चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ानों का परिचालन पूरी तरह निलंबित रहेगा। कोलकाता एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एनएससीबीआई हवाई अड्डे के हितधारकों की शनिवार को हुई एक बैठक के बाद यह एहतियाती फैसला लिया...
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ानों का परिचालन पूरी तरह निलंबित रहेगा। कोलकाता एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के हितधारकों की शनिवार को हुई एक बैठक के बाद यह एहतियाती फैसला लिया गया। भारी बारिश की आशंका एनएससीबीआई हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभि ने एक बयान में कहा, कोलकाता सहित बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात रेमल के प्रभाव को देखते हुए हितधारकों के साथ एक बैठक की गई और कोलकाता में तेज हवाओं और भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के कारण 26 मई, रविवार को दोपहर 12 बजे से 27 मई को सुबह नौ बजे तक उड़ानों के परिचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। चक्रवाती तूफान रेमल के 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ रविवार मध्यरात्रि को बंगाल के सागरद्वीप तथा बांग्लादेश के निकटवर्ती समुद्री तटों पर टकराने की आशंका है। ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने 26-27 मई को बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। तूफान के समुद्र तट से टकराने के समय तटीय बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में 1.
5 मीटर तक की तूफानी लहर उठने की आशंका है।
Cyclone Remal West Bengal News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bengal Weather Update: ওডিশা, বাংলাদেশ, সুন্দরবন! ভয়ংকর ভাবে তছনছ হতে চলেছে দৈত্য রিমেলর বন্য গতিতে?Cyclone Remal Updates Cyclone Remal Alert when and where landfall will be stationed
Read more »
इस वीकेंड कहां आने वाला है तूफान... क्या आप पर होगा इसका कोई असर? जानें रेमल का लेटेस्ट अपडेटCyclone Remal Latest News: आईएमडी के मुताबिक, रेमल तूफान के कारण 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है.
Read more »
Cyclone Remal Alert: बंगाल तट से कब टकराएगा चक्रवात 'रेमल'? IMD ने जारी की इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीCyclone Remal बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम हवा का दबाव मजबूत होकर गंभीर चक्रवात रेमल के रूप में रविवार शाम तक बांग्लादेश और आसपास के बंगाल तट पर पहुंच जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग की विज्ञानी मोनिका शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा हवा का कम दबाव शनिवार सुबह तक चक्रवात के रूप में मजबूत हो...
Read more »
कोई है क्लॉस्टेरोफोबिया का शिकार तो किसी को लग रहा है डर, कैसे 13 कंटेस्टेंट को रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 में मिलेगी कामयाबीरोहित शेट्टी की मेज़बानी में खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए रोमानिया के लैंडस्केप में अपने डर का सामना करने के लिए 13 प्रतियोगियों की लाइन-अप तैयार है.
Read more »
Cyclone Remal Update: कहां पहुंचा चक्रवाती तूफान रेमाल, कब करेगा लैंडफॉल, किन राज्यों में अलर्टCyclone Remal Update: जल्द ही देश के इस राज्य में दस्तक देगा चक्रवाती तूफान रेमाल, जानें इस दौरान क्या रहेगी तूफान की रफ्तार
Read more »
Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान के चलते कोलकाता बंदरगाह पर कामकाज रहेगा बंद, अलर्ट पर एनडीआरएफबंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात को बंगाल के तट से टकरा सकता है। इसी दौरान यह बांग्लादेश के तट से भी टकराएगा। तूफान के चलते 110-120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Read more »
