Delhi' air turns toxic amid Diwali celebrations, AQI reaches very poor levels दिवाली के जश्न के बीच जहरीली हुई दिल्ली की हवा, बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQI
"Delhi AQI: दिवाली के जश्न के बीच दिल्ली के हवा एक बार फिर से जहरीली हो गई है. दिवाली के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब से लेकर गंभीर स्तर तक पहुंच गई है. इस बार सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में लगा पटाखों की पाबंदी को आंशिक रूप से हटाया और ग्रीन फटाखे जलाने का आदेश दिया.
इसके बाद दिवाली के दिन दिल्ली में जमकर ग्रीन पटाखे जलाए गए. जिससे दिल्ली की आबो हवा फिर से खराब हो गई.Advertisment अक्षरधाम के आसपार बहुत खराब स्तर पर पहुंचा एक्यूआई दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम और उसके आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक "बहुत खराब" स्तर पर पहुंच गया. उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में धुंध की घनी चादर छा गई. जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई. दिल्ली की हवा के जहरीला होने की वजह से स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. वहीं जिन लोगों को सांस की तकलीफ या अस्थमा है ऐसे लोगों को घर के अंदर रहने या बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनने की सलाह दी है. दिल्ली के कई इलाके गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI इस बीत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया है कि दिल्ली में लगे 38 सेंसरों में से 31 ने हवा को बहुत खराब स्तर पर दर्ज किया है. जबकि तीन सेंसरों ने में इसे गंभीर स्तर पर बताया गया है. वहीं ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंच गया है. राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 334 दर्ज किया गया. जो बहुत खराब श्रेणी में रहा. वहीं आनंद विहार में AQI 402, वजीरपुर 423 और अशोक विहार में 414 दर्ज किया गया जो गंभीर में था. बता दें कि इससे पहले कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने रविवार को ही ग्रेप के स्टेज-II को लागू कर दिया था, क्योंकि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार निकल गया था. विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि सोमवार दोपहर 4 बजे तक का 24 घंटे का औसत AQI बहुत खराब स्तर पर दर्ज किया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की स्थिति आने वाले दो दिनों में और खराब हो सकती है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जयपुर के मानसरोवर में ग्रीन दिवाली से पहले ही चिंताजनक हुआ AQI लेवल, जारी हुआ ऑरेंज अलर्टMansarover AQI Level: मानसरोवर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है, जिसके कारण अधिकारियों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Read more »
AQI: दीवाली से पहले निकला हवा का दिवाला, आईसीयू में पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स?Delhi AQI: दिवाली से पहले ही न सिर्फ दिल्ली पूरे उत्तर भारत की हवा का दिवाला निकल गया है. न सिर्फ
Read more »
झारखंड में दिवाली के दिन बारिश का साया... गुमला का तापमान पहुंचा 17 डिग्रीJharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में दिवाली के दिन बारिश का साया... रांची का AQI 190, गुमला का तापमान पहुंचा 17 डिग्री
Read more »
MP AQI Level Today: 166 के पार पहुंचा AQI! दिवाली से पहले भोपाल की सांसें हुईं बंद, सड़कों पर छाई धूंधBhopal AQI level today: मध्यप्रदेश समेत देशभर में दिवाली की रौनक के बीच ही हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. देश के कई इलाकों और पाकिस्तान में पराली जलाने की घटनाओं के चलते वायु गुणवत्ता का हाल बेहाल है, जहां एमपी और राजधानी भोपाल की सड़कों में विजिबिलिटी भी कम हुई है.
Read more »
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर, GRAP-II लागूदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 400 के पार। CAQM ने GRAP-II लागू किया, जुर्माने की तैयारी।
Read more »
दिवाली पर दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, अगले दो दिनों में हालात और बिगड़ने के आसारकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दोपहर 12 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 334 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है.
Read more »
