Delhi Liquor Policy पर CAG Report से घमासाम, AAP-BJP फिर आए आमने सामने
Delhi Liquor Case And CAG Report: दिल्ली की विवादास्पद शराब नीति के संबंध में लीक हुई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक रिपोर्ट पर BJP ने आज AAP पर अपना हमला तेज कर दिया. वहीं सीएजी रिपोर्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए आप नेता संजय सिंह ने पूछा कि क्या कथित रिपोर्ट भाजपा कार्यालय से आए हैं.
इस रिपोर्ट में कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में बड़ी चूक और उल्लंघनों को रेखांकित किया गया है. रिपोर्ट ने 5 फरवरी के दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले एक नया विवाद पैदा कर दिया है. हालांकि, CAG रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर अभी जारी नहीं की गई है. कथित कैग रिपोर्ट में क्या है?कथित सीएजी रिपोर्ट के कुछ हिस्से सार्वजनिक डोमेन में पहुंच गए हैं. इसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार की शराब नीति के कारण राज्य को 2,026 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ, जिसमें सरेंडर किए गए खुदरा शराब लाइसेंसों को फिर से निविदा देने में विफलता के कारण 890 करोड़ रुपये भी शामिल हैं. जोनल लाइसेंसधारियों को दी गई छूट से कथित तौर पर 941 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नुकसान हुआ.इसके साथ ही उपराज्यपाल , कैबिनेट और विधानसभा की प्रमुख मंजूरियों को कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया गया. रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह ने एक विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया.भाजपा ने कथित रिपोर्ट को भुनाते हुए आप सरकार पर घोर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगाया है.भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "अगर उनकी नीतियां इतनी अच्छी थीं तो उन्होंने इसे वापस क्यों लिया? आज आप के पास दिल्ली की टूटी सड़कें, घरों में गंदा पानी, बिजली के बढ़ते बिल, कूड़े के पहाड़ और प्रदूषण का कोई जवाब नहीं है. आज दिल्ली की जनता 'आप-दा' से मुक्ति चाहती है.'' {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});संजय सिंह बीजेपी पर बरसेआप सांसद संजय सिंह ने कथित रिपोर्ट की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया. संजय सिंह ने पूछा, "सीएजी रिपोर्ट कहां है? क्या आपके पास कोई प्रति है? क्या यह भाजपा कार्यालय में बनाई गई है? भाजपा डरी हुई है. वे मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं. हम हर बात पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकते. एक तरफ, वे कह रहे हैं कि सीएजी रिपोर्ट अभी पेश नहीं किया गया है, लेकिन दूसरी ओर, वे कहते हैं कि इसे जारी कर दिया गया है, इसका क्या मतलब है?" कांग्रेस ने बताया 'घोटाला'कांग्रेस भी इस हमले में शामिल हो गई है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कैग रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने में देरी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इससे रिपोर्ट को दबाने के लिए भाजपा और आप के बीच समझौते का संकेत मिलता है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इस नीति को "स्पष्ट घोटाला" बताया और केजरीवाल सरकार पर सरकारी धन की बर्बादी का आरोप लगाया.ये भी पढ़ें-राहुल गांधी कब उतरेंगे दिल्ली के रण में? अरविंद केजरीवाल की टेंशन बढ़ाने आ रहे ये नेता "यूपी, बिहार से ‘फर्जी' मतदाता लाकर...": केजरीवाल के इस बयान पर जानिए कैसे मचा महाभारत
CAG Report BJP AAP Congress दिल्ली शराब मामला कैग रिपोर्ट भाजपा आप कांग्रेस आम आदमी पार्टी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में टकरावदिल्ली में 2025 के चुनावों से पहले कांग्रेस और AAP के बीच तनातनी बढ़ गई है। AAP ने कांग्रेस पर केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने का आरोप लगाया है और अजय माकन की 'देशद्रोही' की टिप्पणी पर गुस्सा व्यक्त किया है। AAP ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से बाहर करने की भी मांग की है। AAP ने आरोप लगाया है कि BJP कांग्रेस के उम्मीदवारों की फंडिंग कर रही है। दिल्ली एमसीडी सदन में भी हंगामा हुआ है और AAP पार्षद ने बीजेपी पार्षद को थप्पड़ मार दिया है।
Read more »
ओवैसी ने AAP पर लगाया आरोप - दिल्ली के मुस्लिम इलाकों में कूड़ा डाला जाता हैAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाया कि दिल्ली के मुस्लिम इलाकों में कूड़ा डाला जा रहा है और इन इलाकों में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने AAP पर स्कूल और अस्पताल बनाने का 'ड्रामा' करने का आरोप लगाया और विकास के दावे झूठे बताए। ओवैसी ने BJP और AAP में कोई वैचारिक अंतर नहीं होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि RSS दोनों पार्टियों की जननी है। ओवैसी ने दिल्ली में चुनाव लड़ने की बात कही और अपनी पार्टी AIMIM दिल्ली चुनाव में उतरेगी। उन्होंने चीन मामले में PM मोदी को घेराओ और चीन के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की।
Read more »
दिल्ली की 20 सीटों पर पूर्वांचली वोटर हावी, AAP या BJP में किसके हैं साथ? समझिए सियासी हिसाब-किताबDelhi Assembly Election 2025: पूर्वांचली मतदाताओं पर AAP और BJP के प्रवक्ता भिड़े | Data Centre
Read more »
क्या दिल्ली में केजरीवाल बनाएंगे हैट्रिक?दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में AAP के विजय रथ को रोकने के लिए BJP और कांग्रेस दोनों ही जुटी हैं। कांग्रेस ने कई सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारकर AAP और BJP दोनों को चुनौती दी है। AAP और कांग्रेस की राहें अलग हो गईं, लेकिन दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन में साथ थी। इस बार कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP की संभावित विजय और BJP की क्षमता पर उतना ही ध्यान है।
Read more »
दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट: 2,026 करोड़ का नुकसान, केजरीवाल सरकार पर घेरकेंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की शराब नीति पर CAG रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कई खामियों का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, इस नीति के चलने से सरकार को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
Read more »
दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट- 2026 करोड़ का नुकसान: केजरीवाल सरकार ने फैसलों पर LG की मंजूरी नहीं ली, ला...Delhi Liquor Policy CAG Report Leaked Update दिल्ली में नई शराब नीति के चलते सरकार को 2026 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लॉस हुआ। यह जानकारी CAG की रिपोर्ट में सामने आई है। CAG की रिपोर्ट लीक दिल्ली में नई शराब नीति के चलते सरकार को 2026 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लॉस हुआ था। यह जानकारी CAG की रिपोर्ट में सामने आई है। CAG की रिपोर्ट लीक हुई है। इंडिया टुडे...
Read more »
