दिवाली के बाद दिल्ली की हवा फिर जहरीली हो गई है. सोमवार रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद मंगलवार सुबह कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया.
"दिवाली की चमक के बाद राजधानी दिल्ली एक बार फिर धुएं और जहरीली हवा की चपेट में आ गई है. सोमवार रात को हुई भारी आतिशबाजी और मौसमी कारकों की वजह से मंगलवार सुबह शहर के आसमान पर स्मॉग की मोटी परत छा गई.
हवा इतनी खराब हो गई है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है.Advertisment केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार सुबह 346 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है. कई इलाकों में तो यह 400 से ऊपर पहुंच गया, जिसे "गंभीर" श्रेणी माना जाता है. 34 से अधिक इलाके "रेड जोन" में आपको बता दें कि दिल्ली के 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 34 रेड जोन में हैं. वजीरपुर , द्वारका , अशोक विहार , आनंद विहार - इन सभी इलाकों में वायु गुणवत्ता "गंभीर" स्तर पर है. रविवार को औसत AQI 326 था, जो सोमवार को बढ़कर 345 तक पहुंच गया. यानी दिवाली की रात के बाद प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी हुई. प्रदूषण के प्रमुख कारण डिसीजन सपोर्ट सिस्टम की रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण बढ़ाने में- उद्योगों का योगदान और वाहनों का उत्सर्जन रहा. इसके अलावा, पटाखों का धुआं, धीमी हवा की गति, और मौसमी बदलाव ने भी प्रदूषण बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है. मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की धीमी रफ्तार के कारण धुआं ऊपर नहीं जा पा रहा, जिससे प्रदूषण धरातल पर जमा हो रहा है. मौसम विभाग ने 21-22 अक्टूबर के लिए स्मॉग और हल्के कोहरे की चेतावनी दी है. दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवा की रफ्तार कम रहेगी, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं. GRAP-2 लागू लेकिन असर सीमित बताते चलें कि दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू है. इसके तहत डीजल जेनरेटर पर रोक और पुराने वाहनों पर प्रतिबंध है, लेकिन दिवाली की रात नियमों की अनदेखी हुई. सुप्रीम कोर्ट ने केवल "ग्रीन पटाखों" की अनुमति दी थी, फिर भी कई जगह बैन वाले पटाखे खुलेआम फोड़े गए, जिससे हवा और जहरीली हो गई. यह भी पढ़ें- AIR TAXI in Delhi: दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी राहत, जल्द हो सकती है एयर टैक्सी की शुरुआत यह भी पढ़ें- Delhi GRAP-2: दिवाली से पहले दिल्ली की आबोहवा हुई खराब, बिगड़ा मौसम, ग्रैप-2 किया लागू"
Delhi Air Pollution Causes Delhi Air Pollution Effects Delhi Air Pollution Latest Update Delhi AQI Today Today Delhi AQI Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR News Delhi NCR News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DELHI-NCR AQI: दिवाली से पहले सांस लेना मुश्किल... धुंध और धुंए की चादर में लिपटी दिल्ली, AQI पहुंचा 400 के...DELHI-NCR AQI: दिल्ली एनसीआर आज धुंध की चादर में लिपटा नजर आ रहा है. आज एनसीआर का AQI लेवल 400 को पार कर गया है. आनंद विहार में तो AQI लेवल 418 के करीब पहुंचं गया है. ऐसे में दिवाली पर एनसीआर में अभी और प्रदूषण बढ़ने की आशंका है.
Read more »
AQI: दीवाली से पहले निकला हवा का दिवाला, आईसीयू में पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स?Delhi AQI: दिवाली से पहले ही न सिर्फ दिल्ली पूरे उत्तर भारत की हवा का दिवाला निकल गया है. न सिर्फ
Read more »
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर, GRAP-II लागूदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 400 के पार। CAQM ने GRAP-II लागू किया, जुर्माने की तैयारी।
Read more »
दिवाली के जश्न के बीच जहरीली हुई दिल्ली की हवा, बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQIDelhi' air turns toxic amid Diwali celebrations, AQI reaches very poor levels दिवाली के जश्न के बीच जहरीली हुई दिल्ली की हवा, बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQI
Read more »
दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर, चार इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है, जिससे चार इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। दिल्ली का समग्र AQI भी 344 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता मंगलवार और बुधवार को और खराब होने की आशंका है। परिवहन और उद्योगों सहित अन्य कारकों के कारण प्रदूषण बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी।
Read more »
दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर, चार इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है, जिसमें चार इलाकों का AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। सोमवार को दिल्ली का समग्र AQI 344 रहा, जबकि कई स्टेशनों पर 'गंभीर' श्रेणी दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता मंगलवार और बुधवार को और खराब होने की आशंका है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में हरित पटाखों की अनुमति दी थी, लेकिन प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।
Read more »
