Delhi Election 2025: AAP या फिर BJP, दोनों में से कोई एक हारा तो कैसे बदलेगी देश की राजनीति?

Delhi Election Result News

Delhi Election 2025: AAP या फिर BJP, दोनों में से कोई एक हारा तो कैसे बदलेगी देश की राजनीति?
Impact If AAP LosesImpact If BJP LosesDelhi Assembly Election Result 2025
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 221 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 162%
  • Publisher: 63%

Delhi Election 2025: अगर दिल्ली चुनाव में AAP जीत जाती है तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा.

Delhi Election 2025 : AAP या फिर BJP, दोनों में से कोई एक हारा तो कैसे बदलेगी देश की राजनीति?अगर दिल्ली चुनाव में AAP जीत जाती है तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा. इससे सबसे बड़ा संदेश देशभर में यह जाएगा कि आम आदमी पार्टी ही अब भाजपा को रोकने के लिए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली है.

अरविंद केजरीवाल यह परसेप्शन बनाने की कोशिश करेंगे कि पीएम नरेंद्र मोदी को कोई टक्कर दे सकता है तो वह खुद हैं.Delhi Election 2025: कल होगा दिल्ली चुनाव का फैसला, जानें कब और कहां मिलेगा वोट काउंटिंग का हर अपडेटDelhi weatherDelhi weatherदिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है. एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं और अधिकांश में भाजपा को दिल्ली की सत्ता आती दिख रही है. कुछ एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी के लिए अब भी उम्मीद जगाए हुए हैं. एकाध एग्जिट पोल में बेहद नजदीकी मुकाबला दिखाया गया है. खैर, कोई भी जीते या हारे, इससे देश की राजनीति कैसे प्रभावित होगी, आइए अब जानने की कोशिश करते हैं. चूंकि अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा को विजयी भव: का आशीर्वाद दे रहे हैं तो शुरुआत भाजपा के जीतने और उसके बाद बनने वाली परिस्थितियों से शुरू करते हैं.अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा जीत हाती है, जैसा कि एग्जिट पोल बता रहे हैं तो इससे पार्टी और कार्यकर्ताओं, दोनों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. पिछले साल 2024 में भाजपा लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन उसके बाद हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में BJP का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है. अब अगर दिल्ली में भी जीत हासिल हो जाती है तो भाजपा की यह हैट्रिक होगी यानी वह लगातार 3 चुनाव जीतने वाली और कांग्रेस लगातार 3 चुनाव हारने वाली पार्टी होगी. वहीं AAP दिल्ली में पहली बार हार झेलने वाली पार्टी बन जाएगी.अब बात करते हैं देश में इसका क्या असर होगा? सबसे पहले तो BJP के जीतने की स्थिति में आम आदमी पार्टी इसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ सकती है और यह जाहिर कर सकती है कि कांग्रेस की वजह से ही उसकी हार हुई. अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले ही कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से बाहर निकलवाने की धमकी दे चुके हैं और कांग्रेस को छोड़कर इंडिया ब्लॉक के बाकी सभी दलों का साथको मिल चुका है. ऐसे में कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भी अकेली थी और चुनाव बाद भी अकेली पड़ती दिख रही है.दिल्ली के बाद इस साल एक ही विधानसभा चुनाव होने वाला है, वो राज्य है बिहार. बिहार में राजद और कांग्रेस परंपरागत सहयोगी हैं, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजद ने आम आदमी पार्टी को नैतिक समर्थन दिया और अपने प्रत्याशी भी नहीं उतारे थे. इस विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस के संबंध बिगड़ सकते हैं. राजद को डर है कि कांग्रेस उसके वोटबैंक को कब्जाने की कोशिश कर रही है और यह डर अमूमन इंडिया ब्लॉक के सभी दलों को है, क्योंकि ये सभी दल कांग्रेस के वोटबैंक को ही कब्जा करके बैठे हुए हैं. अगर राजद से कांग्रेस के संबंध बिगड़ गए तो फिर यह सिलसिला यही नहीं रुकने वाला. इसका असर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में भी हो सकता है. Delhi Election 2025: दिल्ली के वोटरों को समझने में गच्चा खाते रहे हैं एग्जिट पोल्स, इस बार कैसा आएगा रिजल्ट? महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से ही मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सभी दल एकला चलो की नीति अपनाए हुए हैं. इस तरह वहां इंडिया ब्लॉक आज की तारीख में बिखर चुका है. बिहार में कुछ गतिविधि हो और इसका असर झारखंड में न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. दोनों राज्यों की राजनीति की प्रकृति एक जैसी है और पूर्व में दोनों राज्य एक ही थे. इस लिहाज से कांग्रेस झारखंड में भी अलग-थलग पड़ सकती है.ममता बनर्जी पहले ही इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने की इच्छा जता चुकी हैं और लालू प्रसाद यादव, उमर अब्दुल्ला, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल आदि नेता उनकी दावेदारी को बल दे चुके हैं. अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका साबित होगा और कांग्रेस पूरे देश में किनारे हो सकती है. इंडिया ब्लॉक की लीडरशिप कांग्रेस से इधर उधर शिफ्ट होने पर कांग्रेस की भूमिका कई राज्यों में सिमट सकती है. देश के अधिकांश राज्य ऐसे हैं, जहां कांग्रेस का न तो कोई विधायक है और न ही सांसद. ऐसे में कांग्रेस को इन राज्यों में जीरो से शुरुआत करनी पड़ सकती है.अब बात करते हैं आम आदमी पार्टी की. अगर दिल्ली चुनाव में AAP जीत जाती है तो यह उसकी दिल्ली में लगातार तीसरी जीत होगी. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा. उसकी दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी कि वह हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भाजपा का विजय रथ रोकने में कामयाब होगी. इससे सबसे बड़ा संदेश देशभर में यह जाएगा कि आम आदमी पार्टी ही अब भाजपा को रोकने के लिए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली है. AAP भी इसको इसी नजरिए से पेश करने की कोशिश करेगी. राष्ट्रीय पार्टी तो वह पहले ही बन चुकी है.दिल्ली चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी बाकी राज्यों में विस्तार को अहमियत देगी, इसमें कोई शक नहीं है. राष्ट्रीय पार्टी होने के बाद भी आम आदमी पार्टी यूपी और बिहार के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र आदि राज्यों में न के बराबर की पार्टी है. जीत हासिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल यह परसेप्शन बनाने की कोशिश करेंगे कि पीएम नरेंद्र मोदी को कोई टक्कर दे सकता है तो वह अरविंद केजरीवाल ही है. इसके अलावा अगर आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत हाती है तब भी वह कांग्रेस के खिलाफ जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Impact If AAP Loses Impact If BJP Loses Delhi Assembly Election Result 2025 Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam Aam Admi Party Winning Meaning BJP Winning Meaning Delhi Election 2025 Delhi Result 2025 Election 2025 Election Result Delhi Result 2025 Election 2025 Election 2025 Result Delhi Election Date Delhi Election Result Date Delhi Election 2025 Delhi Election Date 2025 Result Date Delhi Election 2025 Date Result Delhi Election 2025 Date Election Commission Result 2025 Eci Result 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Election 2025: बड़ी तैयारी में BJP, 300 यूनिट फ्री बिजली से लेकर किन वादों का कर सकती है ऐलान, जानेंDelhi Election 2025: बड़ी तैयारी में BJP, 300 यूनिट फ्री बिजली से लेकर किन वादों का कर सकती है ऐलान, जानेंDelhi Election 2025: 300 units of free electricity, BJP can announce these promises खेल पलटने की तैयारी में BJP, 300 यूनिट फ्री बिजली से लेकर इन वादों का कर सकती है ऐलान
Read more »

24 अकबर रोड के बगल से अचानक आई कॉल और... क्या कांग्रेस अब मजबूती से नहीं लड़ेगी दिल्ली चुनाव?24 अकबर रोड के बगल से अचानक आई कॉल और... क्या कांग्रेस अब मजबूती से नहीं लड़ेगी दिल्ली चुनाव?Delhi Assembly Election 2025: इस चुनाव से क्या चाहते हैं दिल्ली के वोटर? | BJP | AAP | Congress
Read more »

दिल्ली की 20 सीटों पर पूर्वांचली वोटर हावी, AAP या BJP में किसके हैं साथ? समझिए सियासी हिसाब-किताबदिल्ली की 20 सीटों पर पूर्वांचली वोटर हावी, AAP या BJP में किसके हैं साथ? समझिए सियासी हिसाब-किताबDelhi Assembly Election 2025: पूर्वांचली मतदाताओं पर AAP और BJP के प्रवक्ता भिड़े | Data Centre
Read more »

"मानसिक रूप से स्थिर नहीं": शराब नीति मामले में 'CAG रिपोर्ट' पर BJP vs AAP और कांग्रेस"मानसिक रूप से स्थिर नहीं": शराब नीति मामले में 'CAG रिपोर्ट' पर BJP vs AAP और कांग्रेसDelhi Liquor Policy पर CAG Report से घमासाम, AAP-BJP फिर आए आमने सामने
Read more »

Weather Forecast 29 January 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हालWeather Forecast 29 January 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हालDelhi Assembly Election 2025:दिल्ली से दूर जाकर राहुल ने दलितों पर सियासी दांव AAP-BJP की बढ़ी चिंता
Read more »

दिल्ली का रण: AAP का चौका या BJP को मौका... चुनावी पंडितों से जानिए किसमें है कितना दमदिल्ली का रण: AAP का चौका या BJP को मौका... चुनावी पंडितों से जानिए किसमें है कितना दमDelhi Election 2025: AAP का चौका या BJP को मौका? जनता का मूड और चुनावी समीकरण | Muqabla
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:46:55