Delhi Pollution: दिल्ली में GRAP-3 के लागू होने का नहीं पड़ा असर, AQI 400 पार, जानें किन इलाकों में हालात बेहद खराब

Delhi Pollution News

Delhi Pollution: दिल्ली में GRAP-3 के लागू होने का नहीं पड़ा असर, AQI 400 पार, जानें किन इलाकों में हालात बेहद खराब
Delhi AQI
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

Delhi Pollution: राजधाना में GRAP-3 के तहत लगाई गईं पाबंदियां भी बेअसर साबित हो रही हैं. रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 370 दर्ज किया गया है

" Delhi Pollution : दिल्ली में दिन पर दिन प्रदूषण के कारण हालात बदतर होते जा रहे हैं. यहां पर कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच चुका है. इसे रोकने के लिए GRAP-3 के तहत लगाई गईं पाबंदियां भी बेअसर साबित हो रही हैं.

रविवार की बात करें तो दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 दर्ज किया गया है. यह 'बहुत खराब' में आता है. यह लगातार चौथा दिन है जब AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है. 30 अक्टूबर के बाद रविवार दूसरा सबसे प्रदूषित दिन बताया गया है. कोहरे की मोटी चादर और ठंड के बीच प्रदूषण सेहत के लिए बेहद हानिकारक है. रविवार को कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब स्थिति में दर्ज किया है. Advertisment केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रविवार को सुबह 10 बजे औसतन AQI 391 दर्ज किया. वहीं शाम 4 बजे 370 और शाम 5 बजे 365 दर्ज किया है. आइए जानते हैं अगल-अगल इलाकों में कैसा रहा एक्यूआई. इन इलाकों की हवा सबसे खराब बवाना में 404, आइटीओ में 404, जहांगीरपुरी में 413, मुंडका में 410, नेहरू नगर में 408, पटपड़गंज में 401, पंजाबी बाग में 416, रोहिणी में 412, विवेक विहार में 408, वजीरपुर में 410 एक्यूआई का स्तर रहा. आंकड़ों की मानें तो आनंद विहार, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, वजीरपुर जैसे क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, कोहरा, कम हवा की गति और तापमान में गिरावट प्रदूषण को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. हालांकि आने वाले दिनों में प्रदूषण कम होने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ का असर हवा की गति को तेज कर सकता है. इससे प्रदूषण में मामूली राहत मिल सकती है.दीवाली के बाद पराली जलाने का असर अभी भी बना हुआ है. सरकारी कदमों को लेकर उठे सवाल GRAP-3 के तहत कई प्रतिबंध लगाए गए हैं. जमीनी स्तर पर इसका पालन कमजोर रहा है. अभी भी निर्माण कार्य, वाहनों का धुआं और खुले में कचरा जलाना जारी है. इससे लेकर सख्ती नहीं बरती जा रही है. दिल्ली सरकार और केंद्र की एजेंसियों के बीच समन्वय नहीं देखा जा रहा है. इसके कारण प्रदूषण नियंत्रण में बाधा उत्पन्न हो रही है. ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में दिखने लगा ठंड का असर, पहाड़ों पर बर्फबारी से कई राज्यों में गिरा पारा "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Delhi AQI

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Government, MCD Stagger Office Hours Starting November 15; Check New Timings HereDelhi Government, MCD Stagger Office Hours Starting November 15; Check New Timings HereDelhi Govt and MCD announce new staggered office hours (10:00 am & 8:30 am starts) from Nov 15 to Feb 15 to cut traffic congestion amid very poor AQI.
Read more »

Delhi Pollution Today: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार, वजीरपुर रहा सबसे प्रदूषितDelhi Pollution Today: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार, वजीरपुर रहा सबसे प्रदूषितदिल्ली की हवा फिर जहरीली हो गई है. कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है. वजीरपुर, बुराड़ी और विवेक विहार सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हैं.
Read more »

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर: कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में रविवार को वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। रोहिणी, जहांगीरपुरी, अक्षरधाम, आनंद विहार, नरेला, बुराड़ी समेत कई स्थानों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है। सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए कई उपाय किए हैं, लेकिन वे नाकाफी साबित हो रहे हैं।
Read more »

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में 'माइनर' सुधार, CAQM का बड़ा फैसला, क्या 365 AQI पर रुकेगा GRAP Stage-III...Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में 'माइनर' सुधार, CAQM का बड़ा फैसला, क्या 365 AQI पर रुकेगा GRAP Stage-III...Delhi AQI; Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार दर्ज किया गया है. CAQM ने बताया कि औसत AQI 391 से घटकर 365 तक पहुंच गया है. आयोग ने कहा कि फिलहाल GRAP का Stage-III लागू नहीं होगा. Stage-I और II के मौजूदा प्रतिबंध जारी रहेंगे, जबकि आने वाले दिनों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है.
Read more »

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग का कहर: AQI 400 के पार, प्रदर्शन और आरोप-प्रत्यारोप जारीदिल्ली-एनसीआर में स्मॉग का कहर: AQI 400 के पार, प्रदर्शन और आरोप-प्रत्यारोप जारीदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। AQI 400 के पार पहुँच गया है, जिसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
Read more »

‘Struggling For 10 Years… No One Cares About Health’: How Delhi Residents React To Surging Air Pollution‘Struggling For 10 Years… No One Cares About Health’: How Delhi Residents React To Surging Air PollutionProtests erupted at India Gate over Delhi’s worsening air pollution; residents demanded clean air, several were detained, and AAP accused BJP of manipulating AQI data to downplay the crisis.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:35:41