Weather Alert Bihar: मुजफ्फरपुर में मौसम विभाग ने 5 और 6 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है, जिससे गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और फसल की कटाई व भंडारण में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Wheat Harvest Warning : उत्तर बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने पांच और छह अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है, जिससे गेहूं की कटाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और तेज पछुआ हवा चलती रही। इसके बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं देखी गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.
5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर करीब 11.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। बारिश होने की संभावना वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसानों को फसल की कटाई और भंडारण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी है कि किसान मौसम साफ रहने पर ही कीटनाशकों का छिड़काव करें, ताकि फसल पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। पिछले सात दिनों के तापमान पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 27 से 33.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम में इस तरह के बदलाव का असर सीधे खेती और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। तिथि अधिकतम न्यूनतम बुधवार 33.5 19 मंगलवार 31.2 19.5 सोमवार 31 18.2 रविवार 30 18 शनिवार 27.3 17.5 शुक्रवार 33 15 गुरुवार 33 15
Muzaffarpur Weather Bihar Rain Alert April 5-6 Rain Crop Damage Forecast Farmers Advisory Weather Department North Bihar Agriculture Muzaffarpur Weather Alert Bihar Rain Forecast April Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Muzaffarpur News In Hindi Muzaffarpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लू की चपेट में पटना, अगले दो दिन राहत नहीं: बिहार के 5 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट; 17 जून से बदलेगा...alert regarding heat wave in 5 districts of bihar; weather update in bihar
Read more »
फिर अटका मानसून..बिहार में गर्मी से राहत नहीं: 9 जिलों में लू का यलो अलर्ट; कल पटना में सीजन का सबसे गर्म द...yellow alert in 9 districts of bihar; bhaskar latest news; bihar weather update
Read more »
आज पटना समेत 32 जिलों में बारिश का अलर्ट: 2 दिनों तक पूरे प्रदेश में एक्टिव रहेगा मानसून, आकाशीय बिजली भी ग...weather departments alert for 48 hours in bihar; bihar weather update; bhaskar latest news
Read more »
बिहार के 12 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट: ठंड में लोग सिग्नल डिप्रेशन से हो रहे पीड़ित; 2 से 3 डिग्री बढ़ स...bihar weather update; fog alert in 12 districts of bihar; bhaskar latest news
Read more »
नवादा, गया समेत 15 जिलों में बारिश की चेतावनी: आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट; आगे भी ऐसा ही रहने वाला है मौसमalert regarding rain in 15 districts of bihar; BIHAR WEATHER UPDATE; BHASKAR LATEST NEWS
Read more »
बक्सर की गलियों में नाव,प्रदेश में ठनका से 6 मौतें: 6 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट; पूर्णिया में 5 साल का रि...Yellow alert issued for 36 districts of Bihar; bihar weather update; bhaskar latest news
Read more »
