सीबीआई ने एक कारोबारी से आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में जोरहाट स्थित सीएसआईआर-एनईआईएसटी के प्रधान वैज्ञानिक, एक अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने उपकरण खरीद करार पारित करने के लिए एक कारोबारी से आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में जोरहाट स्थित सीएसआईआर-एनईआईएसटी के प्रधान वैज्ञानिक, एक अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-पूर्वोत्तर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान असम के जोरहाट स्थित एक अनुसंधान एवं विकास संगठन है। सीबीआई ने आरोप लगाया कि संस्थान के भंडार एवं क्रय नियंत्रक प्रवीर मोहन वर्मा और प्रधान वैज्ञानिक प्रसेनजीत मन्ना, केएक्सके टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के कंगकन कश्यप और उनके भाई अंगकन बोरपुजारी से रिश्वत मांगी थी। इसके एवज में स्पेक्ट्रोफोटोमीटर तथा इससे जुड़े सॉफ्टवेयर की आपूर्ति का बिल पारित करने की सुविधा देने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने जाल बिछाया और शुक्रवार को जोरहाट से मन्ना, वर्मा और बोरपुजारी को व शनिवार को गुवाहाटी से कश्यप को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने असम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 18 जगहों पर छापे मारे। इस मामले में दर्ज एफआईआर में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि सीएसआईआर के पांच अधिकारी खरीद अनुबंधों के मामले में विभिन्न कंपनियों का पक्ष ले रहे थे। गिरफ्तार किए गए चार लोगों के अलावा सीबीआई ने तीन और अधिकारियों के नाम एफआईआर में दिए हैं। इनमें सीएसआईआर-एनआईईएसटी के फाइनेंस एवं अकाउंट ऑफिसर अभय साखरे, संक्रामक रोग केंद्र के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक जतिन कलिता और सीएसआईआर-एनआईईएसटी के तत्कालीन वित्त एवं लेखा नियंत्रक डॉ रमा शंकर शर्मा शामिल हैं। शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर में सीओएफए के पद पर कार्यरत हैं।.
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने उपकरण खरीद करार पारित करने के लिए एक कारोबारी से आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में जोरहाट स्थित सीएसआईआर-एनईआईएसटी के प्रधान वैज्ञानिक, एक अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-पूर्वोत्तर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान असम के जोरहाट स्थित एक अनुसंधान एवं विकास संगठन है। सीबीआई ने आरोप लगाया कि संस्थान के भंडार एवं क्रय नियंत्रक प्रवीर मोहन वर्मा और प्रधान वैज्ञानिक प्रसेनजीत मन्ना, केएक्सके टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के कंगकन कश्यप और उनके भाई अंगकन बोरपुजारी से रिश्वत मांगी थी। इसके एवज में स्पेक्ट्रोफोटोमीटर तथा इससे जुड़े सॉफ्टवेयर की आपूर्ति का बिल पारित करने की सुविधा देने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने जाल बिछाया और शुक्रवार को जोरहाट से मन्ना, वर्मा और बोरपुजारी को व शनिवार को गुवाहाटी से कश्यप को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने असम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 18 जगहों पर छापे मारे। इस मामले में दर्ज एफआईआर में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि सीएसआईआर के पांच अधिकारी खरीद अनुबंधों के मामले में विभिन्न कंपनियों का पक्ष ले रहे थे। गिरफ्तार किए गए चार लोगों के अलावा सीबीआई ने तीन और अधिकारियों के नाम एफआईआर में दिए हैं। इनमें सीएसआईआर-एनआईईएसटी के फाइनेंस एवं अकाउंट ऑफिसर अभय साखरे, संक्रामक रोग केंद्र के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक जतिन कलिता और सीएसआईआर-एनआईईएसटी के तत्कालीन वित्त एवं लेखा नियंत्रक डॉ रमा शंकर शर्मा शामिल हैं। शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर में सीओएफए के पद पर कार्यरत हैं।
Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिज्ब-उत-तहरीर मामले में NIA का एक्शन, तमिलनाडु में 10 जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारीHizb-ut-Tahrir Case: एनआईए ने रविवार सुबह तमिलनाडु के दस स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है. ये छापेमारी हिज्ब-उत-तहरीर के मामले में की गई है.
Read more »
NIA: हिज्ब-उत-तहरीर मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु में 10 ठिकानों पर छापेमारीराष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने रविवार सुबह तमिलनाडु में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी हिज्ब उत तहरीर मामले में की गई।
Read more »
NEET UG Case: सीबीआई ने झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया शख्स, बताया नीट मामले का मास्टरमाइंडकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में झारखंड के धनबाद से अमन सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
Excise Policy Case: केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI को कोर्ट का नोटिस; 17 जुलाई को सुनवाईदिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े एक सीबीआई मामले में जमानत की मांग करने वाली याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया।
Read more »
NEET पेपर लीक : बिहार से शुरू होकर कैसे झारखंड से जुड़ते गए तारनीट-यूजी परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है और अबतक इस मामले में पांच राज्यों से 33 लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं.
Read more »
Telangana: हैदराबाद के पब में 'साइकेडेलिक पार्टी' पर छापा, नशीली दवाएं इस्तेमाल करने के आरोप में 24 गिरफ्तारहैदराबाद में पुलिस ने एक पब में छापेमारी की है। यहां आयोजित 'साइकेडेलिक पार्टी' में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को सेवन करने पर 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read more »
