Sanjay Shirsat Cash Kand: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट का नोटों से भरे बैग के साथ एक वीडियो वायरल है। आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा है। उनसे संपत्ति में हुई बढ़ोतरी की जानकारी मांगी गई है। पहले भी कई नेताओं के कैश कांड सामने आ चुके हैं।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो ने पूरे देश का सियासी पारा चढ़ा दिया है।वायरल वीडियो में शिरसाट एक होटल के कमरे में बैठ कर सिगरेट पी रहे हैं। उनके पास दो बैग है। एक बैग में नोट भरे हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के समाज कल्याण मंत्री और शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस भेजकर उनकी संपत्ति में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी की जानकारी मांगी है। देश की राजनीति में संजय शिरसाट कोई पहले नेता नहीं हैं जो नोटों से भरे के साथ पाए गए हों, इससे पहले भी नेताओं के कई कैश कांड सामने आए हैं, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले 'कैश कांड' में फंसे थे विनोद तावड़ेबीते साल महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले वोट के बदले कैश कांड का मामला सामने आया था। महाराष्ट्र में भाजपा नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा था। इसे लेकर पालघर के वसई-विरार में जमकर हंगामा हुआ था। बहुजन विकास अघाड़ी ने विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया था। हालांकि, भाजपा नेता तावड़े ने इन आरोपों को खारिज किया था। लेकिन इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से मिला था 351 करोड़ कैशकांग्रेस के राज्यसभा सांसद पिछले साल दिसंबर में तब चर्चा में आए थे, जब आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.
8 करोड़ कैश जब्त किया था। धीरज साहू और उनका परिवार शराब के कारोबार से जुड़ा रहा है। हालांकि बाद में आई थी कि साहू ने 150 करोड़ रुपये की कमाई पर इनकम टैक्स भर दिया है। साहू ने अपने पिछले साल के लिए रिटर्न को संशोधित करते हुए 150 करोड़ रुपये पर टैक्स का भुगतान किया था। इस स्टिंग ऑपरेशन ने उड़ा दिए थे सबके होशदिलीप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ के एक बड़े नेता थे। स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें रिश्वत लेते हुए दिखाया गया था। इस दौरान उन्होंने पैसे के बारे में एक विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'पैसा खुदा तो नहीं, पर खुदा से कम नहीं।' इसका मतलब है कि पैसा भगवान तो नहीं है, लेकिन भगवान से कम भी नहीं है। यह स्टिंग ऑपरेशन दिल्ली के ताज होटल में किया गया था। सीबीआई ने इस मामले की जांच की और 16 नवंबर, 2003 को एफआईआर दर्ज की। इस घटना के बाद दिलीप सिंह जूदेव को 17 नवंबर, 2003 को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस घटना ने भारतीय राजनीति में काफी हलचल मचा दी थी।
Sanjay Shirsat Cash Kand Video Viral Video Shiv Sena Minister Sanjay Shirsat Cash Kand Leaders List Cash Kand Leaders List In India India Against Corruption Leaders Maharashtra Politics News Today Vinod Tawde Cash Kand
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांग्लादेश में खत्म होगी राजनीतिक खींचतान! खालिदा जिया के बेटे से मिले यूनुस, चुनाव पर कर दिया बड़ा वादालंदन में मोहम्मद यूनुस ने बीएनपी के बड़े नेता तारिक रहमान से मुलाकात की है। दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया और बांग्लादेश में अगले आम चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की।
Read more »
सोनम से हुई 112 फोन कॉल, कौन है राजा हत्याकांड में नया किरदार संजय वर्मा?राजा रघुवंशी हत्याकांड में संजय वर्मा नामक नए किरदार का खुलासा हुआ है, जिसके और मुख्य आरोपी सोनम के बीच 1 मार्च से 25 मार्च के बीच 24 दिनों में 112 बार फोन पर बात हुई थी. शिलॉन्ग पुलिस इंदौर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है, जिसमें सोनम और राजा के परिजनों से पूछताछ शामिल है और संजय वर्मा का फोन फिलहाल बंद आ रहा है.
Read more »
कश्मीरी स्टूडेंट ईरान से लौटे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 घंटे फंसे रहे, जानें क्योंईरान से ऑपरेशन सिंधु के तहत निकाले गए 110 छात्रों में से 75 जम्मू-कश्मीर के थे, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर बसों की खराब हालत के कारण फंसे रहे।
Read more »
9 मेकअप प्रोडक्ट्स जिन पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहिएकुछ सौंदर्य उत्पाद ऐसे होते हैं जो पैसे खर्चने लायक नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, नाइट क्रीम, आई क्रीम आदि। और कौन से उत्पाद ऐसे हैं यहां जानते हैं।
Read more »
विचार: जस्टिस यशवंत वर्मा हाजिर हों!कैश कांड की जानकारी गोपनीयता और संवेदनशीलता के घूंघट में उच्चाधिकारियों न्यायाधीशों के बीच घूमती रही। अदालत के गलियारों में धुंआ धूल और धुंध...
Read more »
Delhi News: टॉयलेट-बाथरूम में 94 लाख रुपये खर्च... दिल्ली विधानसभा स्पीकर के बंगले के रेनोवेशन पर कांग्रेस ने उठाए सवालकांग्रेस का कहना है कि बीजेपी नेता जनता के पैसे से आलीशान जीवन जी रहे हैं। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के सरकारी आवास पर हुए भारी खर्च पर सवाल उठाए गए हैं।
Read more »
