Bihar Politics: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए उनकी 'इधर-उधर नहीं जाएंगे' वाली बयानबाजी को राजनीतिक नाटक करार दिया और अशोक चौधरी पर भी निशाना साधा.
Bihar Politics: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए उनकी 'इधर-उधर नहीं जाएंगे' वाली बयानबाजी को राजनीतिक नाटक करार दिया और अशोक चौधरी पर भी निशाना साधा.
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी अशोक चौधरी पर कड़ा प्रहार किया है. नीतीश कुमार के ''इधर-उधर नहीं जाएंगे'' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार यही बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं. अखिलेश सिंह ने साफ कहा कि नीतीश कुमार जनता के हितों के बजाय ''इधर-उधर की बातों'' में उलझे हुए हैं और इससे प्रदेश की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.आपको बता दें कि अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह बार-बार कहते हैं कि वे इधर-उधर नहीं जाएंगे, लेकिन उनकी राजनीति का इतिहास बताता है कि उन्होंने कई बार पाला बदला है. सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल दिखावे के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं, जबकि असल में वह जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बेरोजगारी, अशिक्षा और बदहाल कानून-व्यवस्था से जूझ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय अपने राजनीतिक समीकरण साधने में व्यस्त हैं. वहीं अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि वे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारें, लोगों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएं और बेरोजगारी को दूर करने के लिए नई योजनाओं पर ध्यान दें. उनका कहना था कि मुख्यमंत्री को अपनी प्राथमिकताएं सही करनी चाहिए और जनता के हितों को सबसे ऊपर रखना चाहिए.इसके अलावा अखिलेश सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी अब खुद को बड़ा नेता समझने लगे हैं और अपनी गद्दी बचाने के लिए राजद विधायकों के टूटने की अफवाहें फैला रहे हैं. सिंह ने चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका कोई ठिकाना नहीं है और वह केवल अपनी राजनीतिक स्थिति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अशोक चौधरी ने हाल ही में दावा किया था कि राजद के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और जल्द ही टूट सकते हैं. अखिलेश सिंह ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक राजनीतिक चाल करार दिया.इसके अलावा आपको बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई थीं कि नीतीश कुमार फिर से पाला बदल सकते हैं. इस चर्चा को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई थी. हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में यह स्पष्ट कर दिया कि वह अब किसी भी परिस्थिति में इधर-उधर नहीं जाएंगे. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इस बयान को भी एक राजनीतिक नाटक बताया और कहा कि नीतीश कुमार का इतिहास बताता है कि वे कब क्या करेंगे, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है.
Bihar Political Bihar Political Bihar News Bihar Political Crisis Bihar Political Crisis 2024 Bihar Political Latest Update Bihar Political News Bihar Political News In Hindi CM Nitish Kumar Akhilesh Singh Political News Hindi Political News Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में बढ़ते अपराध पर सियासी संग्राम, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर कसा तीखा तंजनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं, वहीं शुक्रवार को उन्होंने दुष्कर्म की घटना को लेकर सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.
Read more »
'नीतीश कुमार थके हुए CM', अचानक मुख्यमंत्री के खिलाफ ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव?Nitish Kumar News: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार पर सियासी प्रहार किया है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम बताया है। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से ये बात दोहराई है कि केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करने वाली है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इसी का हमने विरोध किया...
Read more »
मायावती को बताया बेस्ट CM, योगी के लिए ये क्या बोल गए बीजेपी विधायक के पिता?पीलीभीत की बीसलपुर सीट से बीजेपी विधायक विवेक वर्मा के पिता रामसरन वर्मा भी यूपी के मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार से नाराजगी जताई है। इस मुद्दे पर उन्होंने मायावती को अच्छा सीएम करार दिया। उन्होंने कहा कि मायावती के समय में भ्रष्टाचार पर रोक...
Read more »
इस पार्टी ने किया JDU में विलय, विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बढ़ा कुनबा2024 लोकसभा में 12 सीटें जीतकर जेडीयू ने आलोचकों को गलत साबित किया. 2025 विधानसभा से पहले भारतीय स्वराज मोर्चा का जेडीयू में विलय, पार्टी की ताकत और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है.
Read more »
Congress: केरल में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई; महिला नेता पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासितCongress: केरल में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई; महिला नेता पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासित
Read more »
Congress: 'केरल कांग्रेस में कास्टिंग काउच जैसे हालात', कांग्रेस नेता के बयान से खलबली; पार्टी से निकाली गईंCongress: केरल में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई; महिला नेता पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासित
Read more »
