हिज्ब-उत-तहरीर मामले में NIA का एक्शन, तमिलनाडु में 10 जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

Nia News

हिज्ब-उत-तहरीर मामले में NIA का एक्शन, तमिलनाडु में 10 जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
RaidTamil NaduHizb-Ut-Tahrir
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 100%
  • Publisher: 51%

Hizb-ut-Tahrir Case: एनआईए ने रविवार सुबह तमिलनाडु के दस स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है. ये छापेमारी हिज्ब-उत-तहरीर के मामले में की गई है.

Hizb-ut-Tahrir Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार सुबह हिज्ब-उत-तहरीर मामले में तमिलनाडु में 10 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान एनआईए की टीम में राज्य के इरोड जिले के दो स्थान पर भी छापा मारा.

बताया जा रहा है कि ये छापेमारी अभी भी जारी है. बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मदुरै के साल 2021 के मामले में हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया. बता दें कि ये छापेमारी मुख्य रूप से दो संदिग्धों पर केंद्रित थी. इसमें अब्दुल खान और अहमद का नाम शामिल है. अब्दुल खान ने पुदुक्कोताई में मंडैयुर के पास एक खेत पट्टे पर लिया था. अहमद तंजावुर में कुलंधई अम्माल नगर का रहने वाला था.मई में छह लोगों को किया गया था गिरफ्तार बता दें कि एनआईए ने ये छापेमारी अंतरराष्ट्रीय इस्लामी संगठन हुत के छह सदस्यों की मई में हुई गिरफ्तारी के बाद की है. इन लोगों को चुनाव और लोकतंत्र के खिलाफ दुष्प्रचार जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार किए गए लोगों में 50 वर्षीय एक शख्स के साथ उसके दो बेटे और तीन अन्य लोग भी शामिल थे. इनकी उम्र 26 से 33 साल के बीच बताई गई थी. #WATCH | National Investigation Agency is conducting searches at 10 locations across Tamil Nadu in Hizb-ut-Tahrir case. pic.twitter.com/xMVO1Xnuamइन सभी पर जांच एजेंसी ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के प्रावधान लगाए थे. लोकतंत्र के खिलाफ हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्यों का एक तर्क यह था कि लोकतंत्र और कानून का शासन मानव निर्मित है. उनका कहना था कि इसलिए इसे बदला जा सकता है और ये परिपूर्ण नहीं है, जबकि उनका कहना था कि ईश्वरीय कानून ऐसी श्रेणी में नहीं आता है और यह सर्वोच्च है. ये भी पढ़ें: PM मोदी ने टीम इंडिया से की फोन पर बात, रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों की जमकर की तारीफबता दें कि हिज्ब उत-तहरीर की स्थापना 17 नवंबरक 1952 को फिलिस्तीन के पूर्वी यरुशलम में की गई थी. इसका स्थापना का श्रेय तकी अल-दीन अल-नभानी को जाता है. हिज्ब उत-तहरीर की विचारधारा समाजवाद और पूंजीवाद को मध्य पूर्व में बाहरी थोपे जाने के रूप में देखने को मिलती है. इसने मुस्लिम बहुल भूमि में वैश्विक मुस्लिम आबादी को पुनर्जीवित खिलाफत के तहत एकजुट करने की कोशिश की. पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद से दुनिया के दूसरे देशों में विस्तार किया. इसके बाद ये अब तक दुनियाभर के 45 देशों में पहुंच गई. इसकी पहली यूरोपीय शाखा 1960 के दशक में पश्चिम जर्मनी में स्थापित की गई थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Raid Tamil Nadu Hizb-Ut-Tahrir National Investigation Agency NIA Raids Tamil Nadu Hizb Ut-Tahrir Tamil Nadu NIA Raids Tamil Nadu Hizb Ut Tahrir Case NIA Conduct Raid In Tamil Nadu न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ एनआईए एक्शन में, पंजाब में इन 9 जगहों पर छापेमारीगैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ एनआईए एक्शन में, पंजाब में इन 9 जगहों पर छापेमारीएनआईए ने आतंकवादी और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी साझा करने या गिरोह से प्राप्त किसी भी धमकी भरे कॉल का खुलासा करने के लिए जनता के लिए टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं.
Read more »

बरेली में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबितबरेली में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबितUP Crime News: बरेली में आज सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर भीषण गैंगवार हो गई। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।
Read more »

जुलाई में हिमाचल की इन जगहों पर जाने से बचें, भारी बारिश होने की आशंका!जुलाई में हिमाचल की इन जगहों पर जाने से बचें, भारी बारिश होने की आशंका!जुलाई में हिमाचल की इन जगहों पर जाने से बचें, भारी बारिश होने की आशंका!
Read more »

साउथ की इन जगहों पर गर्मी ही नहीं बरसात में भी आपको मिलेगा सुकूनसाउथ की इन जगहों पर गर्मी ही नहीं बरसात में भी आपको मिलेगा सुकूनसाउथ की इन जगहों पर गर्मी ही नहीं बरसात में भी आपको मिलेगा सुकून
Read more »

लाओस मानव तस्करी मामले में NIA का एक्शन, बॉबी कटारिया से जुड़े कई ठिकानों की तलाशीलाओस मानव तस्करी मामले में NIA का एक्शन, बॉबी कटारिया से जुड़े कई ठिकानों की तलाशीएनआईए के बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज आदि सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई. एनआईए ने बयान में आगे बताया कि लक्षित स्थान मुख्य आरोपी बलवंत उर्फ ​​बॉबी कटारिया के सहयोगियों और कार्यालयों से जुड़े परिसर थे.
Read more »

भास्कर अपडेट्स: तमिलनाडु में 10 जगहों पर NIA की रेड, हिज्ब-उत-तहरीर केस में जांच एजेंसी ने कार्रवाई कीभास्कर अपडेट्स: तमिलनाडु में 10 जगहों पर NIA की रेड, हिज्ब-उत-तहरीर केस में जांच एजेंसी ने कार्रवाई कीBreaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:29:33