आरएसएसबी की ओर से वाहन चालक भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गये हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को निर्धारित केंद्रों पर करवाया जायेगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ड्राइवर के 2756 रिक्त पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। Rajasthan vahan chalak admit card ऑनलाइन माध्यम से आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.
rajasthan.gov.in पर जारी हुए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट या इस पेज से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को डाक/ पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड आरएसएसबी की ओर से एडमिट कार्ड का लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। इसके बाद आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं- आरएसएसबी ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अब वाहन चालक एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें। इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें। RSSB Rajasthan DRIVER RECRUITMENT Admit Card 2025 सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा पैटर्न आरएसएसबी की ओर से वाहन चालक भर्ती ऑफलाइन माध्यम में होगी। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी कि 2 घंटे का समय दिया जायेगा। पेपर में सामान्य हिंदी से 30 सवाल, सामान्य अंग्रेजी से 15 सवाल, सामान्य ज्ञान से 50 सवाल और सामान्य गणित विषय से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न विभागों में वाहन चालक के 2756 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2602 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 154 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- IB MTS Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 22 नवंबर से होंगे स्टार्ट
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card Rssb.Rajasthan.Gov.In राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड Rajasthan Driver Admit Card Download
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSSSC PET परिणाम 2025 कैसे देखें?UPSSSC PET Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का रिजल्ट upssc.gov.
Read more »
UPSSSC PET परिणाम 2025 कैसे देखें?UPSSSC PET Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का रिजल्ट upssc.gov.
Read more »
ग्रुप डी, पटवारी, VDO... राजस्थान की 4 बड़ी भर्तियों के रिजल्ट कब तक आएंगे? चेयरमैन ने खुद बताई डेट!Rajasthan Sarkari result 2025: राजस्थान ग्रुप डी, पटवारी, वीडीओ भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट पर अपडेट आई है। चेयरमैन ने सभी की संभावित तारीखें तारीखें बताई हैं।
Read more »
JNVST Admit Card 2025: इस Direct Link से डाउनलोड करें नवोदय विद्यालय क्लास-6 का एडमिट कार्ड, देखें एग्जाम डेटJNVST Class 6 Admit Card and Exam Date 2025: क्लास में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। नवोदय विद्यालय समिति ने सेक्शन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
Read more »
Rajasthan Police Result 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा रिजल्ट घोषित, जिले के अनुसार मेरिट लिस्ट यहां डाउनलोडराजस्थान पुलिस विभाग की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे तुरंत ही वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल दिसंबर के दूसरे सप्ताह में स्टार्ट...
Read more »
RSSB Platoon Commander Admit Card 2025: प्लाटून कमांडर परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी हो सकता है जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोडराजस्थान बोर्ड की ओर से RSSB Platoon Commander परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 19 नवंबर को किसी समय भी जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Read more »
