Delhi NCR Weather Forecast : आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी और धूप से परेशान दिखे. सवाल है कल का मौसम कैसा रहेगा? क्या कल बारिश होगी या फिर धूप सताएगी? जानें मौसम का पूरा हाल.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में आज का दिन बूंदाबांदी और धूप में बीत गया. धूप की वजह से उमस भी बढ़ गई, जिस वजह से आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर में लोग गर्मी और धूप से परेशान नजर आए. सवाल है कल यानी शनिवार का मौसम कैसा रहेगा? क्या कल बारिश होगी या कल भी धूप रहेगी.
12 जुलाई को नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली में फिलहाल बादल रहेंगे. दिन भर बादलों की आवाजाही पूरे दिल्ली-एनसीआर में लगी रहेगी. बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. यही नहीं, 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहेंगी. दिनभर मौसम सुहावना रहेगा. कहा जा सकता है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों का वीकेंड सुहावने मौसम के बीच बीतने वाला है. इतना रहेगा तापमान कल दिल्ली का तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यानी कल से दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा. आज दिल्ली का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कल 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है. न्यूनतम तापमान आज 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 12 जुलाई को 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में अधिकतम तापमान कल 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान कल 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. यूपी 12 जुलाई का मौसम पुर्वानुमान: मथुरा और इन जिलों में आएगी बारिश की ‘सुनामी’, पानी दिखाएगा रोद्र रूप अचानक होगी बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. किसी भी वक्त अचानक बारिश हो सकती है. हालांकि बारिश हल्की होगी. बहुत ज्यादा तेज बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है. दिल्ली-एनसीआर में कल बादल रहेंगे और बीच-बीच में बादल बरसते भी रहेंगे. इस वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी का सामना अभी नहीं करना पड़ेगा.
Delhi NCR Weather Forecast Delhi NCR Weather 12 July Kal Ka Mausam Delhi NCR Temprature Delhi NCR Rain Alert In Hindi दिल्ली एनसीआर 12 जुलाई का मौसम 12 July Ka Mausam Rain Alert Delhi NCR Tomorrow
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Forecast: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, अब गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्टWeather Forecast: Weather pattern changed in Delhi-NCR, Weather Forecast: दिल्ली वालों के खुशखबरी, अब गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बारिश के लेकर जारी किया अलर्ट, देश
Read more »
छिंदवाड़ा में मानसून ने दस्तक दी, लोगों को राहतछिंदवाड़ा जिले में मानसून ने आखिरकार अपनी दस्तक दे दी है। दोपहर 1 बजे से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है जिससे मौसम ठंडा तथा वातावरण में नमी बनी हुई है।
Read more »
जिस लहसुन की गंध से मन को होती है कोफ्त, वो दिल के लिए कैसे बन जाता है दवा?लहसुन की गंध मिलते ही काफी लोग नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि ये दिल के लिए किसी अमृत से कम नहीं माना जाता.
Read more »
लिवर की वो बीमारी जिसमें ये अंग हद से ज्यादा आयरन सोखने लगता है, हो सकता है जान का खतराइस बात में कोई शक नहीं कि आयरन हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन अगर लिवर हद से ज्यादा आयरन सोखने लगे, तो ये आगे चलकर गंभीर स्थिति हो सकती है.
Read more »
लिवर के लिए वरदान है इस फल की पत्तियां, इस तरह करें सेवनयह बात किसी से छिपी नहीं है कि पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पेड़ की पत्तियां और भी ज्यादा लाभकारी हैं.
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update: IMD Rain Alert for Delhi NCR UP Bihar Haryana Punjab and Kashmir । दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
Read more »
