Delhi Red Fort Blast: अपनों को खोया, फिर भी हार नहीं मानी...लाल किले के सामने व्यापारियों ने खोली दुकानें, ...

Delhi Bomb Blast News

Delhi Red Fort Blast: अपनों को खोया, फिर भी हार नहीं मानी...लाल किले के सामने व्यापारियों ने खोली दुकानें, ...
दिल्ली बम विस्फोटDelhi Red Fort Blastदिल्ली लाल किला ब्लास्ट
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

Delhi Red Fort Blast : लाल किला के सामने बम ब्लास्ट से दिल्ली दहल गई थी. ऐसे में न्यू लाजपत राय मार्केट के व्यापारी प्रताप शर्मा, बीएल मनहोत्रा, गिरीश खत्री, गगन ने हिम्मत दिखाते हुए दुकानें फिर खोलनी शुरू की हैं.

नई दिल्ली : 10 नवंबर की शाम 6:51 पर दिल्ली के लाल किला के सामने जो बम ब्लास्ट हुआ. उसने पूरे देश को दहला दिया. लाल किले के आसपास जीवन अभी तक पटरी पर नहीं लौट सका है. जहां तक पुलिस की बैरिकेडिंग है. वहां की दुकानें बंद चल रही हैं.

यहां चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है. सिर्फ चारों ओर पुलिस और फोर्स ही नजर आ रही है, लेकिन लाल किले के ठीक सामने स्थित न्यू लाजपत राय मार्केट में गुरुवार से कुछ हलचल शुरू हो चुकी है. लाल किले के सामने के व्यापारी दुकानें खोल रहे हैं और अपनी दुकानों में हुए नुकसान को संवारने में लगे हुए हैं. इस दौरान लोकल 18 की टीम न्यू लाजपत राय मार्केट पहुंची. जो कि लाल किले के ठीक सामने स्थित है. यहां के व्यापारियों से लोकल 18 की टीम ने बातचीत की. जहां व्यापारियों ने खुलकर इस पर जवाब दिया और आतंकवाद पर भी अपनी बात रखी. बेहद कायराना है ये हरकत यहां के मशहूर कारोबारी प्रताप शर्मा ने बताया कि लाल किले पर जो कायराना हरकत आतंकवादियों ने की है. उससे देश डरने वाला नहीं है. देश एक साथ था, एक साथ है और एक साथ रहेगा. दुख बहुत बड़ा है. क्योंकि लोगों ने अपनों को खो दिया है. कई लोगों की जान चली गई है. बेकसूर लोग मारे गए हैं. इसका हिसाब आतंकवादियों से भगवान करेगा और सरकार उनको सजा देगी, लेकिन इससे हमारा मनोबल टूटा नहीं है. बता दें कि व्यापारियों ने दुकानें खोलना शुरू कर दिए हैं. हालांकि बाजार में ग्राहक बिल्कुल भी नहीं है. क्योंकि लोग डर की वजह से अभी नहीं आ रहे हैं, लेकिन व्यापारी दुकान खोलना शुरू कर चुके हैं. दो दिन से धंधा एकदम ठप हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर सबने हिम्मत जुटाई है और अब दोबारा से जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. हमारा मनोबल नहीं तोड़ सकते आतंकवादी यहां के एक और व्यापारी बीएल मनहोत्रा ने कहा कि जब ब्लास्ट हुआ था. तब वह दुकान में ही मौजूद थे. तगड़ा झटका लगा था. पूरा लाजपत राय मार्केट हिल गया था. नहीं समझ में आया था कि क्या हुआ है. जब पता चला बम ब्लास्ट है, तो सब डर गए थे. तीन दिन तो दुकान नहीं खुली, लेकिन अब दुकान दोबारा खुलनी शुरू हो गई हैं. क्योंकि यहां पर पुलिस फोर्स है. सरकार ने भी कहा है कि आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाएगी. इसीलिए अब हमारे अंदर हिम्मत जगी है. हम लोग दुकान खोल रहे हैं. एक और व्यापारी गिरीश खत्री ने कहा कि हमारा मनोबल टूटा नहीं है. ऐसी आतंकवादी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं, लेकिन तब भी देश एक साथ था, एक साथ है और एक साथ रहेगा. हमें देश की सरकार और पुलिस फोर्स पर पूरा भरोसा है. एक और व्यापारी गगन ने कहा कि मनोबल तो नहीं टूटा है, लेकिन जिसका इस हादसे में परिवार का सदस्य गया है. जो अब इस दुनिया में नहीं रहा है. यह दर्द सिर्फ वही लोग समझ सकते हैं. उनके लिए तो यह हादसा जिंदगी भर याद रहेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

दिल्ली बम विस्फोट Delhi Red Fort Blast दिल्ली लाल किला ब्लास्ट Delhi Lal Qila Attack दिल्ली लाल किला आतंकी अटैक Delhi Lajpat Rai Market दिल्ली लाजपत राय मार्केट Delhi Terrorism दिल्ली में आतंकी हमला Delhi Lajpat Rai Market Shopkeepers दिल्ली लाजपत मार्केट के व्यापारी Delhi Police Red Fort Blast Barricading दिल्ली पुलिस लाल किला बैरीकेडिंग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Red Fort Blast: ফিঁদায়ে ডা. উমরই চালাচ্ছিল i20! DNA টেস্টে বেরিয়ে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ভয়ংকর সত্যি...Delhi Red Fort Blast: ফিঁদায়ে ডা. উমরই চালাচ্ছিল i20! DNA টেস্টে বেরিয়ে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ভয়ংকর সত্যি...Delhi Red Fort Blast: DNA test confirms doctor Umar Nabi was driving hundai i20 that exploded near Red Fort
Read more »

Delhi Red Fort Blast: ৬ ডিসেম্বর ৬ জায়গা! বিস্ফোরক বোঝাই ৩২ গাড়ি! দিল্লিকে রক্তে লাল করে বাবরির প্রতিশোধ! ভয়ংকর আপডেট...Delhi Red Fort Blast: ৬ ডিসেম্বর ৬ জায়গা! বিস্ফোরক বোঝাই ৩২ গাড়ি! দিল্লিকে রক্তে লাল করে বাবরির প্রতিশোধ! ভয়ংকর আপডেট...Delhi Red Fort Blast: Doctor Module had plan 6 Blasts On December 6 In Delhi-NCR, Babri Revenge Plan
Read more »

Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi serial-blast plot uncovered 4-city plan multiple IEDs 32 vehicles coded diary 8 major revelations Delhi Red Fort Blast delhi blast
Read more »

Delhi Red Fort Blast: বিল্ডিং ১৭, রুম ১৩! ধুলোময় হস্টেলের ঘরেই গোপন বৈঠক, জঙ্গি-ডাক্তাররা কষে বিস্ফোরণের ছক... আল-ফালাহর ভয়ংকর সত্যি!Delhi Red Fort Blast: বিল্ডিং ১৭, রুম ১৩! ধুলোময় হস্টেলের ঘরেই গোপন বৈঠক, জঙ্গি-ডাক্তাররা কষে বিস্ফোরণের ছক... আল-ফালাহর ভয়ংকর সত্যি!Delhi Red Fort Blast: Building 17, room 13, Al-Falah University hostel room where doctors plotted white collar terror
Read more »

दावा- तुर्किये से हुई थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग: सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने...दावा- तुर्किये से हुई थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग: सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने...Delhi Red Fort Blast Terrorist Turkey App Mystery; Follow Delhi Lal Qila Car Blast Investigation, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

Delhi Red Fort Blast: ওদের তিলে তিলে কষ্ট দিয়ে ভয়ংকর নির্যাতন করা হোক, তারপর ফাঁসি! সন্ত্রাসী শাহীনের প্রাক্তন স্বামীর বিস্ফোরক বয়ান...Delhi Red Fort Blast: ওদের তিলে তিলে কষ্ট দিয়ে ভয়ংকর নির্যাতন করা হোক, তারপর ফাঁসি! সন্ত্রাসী শাহীনের প্রাক্তন স্বামীর বিস্ফোরক বয়ান...Delhi Red Fort Blast accused doctor Shaheen Sayeed husband opened up about her that accused should get death penalty after tremendous torture
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:08:22