल, अपनी तकदीर बदल चुके ये लोगघर बैठे-बिठाए करोड़पति बना देता है यह चमत्कारी खेल, अपनी तकदीर बदल चुके ये लोगKerala Lottery Results Saturday 05-10-2024 LIVE: Kerala Lottery Results, घर बैठे-बिठाए करोड़पति बना देता है यह चमत्कारी खेल, अपनी तकदीर बदल चुके ये लोग
Read more »

पापांकुशा एकादशी 2024: तिथि, महत्व और विधिपापांकुशा एकादशी 2024: तिथि, महत्व और विधियह लेख पापांकुशा एकादशी के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें यह साल की तिथि, महत्व, व्रत का तरीका और विष्णु चालीसा का पाठ शामिल है।
Read more »

घर बैठे अयोध्या में रोशन करिए डिजिटल दीया, श्रद्धालुओं के लिए की गई यह विशेष व्यवस्थाघर बैठे अयोध्या में रोशन करिए डिजिटल दीया, श्रद्धालुओं के लिए की गई यह विशेष व्यवस्थाAyodhya Deepotsav 2024 News: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को तेज कर दिया गया है। दिवाली से पहले होने वाले इस आयोजन को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने विशेष योजना बनाई है। एक दीया प्रभु राम के नाम कार्यक्रम के तहत घर बैठे श्रद्धालुओं को भगवान राम के धाम में डिजिटल दीया जलाने का सौभाग्य...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:06:47