केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगा. परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. छात्र अपने एडमिट कार्ड cbse.gov.in वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं. CBSE ने परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी किया है और छात्र cbseacademic.nic.in पर सैंपल क्वेश्चन पेपर्स देख सकते हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbse .gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस बार सीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी. डेटशीट आप सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच और 12वीं की 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लगभग 44 लाख छात्र-छात्राओं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सारी डिटेल सही से चेक कर लें. अगर आपके एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती दिखती है तो स्कूल में संपर्क करें.आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं 'परीक्षा संगम' पोर्टल पर क्लिक करें और फिर 'Continue' चुनें. अगले पेज पर स्कूल (गंगा) का चयन करें. ‘pre-exam activities टैब पर क्लिक करें. इसके बाद एडमिट कार्ड पर क्लिक करें. स्कूल लॉगिन विवरण दर्ज करें. इसके बाद आपको एडमिट कार्ड दिख जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें. सीबीएसई ने सब्जेक्ट स्पेसिफिक गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें सब्जेक्ट कोड, क्लास स्पेसिफिकेशन, थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अधिकतम अंक, प्रोजेक्ट वर्क, इंटरनल असेस्मेंट और आंसर शीट के फॉर्मेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. छात्र यहां देख सकते हैं सैंपल क्वेश्चन पेपर्सछात्र सीबीएसई एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर्स देख सकते हैं. ये छात्रों को लेटेस्ट क्वेश्चन फ़ॉर्मेट्स, मार्किंग और परीक्षा पैटर्न से परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि वे अपनी बोर्ड अपनी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी कर सकें.सीबीएसई मार्कशीट में जारी रहेंगे ये बदलाव सीबीएसई डिस्टिंक्शन न देने या टॉपर्स की घोषणा न करने की अपनी नीति जारी रखेगा. 2024 की तरह, 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या कुल अंकों का का प्रतिशत नहीं मिलेगा
CBSE बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि परीक्षा गाइडलाइंस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BSEB इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2025 जारी: जानें कैसे डाउनलोड करेंबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रिंसिपल ही छात्रों को एडमिट कार्ड जारी करेंगे।
Read more »
एनआईओएस 10वीं और 12वीं परिणाम जल्द जारीएनआईओएस अक्टूबर सेशन की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है।
Read more »
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड जारी आज: कैसे डाउनलोड करेंबिजार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड आज, 8 जनवरी को जारी किए जाएंगे. छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. परीक्षा फरवरी में शुरू होगी.
Read more »
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा कार्यक्रम भी जारी हुआMSBSHSE ने 12वीं कक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
Read more »
JEE Main 2025 एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करेंJEE Main 2025 एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है। परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान प्रोसेस यहां बताया गया है।
Read more »
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की उम्मीदCBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र एडमिट कार्ड 2025 के लिए उत्सुक हैं। सीबीएसई बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है। स्टूडेंट अपने संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
Read more »
