मनोरंजन December OTT Releases: ओटीटी दर्शकों के लिए दिसंबर 2025 बेहद खास होने वाला है. जी हां, इस महीने रोमांस, हॉरर, फैमिली कॉमेडी, स्पोर्ट्स ड्रामा, साइको-थ्रिलर से लेकर क्राइम-मिस्ट्री तक, 9 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं.
"December OTT Releases: सर्दियों की दस्तक के साथ ही साल 2025 का आखिर महीना दिसंबर भी करीब आ गया है. जहां सिनेमाघरों में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म "इक्कीस" और पहले हफ्ते में रिलीज होने वाली "धुरंधर" को लेकर एक्साइटमेंट है, वहीं OTT दर्शकों के लिए भी दिसंबर बेहद खास होने वाला है.
जी हां, इस महीने रोमांस, हॉरर, फैमिली कॉमेडी, स्पोर्ट्स ड्रामा, साइको-थ्रिलर से लेकर क्राइम-मिस्ट्री तक, 9 नई हिंदी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. तो चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं. Advertisment घरवाली पेड़वाली घरवाली पेड़वाली एक सुपरनैचुरल फैमिली कॉमेडी है, जिसकी कहानी है जीतू की है, जिसकी जिंदगी में सबकुछ "डबल" है. दो माता-पिता, दो बॉस और अब दो पत्नियां. एक तरफ उसकी जिंदा पत्नी सावी और दूसरी तरफ पजेसिव सुपरनैचुरल "पेड़वाली दुल्हन" लतिका. मजेदार ट्विस्ट तब आता है जब शादी से पहले ज्योतिष के कहने पर जीतू की एक पवित्र पेड़ से प्रतीकात्मक शादी करा दी जाती है, जिससे सारी गड़बड़ शुरू होती है. ये 5 दिसंबर 2025 को ज़ी5 पर रिलीज होगी. रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब ये एक सच्ची घटनाओं पर आधारित प्रेरणादायक कहानी है. एक कश्मीरी हिंदू पंडित और एक मुस्लिम एंटरप्रेन्योर मिलकर राजनीतिक तनाव और संसाधनों की कमी के बावजूद घाटी का पहला प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब शुरू करते हैं "स्नो लेपर्ड्स". कहानी सिर्फ फुटबॉल की नहीं बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष और सपनों की भी है. ये 9 दिसंबर 2025 को सोनी लिव रिलीज होने वाली है. सिंगल पापा कुणाल खेमू और प्राजक्ता कोली स्टारर ये कॉमेडी-ड्रामा सीरीज गौरव गहलोत उर्फ GG की कहानी है, जो तलाक के बाद अचानक एक बच्चा गोद लेने का फैसला कर लेता है. उसकी ये इमोशनली इमैच्योर हरकत उसके पारंपरिक परिवार की जिंदगी उलट-पुलट कर देती है. शो सिंगल फादरहुड की उलझनों को ह्यूमर के साथ दिखाता है. ये 12 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. एक दीवाने की दीवानियत हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ये फिल्म थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 78.86 करोड़ नेट और 110+ करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए. कहानी है विक्रमादित्य भोंसले की, जुनूनी युवा नेता, जो एक्टर अदा रंधावा से एकतरफा प्यार करता है. प्यार ठुकराए जाने पर उसका जुनून खतरनाक रूप ले लेता है, जो कहानी को एक विनाशकारी क्लाइमेक्स तक ले जाता है. ये 16 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. थामा मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की 5वीं फिल्म Thamma में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं. कहानी टीवी रिपोर्टर आलोक गोयल और जंगल में रहने वाली रहस्यमयी बेताल ताड़का के रोमांचक संबंध की है. जब आलोक शहर में ताड़का को ले आता है, तो बेतालों की दुनिया का यक्षासन भड़क उठता है. क्लाइमैक्स में ताड़का और आलोक दोनों एक नई किस्मत की ओर बढ़ते हैं. ये 16 दिसंबर 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. मिसेज देशपांडे माधुरी दीक्षित पहली बार एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज में नजर आएंगी. फ्रेंच शो La Mante पर आधारित कहानी एक साधारण दिखने वाली हाउसवाइफ की है, जो असल में एक सजायाफ्ता सीरियल किलर है. जब एक नया किलर उसकी ही स्टाइल में हत्याएं करने लगता है, तो पुलिस उसका सहारा लेने पर मजबूर हो जाती है. सीरीज में उनका बेटा निखिल देशपांडे भी महत्वपूर्ण भूमिका में है. ये 19 दिसंबर 2025 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर की गई यह फिल्म "रात अकेली है" का सीक्वल है. इंस्पेक्टर जटिल यादव इस बार एक ताकतवर बंसल परिवार के हाई-प्रोफाइल मर्डर की जांच कर रहे हैं. जैसे-जैसे तहकीकात आगे बढ़ती है, परिवार का हर सदस्य संदिग्ध बनता जाता है. ये फिल्म 19 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सिंगल सलमा हुमा कुरैशी की ये फिल्म सिनेमाघरों में भले ही साधारण चली हो, लेकिन उनके अभिनय ने खूब तारीफ बटोरी. कहानी सलमा रिजवी की है. 33 वर्षीय अर्बन प्लानर जो परिवार की जिम्मेदारियों में अपने सपनों का गला घोंटती आई है. सगाई से पहले बिजनेस ट्रिप पर वह मीत सिंह से मिलती है, जो उसकी जिंदगी बदल देता है. अब सलमा किसे चुनेगी- अपना भरोसेमंद मंगेतर या नया प्यार? ये 26 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. साली मोहब्बत राधिका आप्टे स्टारर ये थ्रिलर-ड्रामा एक लंच पार्टी से शुरू होती है, जहां कविता अपने पति की बेवफाई की कहानी सुनाती है. वहीं, स्मिता की कहानी झूठ, मर्डर, धोखे और भ्रम से भरी है. कहानी अतीत और वर्तमान, सच और कल्पना के बीच की सीमाएं धुंधला करती चली जाती है. अभी इसकी रिलीज डेट का पता नहीं चला है, लेकिन ये इसकी घोषणा जल्द हो जाएगी. ये भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Bo Day 1: पहले ही दिन Tere Ishk Mein ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कमाल, कमा डाले इतने करोड़ "
Mrs Deshpande Ek Deewane Ki Deewaniyat Thama Entertainment News In Hindi Latest News In Hindi Latest Entertainment News Bollywood News In Hindi मनोरंजन की खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2 घंटे 29 मिनट की वो मर्डर मिस्ट्री, जिसके सुलझने के 5 साल बाद शुरू हो रहा नया चैप्टर, जारी हुआ धांसू टीजर, इस दिन खुलेंगे असली पत्तेRaat Akeli Hai 2 Teaser Out: 5 साल पहले OTT पर स्ट्रीम हुए एक जबरदस्त मर्डर मिस्ट्री फिल्म आई थी, जिसने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था.
Read more »
2025 की सबसे बड़ी फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' अब OTT पर मचाएगी धूमसाल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' अब OTT पर आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और अब हिंदी में भी उपलब्ध है। यह फिल्म 200 से अधिक देशों में देखी जा रही है और इसमें ऋषभ शेट्टी की शानदार अदाकारी है। फिल्म की कहानी राजाओं, जनजातियों और देवताओं के बीच की परस्पर जुड़ी नियति पर आधारित है, जिसमें आस्था, बदला और अस्तित्व की लड़ाई की झलक मिलती है।
Read more »
OTT Releases: 'कांतारा चैप्टर 1' से लेकर 'मास जतारा' और 'सनी संस्कारी...' तक, ओटीटी पर आईं ये फिल्में-सीरीजइस हफ्ते ओटीटी दुनिया दक्षिण भारतीय मनोरंजन के रंगों से पूरी तरह सराबोर होने वाली है। एक ओर मसाला एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा है, तो दूसरी ओर दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानियां
Read more »
4 एपिसोड की सीरीज ने OTT पर आते ही जमाई धाक, Netflix पर बनी नंबर 1New Web Series On OTT: हर हफ्ते कुछ ना कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होता है। लेकिन कुछ फिल्में और सीरीज होती हैं जिनका इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। ऐसी ही एक सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है और आते ही इसने नेटफ्लिक्स पर धूम मचा दी है।
Read more »
OTT Releases: इस हफ्ते हॉरर से लेकर थ्रिलर का तड़का, बवंडर मचाने आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज; जानिए कहां देखें'थामा' : हॉरर-फैंटसी फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने अहम किरदार निभाए हैं. 'थामा' की कहानी में बेतालों की रहस्यमयी प्रजाति दिखाई गई है, जिनका राजा यक्षशासन (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) नियम तोड़ने की कोशिश करता है.
Read more »
8th Pay Commission: বিরাট খবর! কেন্দ্রীয় অবসরপ্রাপ্ত কর্মীরা আর DA পাবেন না? মিলবে না পে কমিশনের সুবিধা? কী জানাল কেন্দ্র?Finance Minister Nirmala Sitharaman to Answer 3 Crucial Questions on December 2 Will Pensioners Get Relief
Read more »
