नक्सलियों की ताबूत में एक और कील, 31 लाशों से पट गया जंगल, 'ऑपरेशन संकल्प' से डर गया लाल आतंक

Chhattisgarh Telangana Border Naxal Encounter News

नक्सलियों की ताबूत में एक और कील, 31 लाशों से पट गया जंगल, 'ऑपरेशन संकल्प' से डर गया लाल आतंक
Chhattisgarh Bijapur Naxali EcnounterChhattisgarh Operation Sankalpछत्तीसगढ़ तेलंगाना नक्सली एनकाउंटर
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़- तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित करेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन संकल्प जारी है. अब तक 31 संदिग्ध माओवादियों को मार गिराया गया है, जिनमें से 20 की शिनाख्त कर उनकी लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है.

रायपुरः तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित करेगुट्टा पहाड़ी पर अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि ‘ ऑपरेशन संकल्प ’ के दौरान करेगुट्टा की पहाड़ियों के आसपास घने जंगल से 31 संदिग्ध माओवादियों की लाश बरामद की गई है.

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह नक्सली कब मारे गए हैं. बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी बुधवार को बीजापुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान साझा की जाएगी. पुलिस ने बताया कि उन्होंने 31 मृतक माओवादियों में से 20 की पहचान कर ली है तथा पहचाने गए 20 में से 11 शवों को पोस्टमार्टम तथा अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया है. 21 अप्रैल से चल रहा ऑपरेशन संकल्प बीजापुर पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “शेष 11 शवों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव भी उनके परिजनों को लौटा दिए जाएंगे.” 3 अप्रैल को इसी अभियान में एक महिला माओवादी मारी गई थी, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. इससे पहले 24 अप्रैल को इसी क्षेत्र में तीन महिला माओवादियों को मार गिराया गया था और हथियारों, विस्फोटकों और अन्य सामग्रियों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया था. इस क्षेत्र में ऑपरेशन संकल्प नाम से 21 अप्रैल को अभियान शुरू हुआ था. चल रहा है ऑपरेशन संकल्प एक अधिकारी ने बताया, “अब तक, दक्षिण-पश्चिम बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों में हमारे पास अच्छे ऑपरेशनल परिणाम हैं. सभी सुरक्षा बल सुरक्षित हैं और बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित और संरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. चूंकि ऑपरेशन अभी चल रहा है, इसलिए सुरक्षा कारणों से इस समय खुलासा नहीं किया जा सकता है. अधिकृत अधिकारी उचित समय पर आगे की जानकारी देंगे.” ऑपरेशन संकल्प में 28000 हजार सुरक्षाबल वहीं मामले से परिचित लोगों ने बताया कि इस अभियान में 280,000 से अधिक सैनिक शामिल थे और 21 अप्रैल से अब तक करीब 35 मुठभेड़ें हो चुकी हैं. इस अभियान को बस्तर में सबसे बड़े आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड , बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और इसकी कुलीन कोबरा यूनिट सहित अलग-अलग यूनिट्स के लगभग 28,000 कर्मी शामिल हैं. सुरक्षाबलों ने तोड़ी नक्सलियों की कमर पुलिस के अनुसार, करेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र बटालियन के लिए एक गढ़ के रूप में कार्य करता है। खुफिया रिपोर्टों से पता चलता है कि अभियान के दौरान कई वरिष्ठ कैडर मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अब तक सैकड़ों माओवादी ठिकानों और बंकरों को नष्ट किया जा चुका है और भारी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर, खाद्य आपूर्ति और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं. एसटीएफ, डीआरजी और कोबरा इकाइयों के छह सुरक्षाकर्मी अलग-अलग प्रेशर आईईडी विस्फोट की घटनाओं में घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. ताजा कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 168 माओवादी मारे गए हैं. उनमें से 151 बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Chhattisgarh Bijapur Naxali Ecnounter Chhattisgarh Operation Sankalp छत्तीसगढ़ तेलंगाना नक्सली एनकाउंटर छत्तीसगढ़ नक्सली एनकाउंटर ऑपरेशन संकल्प

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

1 करोड़ इनाम, 60 केस... लाल आतंक के ताबूत में एक और कील, मारा गया खूंखार नक्सली प्रयाग मांझी, कभी जंगल में ...1 करोड़ इनाम, 60 केस... लाल आतंक के ताबूत में एक और कील, मारा गया खूंखार नक्सली प्रयाग मांझी, कभी जंगल में ...Naxalite Prayag Manjhi News: बोकारो में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया सेंट्रल कमिटी का सदस्य प्रयाग मांझी एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली था, जो लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ था. चलिए जानते हैं डिटेल में...
Read more »

Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर में नक्सलियों की शांति वार्ता की अपील, ऑपरेशन रोकने को कहाChhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर में नक्सलियों की शांति वार्ता की अपील, ऑपरेशन रोकने को कहाChhattisgarh Naxal Encounter: नक्सलियों ने बीजापुर में चल रहे ऑपरेशन को रोकने की अपील की है...उन्होंने सरकार से शांति वार्ता की अपील की है...
Read more »

नक्सलियों के लिए शांतिवार्ता करने वालों की पूरी प्रोफाइल: टीम में जज, नेता और प्रोफेसर; एक पर नक्सलियों से ...नक्सलियों के लिए शांतिवार्ता करने वालों की पूरी प्रोफाइल: टीम में जज, नेता और प्रोफेसर; एक पर नक्सलियों से ...Chhattisgarh Naxal Peace Talk Team Details Update; नक्सलियों के लिए शांतिवार्ता करने वालों की पूरी प्रोफाइल: टीम में जज, नेता और प्रोफेसर; एक पर नक्सलियों से सांठगांठ पर UAPA लगा
Read more »

सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, मगरमच्छ का 'स्टैचू' देख फोटो लेने पहुंचा शख्स, छूते ही पुतले में आ गई जान, जबड़ों में दबाकर खींच ले गयासेल्फी का शौक पड़ा महंगा, मगरमच्छ का 'स्टैचू' देख फोटो लेने पहुंचा शख्स, छूते ही पुतले में आ गई जान, जबड़ों में दबाकर खींच ले गयाफिलीपींस के एक चिड़ियाघर में मगरमच्छ ने सेल्फी लेने घुसे युवक पर किया हमला, मौत के मुंह से बचाया गया, हाथ और पैर पर 50 से अधिक टांके, गंभीर रूप से घायल.
Read more »

भारत से जंग लड़ने के लिए पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवालाभारत से जंग लड़ने के लिए पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवालापाकिस्तान की सरकार ने एक ट्वीट करते हुए भारत से जंग के बीच इंटरनेशनल पार्टनर्स से ऋण की मांग की है। ट्वीट में भारत से जंग का हवाला दिया गया है।
Read more »

जैश-लश्कर के आतंकी ठिकाने, एयरबेस, सैन्य प्रतिष्ठान... भारत ने पाकिस्तान को 4 दिन में दी कितनी 'चोट', जानेंजैश-लश्कर के आतंकी ठिकाने, एयरबेस, सैन्य प्रतिष्ठान... भारत ने पाकिस्तान को 4 दिन में दी कितनी 'चोट', जानेंभारत और पाकिस्तान में युद्धविराम हो गया। हालांकि चार दिन तक भारत और पाकिस्तान युद्ध की कगार पर खड़े थे। इस दौरान हमलों में दोनों तरफ से सैनिक और नागरिक हताहत हुए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:54