CBSE Exam 2026 : कक्षा 10 हिंदी के मॉडल पेपर की Answer Key

CBSE Class 10 Hindi Exam News

CBSE Exam 2026 : कक्षा 10 हिंदी के मॉडल पेपर की Answer Key
Hindi Exam PreparationCompetency-Based QuestionsArmy Public School Meerut
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

सीबीएसई के कक्षा 10 की हिंदी विषय की परीक्षा 2 मार्च को है। शिक्षिकों के अनुसार अच्छे अंकों की प्राप्ति के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। कॉम्पिटेंसी आधारित प्रश्नों के लिए समझ, विश्लेषण और तर्क स्पष्ट होना आवश्यक है। उधर, यहां से छात्र इस विषय के मॉडल पेपर की आंसर की भी डाउनलोड कर सकते...

जागरण संवाददाता, मेरठ। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर दो मार्च को होगा। आर्मी पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ हिंदी शिक्षिका सीमा तोमर के अनुसार हिंदी विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ना ही नहीं, बल्कि सही रणनीति, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने की कला भी उतनी ही आवश्यक है। उनके अनुसार विद्यार्थी सबसे पहले रीडिंग सेक्शन को कम से कम दो बार ध्यानपूर्वक पढ़ें। मुख्य भाव, लेखक का संदेश, दृष्टिकोण और कठिन शब्दों के अर्थ समझना बेहद जरूरी है। प्रश्नों के उत्तर अपने शब्दों में लिखना चाहिए, क्योंकि कापी किए गए उत्तरों में अंक कटने की संभावना रहती है। चूंकि प्रश्न कंपीटेंसी बेस्ड होते हैं, इसलिए समझ, विश्लेषण और तर्क का स्पष्ट होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- CBSE कक्षा 10 हिंदी का मॉडल पेपर और अच्छे अंकों के लिए शिक्षक के सुझाव यहां से डाउनलोड करें कक्षा 10 हिंदी के माॅडल पेपर की आंसर की Answer Key.

pdf शिक्षिका सीमा तोमर के अनुसार व्याकरण खंड को अक्सर विद्यार्थी हल्के में ले लेते हैं जबकि यहीं से अंक कटते हैं। वाक्य रचना, समास, पदबंध, मुहावरे जैसे बबिंदुओं का नियमित अभ्यास आवश्यक है। नियमों को केवल रटना नहीं, बल्कि समझकर लिखना जरूरी है, क्योंकि व्याकरण में छोटी सी गलती भी पूरे अंक छीन सकती है। पाठ्यक्रम अध्ययन के दौरान प्रत्येक पाठ का सार, पात्र, मुख्य संदेश और लेखक की शैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कहानी, कविता या निबंध से जुड़े पात्र-विश्लेषण और विषय-वस्तु पर आधारित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण उद्धरण और बिंदुओं को पहले से नोट कर लेना फायदेमंद रहता है। शिक्षिका के अनुसार परीक्षा में सफलता का एक बड़ा मंत्र है, प्रश्न पत्रों का अभ्यास। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से न केवल प्रश्नों के पैटर्न की समझ बढ़ती है, बल्कि समय प्रबंधन भी बेहतर होता है। उत्तर लिखने के बाद अपनी गलतियों को पहचानकर सुधार करना भी उतना ही जरूरी है। शिक्षिका सीमा तोमर के अनुसार समय प्रबंधन परीक्षा के दौरान निर्णायक भूमिका निभाता है। पहले सरल और निश्चित प्रश्न हल करने चाहिए। समय को चार हिस्सों, रीडिंग, व्याकरण, पाठ्य और लेखन, में बांटना एक कारगर रणनीति मानी जाती है। लेखन कौशल में साफ-सुथरा हस्तलेख, बिंदुवार उत्तर और सरल भाषा का प्रयोग विद्यार्थियों को अतिरिक्त बढ़त दिलाता है। पत्र, अनुच्छेद, सूचना या विज्ञापन लिखते समय निर्धारित प्रारूप का पूरा पालन करना चाहिए, क्योंकि कई बार आधे अंक केवल प्रारूप के होते हैं।परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को 15 मिनट के रीडिंग टाइम का पूरा उपयोग करना चाहिए। इस समय में प्रश्न पत्र पढ़कर आसान प्रश्नों को चिह्नित कर लेना समझदारी है। उत्तर लिखते समय प्रश्न संख्या सही लिखना, अनावश्यक विस्तार से बचना और अंत में पांच मिनट पुनः जांच के लिए रखना बेहद जरूरी है। कुल मिलाकर, सही तैयारी, शांत मन और योजनाबद्ध तरीके से उत्तर लिखने पर हिंदी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Hindi Exam Preparation Competency-Based Questions Army Public School Meerut Exam Success Tips Meerut Education Meerut News Hindi Course B Model Paper Meerut News Meerut Latest News Meerut News In Hindi Meerut Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Police HCM Answer Key 2026 OUT: SSC ने जारी की हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर-की, ssc.gov.in से करें डाउनलोडDelhi Police HCM Answer Key 2026 OUT: SSC ने जारी की हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर-की, ssc.gov.in से करें डाउनलोडSSC Delhi Police Head Constable Answer Key 2026 Released: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है.
Read more »

Delhi Police AWOTPO Answer Key 2026 OUT: SSC ने ssc.gov.in पर अपलोड की हेड कांस्टेबल आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोडDelhi Police AWOTPO Answer Key 2026 OUT: SSC ने ssc.gov.in पर अपलोड की हेड कांस्टेबल आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोडDelhi Police AWOTPO Answer Key 2026 Released: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल {असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO)} परीक्षा 2026 की टेंटेटिव आंसर-की जारी कर दी है.
Read more »

GATE Exam 2026: आईआईटी गेट परीक्षा कल, जानें से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंसGATE Exam 2026: आईआईटी गेट परीक्षा कल, जानें से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंसGATE 2026 Exam: GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और कंप्यूटर आधारित मोड में कराई जाएगी. परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी किए गए हैं.
Read more »

CBSE कक्षा 10 सोशल साइंस के मॉडल पेपर की Answer Key और विशेषज्ञ शिक्षक के टिप्सCBSE कक्षा 10 सोशल साइंस के मॉडल पेपर की Answer Key और विशेषज्ञ शिक्षक के टिप्सट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल मेरठ की शिक्षिका डॉ.
Read more »

Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: नए शहर में पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा; किस दिन, कितने बजे और कैसे लाइव देख सकेंगे दूसरा एपिसोडPariksha Pe Charcha 2026 Episode 2: नए शहर में पीएम मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा; किस दिन, कितने बजे और कैसे लाइव देख सकेंगे दूसरा एपिसोडPariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 Date and Time: देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 फरवरी को सुबह 10 बजे स्टूडेंट्स के साथ परीक्षा पे चर्चा की.
Read more »

CTET Exam 2026 Cancelled: बिहार में सीटेट पर बवाल क्यों? कैंसिल हुआ दो सेंटर्स का पेपर-2, CBSE ने कही ये बातCTET Exam 2026 Cancelled: बिहार में सीटेट पर बवाल क्यों? कैंसिल हुआ दो सेंटर्स का पेपर-2, CBSE ने कही ये बातCTET Paper-2 Cancelled Update: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 को लेकर बिहार में हंगामा हो गया। हालात बेकाबू होने के बाद, वैशाली के दो एग्जाम सेंटर्स पर सीटेट एग्जाम शुरू नहीं हो सका। इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई। सीबीएसई ने इसकी आधिकारिक पुष्टी की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:32:57