Cancer: कैंसर के इलाज का नया तरीका आया सामने, हेल्थ पर भी नहीं पड़ेगा बुरा असर New Technique for Cancer treatment स्वास्थ्य लाइफ़स्टाइल
कैंसर…एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही हर कोई घबरा जाता है. कैंसर कभी धीरे-धीरे बढ़ता है तो कभी अचानक से शरीर पर हावी हो जाता है. अब तक कैंसर के इलाज में बिगड़े हुए सेल्स को जड़ से खत्म कर दिया जाता है लेकिन अब एक नई रिसर्च सामने आया है, जिसमें कैंसर सेल्स को दोबारा सामान्य सेल्स में बदला जा सके.
पांरपरिक इलाज में थी कई मुश्किलें Advertisment कैंसर के इलाज की बात करें तो कभी कीमोथेरेपी और रेडिएशन ही है, जिससे सेल्स को खत्म कर दिया जाता है. लेकिन कीमोथेरेपी और रेडिएशन से शरीर पर दुष्प्रभाव बहुत पड़ता है. इससे मरीजों में थकान, कमजोर इम्यून सिस्टम सहित अन्य बीमारियां मरीज को घेर लेती है. नई खोज है- REVERT तकनीक लेकिन अब एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें सेल्स की जीन गतिविधियों को मॉनिटर किया जाता और कंप्यूटर से साइमुलेट किया जाता है. इस मॉडल से ये पता चलता है कि कौन से जीन कैंसर सेल्स को नियंत्रित कर सकते हैं और कौन से नहीं. खास बात है कि इस टेक्निक से कैंसर सेल्स को खत्म करने की बजाए वापस सामान्य किया जा सकता है. वैज्ञानिकों ने इस टेक्निक का नाम REVERT रखा है. ये रिसर्च कोरिया के KAIST के वैज्ञानिकों द्वारा की गई है. कोलोरेक्टल कैंसर पर हुआ टेस्ट वैज्ञानिकों ने मरीजों के सैंपल पर REVERT टेक्निक का इस्तेमाल किया है. इसमे पाया गया कि MYC और YY1 नाम की जीन की जोड़ी ही कैंसर की दिशा तय करता है. इन्हें वैज्ञानिकों ने जब नियंत्रित किया तो कैंसर सेल्स दोबारा सामान्य सेल्स की तरह व्यवहार करने लगे. अब भविष्य में क्या उम्मीदें खास बात है कि ये टेक्निक सिर्फ कोलोरेक्टल कैंसर ही नहीं बल्कि फेफड़े और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों में भी उपयोगी हो सकती है. अगर REVERT तकनीक सफल होती है तो कैंसर मरीजों को कीमो और रेडिएशन जैसे कड़े इलाज की आवश्यकता है. इससे स्टेम सेल रिसर्च और रिजनरेटिव मेडिसिन में भी नई दिशा मिल सकती है. फिलहाल की स्थिति क्या है बता दें, ये रिसर्च अब तक लैब तक ही सीमित है. इसे अब क्लिनिकल ट्रायल्स से गुजरना होगा. हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कैंसर इलाज में एक नया और सुरक्षित रास्ता खोल सकता है. पूरा रिसर्च इंटरनेशनल जर्नल एडवांस्ड साइंस में पब्लिश हुआ है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विटामिन डी में मौजूद जीन कैंसर के इलाज में कर सकता है मदद, सामने आया रिसर्चVitamin D Gene Helps to Treat Cancer: वैज्ञानिकों ने एक ऐसे महत्वपूर्ण जीन की खोज की है जो विटामिन डी के एब्जॉर्बशन में अहम भूमिका निभाता है और कैंसर व ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज में मददगार हो सकता है.
Read more »
धनखड़ के इस्तीफे पर नया खुलासा, 2 जजों के खिलाफ नोटिस का मामला आया सामने, देखेंएक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें धनखड़ के इस्तीफे को लेकर नया खुलासा हुआ है. विपक्ष के सूत्रों का कहना है कि धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि वे दो जजों के खिलाफ़ प्रस्तावों को स्वीकार करने की योजना बना रहे थे. जानकारी के अनुसार, दो जजों के खिलाफ़ प्रस्ताव की तैयारी थी, जिनमें जस्टिस वर्मा और जस्टिस शेखर शामिल थे.
Read more »
सिगरेट नहीं पीते फिर भी बढ़ रहा फेफड़ों के कैंसर का खतरा, सामने आईं ये वजहेंफेफड़ों का कैंसर दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है. लेकिन पिछले कुछ समय में जो रिपोर्ट्स आईं हैं, उनमें धूम्रपान ना करने वाले लोगों में भी फेफड़ों के कैंसर का पता चला है.
Read more »
शरीर को छोड़कर भागेगा Cancer, 30 साल से कैंसर पर रिसर्च कर रहे Dr. ने बताए 6 उपायकैंसर एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। कैंसर के कई प्रकार हैं और कई इलाज मौजूद भी हैं। कैंसर के बेहतर इलाज के लिए सालों से रिसर्च चल रही हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक, डॉक्टर और एक्सपर्ट हर तरह के कैंसर का बढ़िया इलाज खोजने में जुटे हैं। डॉक्टर थॉमस एन सेयफ्राइड भी उनमें से एक हैं, जो पिछले 30 साल से कैंसर पर रिसर्च कर रहे हैं। उनका मानना है कि कैंसर...
Read more »
भारतीय रंगमंच के ‘भीष्म पितामह’: जो मानते थे, यह केवल विधा नहीं, जीने का तरीका हैभारतीय रंगमंच के ‘भीष्म पितामह’: जो मानते थे, यह केवल विधा नहीं, जीने का तरीका है
Read more »
Tariff ROW: अमेरिका के टैरिफ से भारत पर क्या पड़ेगा असर, जानें किन सेक्टर्स पर कितना पड़ेगा असरEffects of US Tariff in indian markets Tariff ROW: अमेरिका के टैरिफ से भारत पर क्या पड़ेगा असर, एक्सपर्ट्स से जानें किन सेक्टर्स पर कितना पड़ेगा असर विदेश
Read more »
