सेन्ट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 4361 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए सिटी स्लिप 25 नवंबर को वहीं एडमिट कार्ड 3 दिसंबर को जारी किये जायेंगे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को करवाया जाना है। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी जो CSBC की ओर से 3 दिसंबर को जारी किये जायेंगे। Bihar Police Constable Driver Admit Card ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट csbc.
bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे जहां से उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। सिटी स्लिप 25 नवंबर को होगी जारी सीएसबीसी की ओर से आवेदनकर्ताओं के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 25 नवंबर को जारी कर दिया जाएगी। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके केंद्र की डिटेल हासिल कर सकेंगे। परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग सीएसबीसी की ओर से कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा का आयोजन राज्य के 15 जनपदों में स्थित केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा 10 दिसंबर को एक ही शिफ्ट में संपन्न होगी। एग्जाम के लिए टाइमिंग दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक रहेगी। अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड 3 दिसंबर को होंगे जारी सीएसबीसी की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 3 दिसंबर को जारी कर दिए जायेंगे। लिंक 10 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं- Bihar Police Constable Admit Card डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Bihar Police टैब में एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- CSBC: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल PET के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर को होंगे उपलब्ध, 15 दिसंबर से फिजिकल टेस्ट होंगे स्टार्ट
Bihar Police Constable Driver Admit Card Csbc Bihar Police Driver Constable Admit Card Bihar Police Constable Admit Card Csbc.Bihar.Gov.In Bihar Police Driver Admit Card 2025 Bihar Police Driver Exam Date 2025 बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSSSC PET परिणाम 2025 कैसे देखें?UPSSSC PET Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का रिजल्ट upssc.gov.
Read more »
UPSSSC PET परिणाम 2025 कैसे देखें?UPSSSC PET Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का रिजल्ट upssc.gov.
Read more »
JNVST Admit Card 2025: इस Direct Link से डाउनलोड करें नवोदय विद्यालय क्लास-6 का एडमिट कार्ड, देखें एग्जाम डेटJNVST Class 6 Admit Card and Exam Date 2025: क्लास में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। नवोदय विद्यालय समिति ने सेक्शन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
Read more »
RSSB Platoon Commander Admit Card 2025: प्लाटून कमांडर परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी हो सकता है जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोडराजस्थान बोर्ड की ओर से RSSB Platoon Commander परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 19 नवंबर को किसी समय भी जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Read more »
Rajasthan Driver Admit Card 2025 Link: राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए लिंक से करें डाउनलोडआरएसएसबी की ओर से वाहन चालक भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गये हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को निर्धारित केंद्रों पर करवाया जायेगा।
Read more »
Bihar Cabinet 2025: 10వ సారి ముఖ్యమంత్రిగా నితీష్ కుమార్ ప్రమాణస్వీకారం..క్యాబినేట్లో మంత్రులు ఎవరంటే?Bihar Cabinet ministers list 2025: బిహార్ ముఖ్యమంత్రిగా నితీష్ కుమార్ ప్రమాణ స్వీకారం చేయడం ద్వారా 10వసారి సీఎంగా రికార్డు సృష్టించారు. ఆయనతో పాటు భారతీయ జనతా పార్టీకి చెందిన సామ్రాట్ చౌదరి, విజయ్ కుమార్ సిన్హా కూడా బిహార్ ఉప-ముఖ్యమంత్రులుగా ప్రమాణ స్వీకారం చేశారు.
Read more »
