CBSE Result 2025: एनडीएमसी के स्कूलों ने बनाया रिकॉर्ड, 30 में 22 स्कूलों का शत प्रतिशत परिणाम

New-Delhi-City-Education News

CBSE Result 2025: एनडीएमसी के स्कूलों ने बनाया रिकॉर्ड, 30 में 22 स्कूलों का शत प्रतिशत परिणाम
CBSE Result 2025CBSE Board Result 2025Delhi CBSE Ranking
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 53%

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एनडीएमसी के 10वीं के नतीजों में 0.84 की वृद्धि हुई है जिसमें 22 स्कूलों का परिणाम 100 रहा। 12वीं कक्षा में 0.

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के दसवीं कक्षा के परिणाम में खासी बढ़ोतरी हुई है। दसवीं कक्षा में 30 में 22 स्कूलों का शत प्रतिशत परिणाम रहा है जबकि 12वीं कक्षा में 20 में सात स्कूलों का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। एनडीएमसी के दसवीं कक्षा के परिणाम में 0.

84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं 12वीं के परिणाम में 0.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि एनडीएमसी परिणामों को लेकर उत्साहित है। वहीं, 12 वीं परिक्षा के परिणाम में जो कमी हुई है उसे कंपार्टमेंट की परीक्षा के जरिये पाटने की तैयारी अभी से शुरू करने का निर्णय ले लिया है। पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट? एनडीएमसी के अनुसार 10वीं कक्षा में 30 स्कूलों के 1445 बच्चों ने परीक्षा दी थी इसमें 1436 बच्चों ने परीक्षा को पास कर लिया है। पिछले वर्ष एनडीएमसी दसवीं का परीक्षा परिणाम जहां 99.58 प्रतिशत था वह इस वर्ष 99.38 प्रतिशत है। इसी तरह 12 वीं कक्षा मे 20 स्कूलों से 1757 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी इसमें 1730 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली है। दसवीं में जहां आठ विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है जो मात्र एक छात्र अनुत्तीर्ण हुआ है। इसी तरह 12 वीं कक्षा में 23 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है तो चार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। कौन से स्कूलों का परिणाम रहा शत प्रतिशत? एनडीएमसी के 10 वीं कक्षा में 30 में 23 जिन स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है उसमें अटल आदर्श बंगाली बालिका विद्यालय गोल मार्केट में 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी 90 पास हो गए हैं। इसी तरह अटल आदर्श बापूधाम, एपीजे अब्दुल कलमा लेन, लोधी रोड, लक्ष्मीबाई नगर, किदवई नगर, बाबर रोड, नेताजी नगर सरोजनी नगर, अलीगंज, वाल्मीकि बस्ती, हनुमान लेन, मोती बाग, तिलक मार्ग, नवयुग सरोजनी नगर, पेशवा रोड, लक्ष्मीबाई नगर, मोती बाग, पंडारा पार्क और लोधी रोड स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार 12 वीं कक्षा में बंगाली बालिका विद्यालय अटल आदर्श गोल मार्केट, लक्ष्मीबाई नगर, किदवई नगर, गोल मार्केट, नवयुग लक्ष्मीबाई नगर का शत प्रतिशत रहा है। बड़ी ही खुशी की बात है कि एनडीएमसी के स्कूलों के दसवीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम अच्छे रहे हैं। 10वीं और 12 वीं में हमारे कई स्कूलों का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। इसका श्रेय उन्होंने सफल छात्रों की मेहनत, स्कूलों के शिक्षिकों के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया है। चहल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का भी परीक्षा परिणामों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि परीक्षा से पहले बच्चों में परीक्षा को लेकर जो शंकाएं और डर होता है वह काफी हद तक खत्म हो जाता है। -कुलजीत चहल, उपाध्यक्ष, एनडीएमसी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

CBSE Result 2025 CBSE Board Result 2025 Delhi CBSE Ranking CBSE 10Th Result 2025 CBSE 12Th Result 2025 Delhi Pass Percentage Improvement Western Delhi CBSE Ranking Eastern Delhi CBSE Ranking CBSE Result Analysis 2025 CBSE Delhi Performance CBSE Board Exams 2025 Delhi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CBSE Result 2025: डिजिलॉकर पर कक्षा 10, 12 के स्कोरकार्ड कैसे करें एक्सेसCBSE Result 2025: डिजिलॉकर पर कक्षा 10, 12 के स्कोरकार्ड कैसे करें एक्सेसCBSE जल्द ही 2025 के 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। छात्र परिणाम cbse.gov.in और DigiLocker पर देख सकेंगे।
Read more »

ICSE 10th Result 2025: जमशेदपुर की शांभवी बनी ICSE 10वीं की बनी टॉपर, पूरे देश में पहला स्थानICSE 10th Result 2025: जमशेदपुर की शांभवी बनी ICSE 10वीं की बनी टॉपर, पूरे देश में पहला स्थानICSE 10th Result 2025: झारखंड के जमशेदपुर स्थित लॉयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई 10वीं परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लाकर नेशनल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.
Read more »

Toppers Story: संगीत की धुन, नाटक का मंच और कथक की लय! इन ISC टॉपर्स ने ऐसे पाई सक्सेसToppers Story: संगीत की धुन, नाटक का मंच और कथक की लय! इन ISC टॉपर्स ने ऐसे पाई सक्सेसISC Class 12 toppers 2025 karnatka: कर्नाटक में, लड़कों ने ISC परीक्षा में 99.65 प्रतिशत के पास प्रतिशत के साथ लड़कियों को पछाड़ दिया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 99.61 प्रतिशत रहा.
Read more »

CBSE Class 10, 12 Results 2025 का क्या है पासिंग क्राइटेरिया, चेक कर लीजिए लेटेस्ट अपडेट और जरूरी डिटेलCBSE Class 10, 12 Results 2025 का क्या है पासिंग क्राइटेरिया, चेक कर लीजिए लेटेस्ट अपडेट और जरूरी डिटेलCBSE Class 10th 12th Result 2025: इस साल, CBSE बोर्ड परीक्षाओं में बहुत बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे, लगभग 21 लाख कक्षा 10वीं के और 18 लाख कक्षा 12वीं के.
Read more »

CBSE 10वीं 12वीं के रिजल्ट का है इंतजार? बोर्ड ने बदल दिया कॉपी का अपना ये तरीकाCBSE 10वीं 12वीं के रिजल्ट का है इंतजार? बोर्ड ने बदल दिया कॉपी का अपना ये तरीकाCBSE 2025 Result: CBSE ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद अगर छात्रों को कोई शिकायत है तो उसे दूर करने के तरीके में बदलाव किया है.
Read more »

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, 93.66% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने फिर बनाया रिकॉर्डCBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, 93.66% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों ने फिर बनाया रिकॉर्डCBSE 10th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है. सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, digilocker.gov.in और web.umang.gov.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर और उमंग की ऐप्स पर भी अपलोड कर दिया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:48