MSBSHSE ने 12वीं कक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ( MSBSHSE ) ने 12वीं कक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। MSBSHSE ने हायर सेकेंडरी सार्टिफिकेट ( HSC ) परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahahsscboard.
in पर रिलीज किए गए हैं। संबंधित स्कूल पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर स्टूडेंट्स को वितरित कर सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड ने इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर एक सूचना जारी की है। इसके मुताबिक, महाराष्ट्र बोर्ड, पुणे से संबद्ध सभी हायर सेकेंडरी स्कूल/जूनियर कॉलेजों के प्रमुखों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि एचएससी 12वीं कक्षा के लिए हॉल टिकट 10 जनवरी, 2025 को जारी कर दिए जाएंगे। महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी नोटिस में यह भी कहा है कि, किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में, संबंधित स्कूलों या कॉलेजों को संबंधित मंडल से संपर्क करना चाहिए। बोर्ड ने यह भी कहा है कि, हॉल टिकट ऑनलाइन प्रिंट करने के लिए छात्र- छात्राओं से कोई अलग शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। साथ ही, एडमिट कार्ड पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगानी होगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को वितरित करने होंगे। सूचना में यह भी कहा गया है केवल पेड स्थिति वाले आवेदनों के लिए हॉल टिकट पेड स्टेटस एडमिट कार्ड विकल्प के तहत उपलब्ध होंगे। साथ ही अगर किसी छात्र-छात्रा द्वारा हॉल टिकट खो जाता है, तो स्कूल/कॉलेज को एक डुप्लीकेट प्रिंट करना चाहिए। साथ ही, उस पर लाल इंक से डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित करना आवश्यक होगा। Maharashtra HSC, SSC Exam Time Table 2025: 11 मार्च तक आयोजित होंगी 12वीं की परीक्षाएं महाराष्ट्र HSC परीक्षाएं 2025 11 फरवरी से शुरू होंगी, जो कि 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इस कक्षा के लिए पहला पेपर अंग्रेजी का होगा और आखिरी पेपर सोशल साइंस का कराया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, दसवीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। इस परीक्षा के लिए पहला पेपर लैंग्वेज का होगा। वहीं, मैथ्स का पेपर 5 मार्च को होगा। इस कक्षा के लिए परीक्षाएं 17 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। इसके अनुसार, पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराई जाएगी। वहीं, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा
MSBSHSE HSC एडमिट कार्ड परीक्षा कार्यक्रम महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RRB JE Admit Card 2024: आरआरबी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड जारी, rrb.digialm.com से करें डाउनलोडRRB JE Admit Card 2024 Sarkari Result: आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.
Read more »
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025: प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा तिथिबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के प्रायोगिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. छात्र अपने स्कूल प्रिंसिपल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2025 तक चलेगी.
Read more »
BSEB ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किएबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. स्कूल प्रमुख इन हॉल टिकट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
Read more »
BSEB इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2025 जारी: जानें कैसे डाउनलोड करेंबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रिंसिपल ही छात्रों को एडमिट कार्ड जारी करेंगे।
Read more »
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड जारी आज: कैसे डाउनलोड करेंबिजार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड आज, 8 जनवरी को जारी किए जाएंगे. छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. परीक्षा फरवरी में शुरू होगी.
Read more »
बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा मुहिम 2025बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. छात्र अपने स्कूल से या बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. प्रैक्टिकल परीक्षा 21-23 जनवरी और थ्योरी परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी.
Read more »
