Crorepati Stock: कोलाब प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड सालभर में ही निवेशकों के लिए मल्टीबैगर बन गया है. वहीं पांच साल में तो इससे मिले रिटर्न का आंकड़ा 16000% से ज्यादा रहा है.
शेयर बाजार को जोखिम भरा कारोबार माना जाता है, लेकिन इसमें कुछ स्टॉक ऐसे भी निकलते हैं, जो निवेशकों को झटके में मालामाल करने वाले साबित होते हैं. ऐसा ही एक छुटकू शेयर है कोलाब प्लेटफॉर्म का स्टॉक , इस मल्टीबैगर शेयर में पैसे लगाने वाले निवेशक महज पांच साल में ही करोड़पति बन गए.
छोटा पैकेट बड़ा धमाका वाली कहावत सही साबित करने वाले इस शेयर में अब हर रोज अपर सर्किट लग रहा है. लगातार 30 दिन से अपर सर्किट!Multibagger Colab Platforms Stock में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भी 2 फीसदी का अपर सर्किट लगा और इसका भाव उछलकर 189.10 रुपये पर पहुंच गया. चार्ट देखें तो इस स्टॉक में करीब 30 दिनों से लगातार Upper Circuit लग रहा है. स्टॉक में उछाल से निवेशकों को ताबड़तोड़ फायदा हो रहा है. ये कंपनी डेटा-विश्लेषण, एथलीट कैरियर योजना, खेल सामग्री ब्रांडिंग से जुड़ी हुई है. 1 रुपये से 189 के पार निकलाबीते पांच साल में कोलाब प्लेटफॉर्म के शेयर से निवेशकों को मिले मल्टीबैगर रिटर्न पर नजर डालें, तो इसका अंदाजा इसकी कीमत में आए उछाल से लगाया जा सकता है. पांच साल पहले कंपनी के एक शेयर का भाव 1 रुपये 9 पैसे था और अब ये 189.10 रुपये पर पहुंच चुका है. Advertisement 1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति!कैलकुलेशन करें तो निवेशकों को इस दौरान 17248.17% का रिटर्न मिला है. मतलब अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 रुपये के भाव पर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो उसकी रकम अब तक बढ़कर 1,70,09,000 रुपये से ज्यादा हो गई होगी और वो करोड़पति बन गया होगा. सालभर में ही 2935% उछला शेयरइस स्मॉलकैप कंपनी का मार्केट कैपिटल 3858 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. शुक्रवार को ही इसने अपना 52 वीक का नया हाई लेवल टच किया है, तो इस शेयर का 52 हफ्ते का लो-लेवल 24.40 रुपये है. पिछले एक साल में इस शेयर का भाव 2935% चढ़ा है. जबकि इसका छह महीने का रिटर्न 168% रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी कदम बढ़ाए हैं, इस कारोबार विस्तार का असर शेयर पर देखने को मिल रहा है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Multibagger Stock Crorepati Stock Colab Platforms Share Colab Platforms Share Price Upper Circuit Colab Platforms Upper Circuit Multibagger Share Multibagger Return Top Stock How To Become Crorepati? Stock Market Colab Business Business News #मल्टीबैगर मल्टीबैगर स्टॉक करोड़पति स्टॉक कोलाब प्लेटफॉर्म्स बिजनेस न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अडानी से महिंद्रा तक... आज के 'हीरो' बने ये 10 स्टॉक, सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार बढ़त लेकर बंदStock Market में बुधवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और ये अंत तक जारी रही. सेंसेक्स 368 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी ने 117 अंक की बढ़त लेकर क्लोजिंग की.
Read more »
नवीन CFO घोषणा! पुन्हा रॉकेट बनलाय कंपनीचा शेअर; तुमच्याकडे आहे का हा स्टॉक?Stock Market : बाजार उघडताच सुझलॉन एनर्जीचे शेअर्स वेगाने वाढताना पाहिला मिळालं. सुझलॉन एनर्जी लवकरच आर्थिक वर्ष 2026 साठी दुसऱ्या तिमाहीचे निकाल जाहीर करणार आहे. या घोषणेपूर्वी, शेअरच्या किमतीत मोठी वाढ झाली.
Read more »
Stock Market Fall: आज 3 कारण... शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, बिखर गए ये स्टॉकशेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स करीब 600 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी में करीब 180 अंकों की गिरावट आई है. सभी सेक्टर्स रेड जोन में बंद हुए हैं.
Read more »
Share Market Crash: ₹3000000000000 स्वाहा, शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, इन 5 कारणों से घबराया बाजारStock Market Falling Today: गुरुवार को स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 590 अंक से ज्यादा तो निफ्टी 150 से ज्यादा लुढ़क गया। जानें क्यों आई मार्केट में गिरावट।
Read more »
Stock Market Today: आज गिरावट या फिर बढ़त; कैसा खुलेगा बाजार; गिफ्ट निफ्टी ने क्या दिए संकेतगुरुवार को भारतीय शेयर बाजार Indian Stock Market गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती और फेड अध्यक्ष की टिप्पणी से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी। गिफ्ट निफ्टी के रुझान सपाट से सकारात्मक शुरुआत का संकेत देते हैं। वॉल स्ट्रीट इंडेक्स में गिरावट आई, जबकि एशियाई बाजारों में...
Read more »
सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,700 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में 80 अंक की तेजी; ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ...Stock Market (Share Market) BSE NSE, Sensex Nifty [31/10/2025] Latest Updates;
Read more »
